आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:58 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष वैषाख चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय रात्रि 10:11 पर।

वैशाख मास कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि बुधवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 10 शव्वाल 17 सूर्य उत्तरायण बसन्त ऋतु। तृतीया तिथि दोपहर 01:18 बजे तक तत्पश्चात चतुर्थी। अनुराधा नक्षत्र संपूर्ण दिन। व्यतिपात योग संपूर्ण दिन। विष्ठीकरण दोपहर 01:18 बजे तक तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमा वृश्चिक राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:17 बजे। सूर्यास्त शाम 06:58 बजे। 16 अप्रैल ईस्वी संवत 2025। विशेष वैषाख चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय रात्रि 10:11 पर।

मेष :

घर के नवीनीकरण को लेकर योजना बन सकती है, जिसके खर्च के लिए ऋण लेना पड सकता है। घर में विचार विमर्श के बाद ही ऋण के लिए आगे बढें, अन्यथा समस्या हो सकती है। मानसिक रूप अशांत रहेंगे। धन की कमी रहेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खान पान पर नियंत्रण रखें।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

धर्म कर्म रूचि बढेगी। आपके व्यापार या अन्य कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वयं को उत्साहीत महसूस करेंगे। काम को लेकर बनी चिंता दूर होगी। आय की स्थिति अब सुधरेगी। धैर्य बनाए रखें, विवेकी बनें, वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा में आ रही परेशानी दूर होगी। 

Read More आज का भविष्यफल      

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। किसी पुरानी बात के कारण मन खिन्न रहेगा, जिससे घर में कलह का वातावरण बन सकता है। संयम व धैर्य से वाणी नियंत्रित रखें।  निजी कार्य व प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए दिन उत्तम है। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे।

कर्क :

किसी पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यस्तता रहेगी। जमीन जायदाद संबंधी मामलों को पक्ष में हल करने में आप सफल रहेंगे। परिवार को बांध कर रखने तथा उनकी समस्याओं को दूर करने के कारण उनका विश्वास आप पर प्रगाढ होगा। व्यापार में लाभ होगा।

सिंह :

परिश्रम का फल मिलने लगेगा। व्यापार में तरक्की होगी। पुराने ग्राहक वापस लौटेंगे साथ ही नए ग्राहकों से भी व्यापार फलने लगेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आय अधिक होगी। विद्यार्थी वर्ग चिंतित रहेगा। धर्म कर्म में रूचि बढेगी। परिवार के किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

कन्या :

करियर को लेकर चिंता बनेगी, भविष्य की रणनीति बनाएंगे। माता पिता का सहयोग मिलेगा, उनके द्वारा कोई सरप्राइज भी मिल सकता है। नया कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिसमें सफलता प्राप्त होगी। काम पूरे होंगे, मित्रों व अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा जो आपको जोश से भर देगा।

तुला :

भविष्य को लेकर योजनाएं बनानी पडेंगी। हर कार्य में अपनी क्षमता का शतप्रतिशत उपयोग करेंगे। नौकरी पेशा आफिस राजनीति से दूर रहें, अन्यथा छवि धुमिल हो सकती है। व्यापारी वर्ग को अधीनस्थों व कर्मचारियों से लाभ मिलेगा। निवेश में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक :

सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं। पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापारी वर्ग को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे, लेकिन साथ ही शत्रु परेशान कर सकता है, सावधानी रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन की आवक बनी रहेगी।

धनु :

सरकारी कर्मचारी सावधानी से कार्य करें, आपके गुप्त शत्रु आपकी छवि खराब करने के लिए राजनीति कर रहे हैं, जो भविष्य में आपको नुकसान पहुंचा सकती है। जीवनसाथी व परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिन शुभ संकेत लायेगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है।

मकर :

आज का दिन उदासी भरा रहेगा। मन किसी बात पर उदास रहेगा, मानसिक तनाव के कारण परिवार से अनबन हो सकती है। व्यापार में नई चुनौतियां मिलेंगी। परिवार का साथ रहेगा, जिससे आप चुनौतियों का सामना कर सकेंगे। पुराना रूका धन प्राप्त होगा। मित्रों का सकारात्मक व्यवहार रहेगा।

कुंभ :

नए संबंध बनेंगे, लेकिन पुराने संबंधों को भी संजोकर रखें, भविष्य में पुराने संबंध ही काम आऐंगे। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है, आशा के विपरित लाभ होगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें, अनुभवी लोगों के सहयोग से व्यापार में बदलाव होगा। आय के स्त्रौत बनेंगे।

मीन :

विद्यार्थी वर्ग पढाई व्यस्त रहेगा। भ्रम की स्थिति बनेगी, जिससे निकलने में परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार में कलह हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी व माता से सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। नौकरीपेशा व निजी कार्य करने वालों के लिए दिन उत्तम है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
घने कोहरे और खराब दृश्यता से दिल्ली, चंडीगढ़ व पटना समेत कई हवाई अड्डों पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयर...
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत