आज का भविष्यफल     

राहूकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:59 बजे।

वैषाख मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि गुरुवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 10 शव्वाल 18 सूर्य उत्तरायण बसन्त ऋतु। चतुर्थी तिथि दोपहर 03:24 बजे तक तत्पश्चात पंचमी। ज्येष्ठा नक्षत्र संपूर्ण दिन। वरियान योग संपूर्ण दिन। बालवकरण दोपहर03:24 बजे तक तत्पश्चात कौलवकरण। चंद्रमा वृश्चिक राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:16 बजे। सूर्यास्त शाम 06:59 बजे। 17 अप्रैल ईस्वी संवत 2025.

मेष :

मानसिक रूप से सुदृढ होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए विचार मन में आएंगे, जिन्हें पूरा करने का मानस बनेगा। विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में सम्मलित होेंगे। परिवार व मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा दिन है, सफलता मिलेगी। 

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

आय व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। रूका पैसा प्राप्त नहीं होने से मानसिक परेशानी बन सकती है। धैर्य बनाए रखें, विवेकी बनें, वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा समस्या बढ सकती है। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा या विद्यालय में परेशानी का सामना करना पडेगा।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

मन प्रसन्न रहेगा। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। विदेशी कंपनी के साथ काम करने का अवसर मिलेगा जो भविष्य में नए आयाम स्थापित करेगा, अवसर को हाथ से ना जाने दें। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।  जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।

कर्क :

जमीन जायदाद संबंधी मामलों को पक्ष में हल करने में आप सफल रहेंगे। परिवार को बांध कर रखने तथा उनकी समस्याओं को दूर करने के कारण उनका विश्वास आप पर प्रगाढ होगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। 

सिंह :

व्यापारी वर्ग सावधानी के साथ दिन व्यतीत करें। शत्रु आपकी छवि धुमिल करने के लिए प्रयासरत है, असावधानी से प्रतिष्ठा धुमिल हो सकती है। मानसिक रूप से अस्थिर रहेंगे। आय से अधिक व्यय होगा जो अधीर बनाएगा। विद्यार्थी वर्ग चिंतित रहेगा।

कन्या :

नया कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिसमें सफलता प्राप्त होगी। काम पूरे होंगे, मित्रों व अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा जो आपको जोश से भर देगा। विद्यार्थी वर्ग अपनी पूरी इमानदारी से अध्ययन में जुटेगा। व्यापारी वर्ग को व्यापार बढाने के मौके मिलेंगे।

तुला :

नौकरी पेशा आफिस राजनीति से दूर रहें, अन्यथा छवि धुमिल हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति सतर्क रहेंगे। व्यापारी वर्ग को अधीनस्थों व कर्मचारियों से लाभ मिलेगा। निवेश में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक :

पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापारी वर्ग को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे,लेकिन साथ ही शत्रु परेशान कर सकता है, सावधानी रखें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन की आवक बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु :

बच्चों के भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाऐंगे। जीवनसाथी व परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिन शुभ संकेत लायेगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ के सौदे प्राप्त होंगे। 

मकर :

आर्थिक रूप से दिन अस्त व्यस्त रहेगा। धन के जुगाड में दिन व्यतीत होगा। पुराना रूका धन प्राप्त करने के लिए मशक्कत करनी पडेगी। मित्रों का सकारात्मक व्यवहार दिन को उत्साह से भर देगा। व्यापार में उंच नीच बनी रहेगी। नौकरीपेशा वर्ग को उन्नति के अवसर मिलेंगे।

कुंभ :

प्रेम संबंध विवाह बंधन में बदल सकते हैं। भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। नए संबंध बनेंगे, लेकिन पुराने संबंधों को भी संजोकर रखें, भविष्य में पुराने संबंध ही काम आऐंगे। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है, आशा के विपरित लाभ होगा। 

मीन :

दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। माता का सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। नौकरीपेशा व निजी कार्य करने वालों के लिए दिन उत्तम है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। बच्चों के साथ मन लगेगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में लापरवाही ना करें। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रजब माह का चांद दिखने पर शुरू होंगी मुख्य रस्में : ख्वाजा साहब के 814वें उर्स का दरगाह के बुलंद दरवाजा पर झंडारोहण के साथ आगाज, भीलवाड़ा के गौरी परिवार ने झंडा किया पेश रजब माह का चांद दिखने पर शुरू होंगी मुख्य रस्में : ख्वाजा साहब के 814वें उर्स का दरगाह के बुलंद दरवाजा पर झंडारोहण के साथ आगाज, भीलवाड़ा के गौरी परिवार ने झंडा किया पेश
ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के बुलंद दरवाजा पर बुधवार की शाम भीलवाड़ा के गौरी परिवार ने ख्वाजा साहब...
धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट बदली : अब 01 जनवरी 2026 को होगी रिलीज, जानें वजह 
घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत