आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 05:59 बजे
विशेष गुड फ्रायडे, श्री मलूकदास जयंती।
वैशाख मास कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 10 शव्वाल 19 सूर्य उत्तरायण बसन्त ऋतु। पंचमी तिथि शाम 05:08 बजे तक तत्पश्चात षष्ठी। ज्येष्ठा नक्षत्र प्रात: 08:21 बजे तक तत्पश्चात मूल नक्षत्र। परिध योग संपूर्ण दिन।तैतिलकरण शाम 05:08 बजे तक तत्पश्चात गरकरण। चंद्रमा धनु राशि में प्रात: 08:21 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:15 बजे। सूर्यास्त शाम 05:59 बजे। 18 अप्रैल ईस्वी संवत 2025. विशेष गुड फ्रायडे, श्री मलूकदास जयंती।
मेष :
परिवार व मित्रों से सामन्जस्य बढेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए विशेष रूप से अच्छा दिन है, चाही गई सफलता मिलने की संभावना है। शिक्षा में रूचि बढेगी तथा भविष्य को लेकर विद्यार्थी वर्ग सजग होगा। दोस्तों के साथ भ्रमण की योजना बन सकती है।
वृष :
आय व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। रूका पैसा प्राप्त नहीं होने से मानसिक परेशानी बन सकती है। धैर्य बनाए रखें, विवेकी बनें, वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा समस्या बढ सकती है। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा या विद्यालय में परेशानी का सामना करना पडेगा।
मिथुन :
निजी कार्य व प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए दिन उत्तम है। नए अवसर प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। विदेशी कंपनी के साथ काम करने का अवसर मिलेगा जो भविष्य में नए आयाम स्थापित करेगा, अवसर को हाथ से ना जाने दें।
कर्क :
प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। निवेश के लिए उत्तम समय है। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, सावधानी रखें। आय की स्थिति अच्छी रहेगी। मित्रों से लाभ मिलेगा। खान पान पर नियंत्रण रखें।
सिंह :
विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा का तनाव रहेगा, तनाव को हावी ना होने दें। व्यापारी वर्ग को नए सौदे हाथ में मिलेंगे। व्यापार बढेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, धर्म कर्म में रूचि बढेगी। परिवार के किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
कन्या :
नया कार्य करने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग का शिक्षा से मन हटेगा तथा पारिवारिक कार्य में मन लगेगा। शिक्षा पर भी ध्यान दें। व्यापारी वर्ग को व्यापार बढाने के मौके मिलेंगे, साझेदारों के साथ सोच समझ कर निर्णय लें, अन्यथा समस्या हो सकती है।
तुला :
हर कार्य में अपनी क्षमता का शतप्रतिशत उपयोग करेंगे, तथा लाभ भी इसी अनुपात में प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा आफिस राजनीति से दूर रहें, अन्यथा छवि धुमिल हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति सतर्क रहेंगे। व्यापारी वर्ग को अधीनस्थों व कर्मचारियों से लाभ मिलेगा।
वृश्चिक :
सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं। पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा।परिवार को लेकर बनी चिंता दूर होगी। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। बच्चों की बात भी सुनें तथा उन्हें उचित मार्ग दर्शन दें, अन्यथा बाद में पछताना पड सकता है।
धनु :
परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाऐंगे। जीवनसाथी व परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिन शुभ संकेत लायेगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे।
मकर :
मित्रों का सकारात्मक व्यवहार दिन को उत्साह से भर देगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा वर्ग को उन्नति के अवसर मिलेंगे। नए सौदे हाथ में आऐंगे जिन्हें समय पर पूरा करने का भार बनेंगा। पिता से कहासूनी हो सकती है, पिता की भावनाओं को समझें।
कुंभ :
व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है, आशा के विपरित अधिक लाभ आपके मन को प्रफुल्लित करेगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें, अनुभवी लोगों के सहयोग से व्यापार में हो रहा उतार चढाव नियंत्रित कर लेंगे। भविष्य में पुराने संबंध ही काम आऐंगे।
मीन :
नौकरीपेशा व निजी कार्य करने वालों के लिए दिन उत्तम है। उन्नति का योग है। आय बढेगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। बच्चों के साथ मन लगेगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में लापरवाही ना बरते अन्यथा गंभीर परिणाम प्राप्त होंगे। आय बढेगी।

Comment List