आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 07:00 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ।

वैशाख मास कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि शनिवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 10 शव्वाल 20 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। षष्ठी तिथि शाम 06:22 बजे तक तत्पश्चात सप्तमी। मूल नक्षत्र प्रात: 10:22 बजे तक तत्पश्चात पूवार्षाढा नक्षत्र। षिव योग संपूर्ण दिन। वणिजकरण शाम 06:22 बजे तक तत्पश्चात विष्ठीकरण। चंद्रमा धनु राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:14 बजे। सूर्यास्त शाम 07:00 बजे। 19 अप्रैल ईस्वी संवत 2025. विशेष ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ।

मेष :

दोस्तों का साथ मिलेगा, खुशी का माहौल रहेगा। काम बनेंगे। नए तथा लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धन की आवक बनी रहेगी। निवेश से लाभ होगा। उच्च अधिकारियों से लाभ व सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

दिन सामान्य रहेगा। सुस्ती के कारण काम में मन नहीं लगेगा। विद्यार्थी वर्ग मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। अध्ययन में मन नहीं लगेगा। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का समय है, रूका धन प्राप्त होगा। नए काम प्रारंभ करेंगें। अधीनस्थों के प्रति नरम व्यवहार आपको लाभ दिलाएगा।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय लाभ का है। अधिकारी काम की प्रशंसा करेगे। सहकर्मी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे लेकिन विफल रहेगे। आफिस राजनीति से दूर रहें, अन्यथा छवि को नुकसान पहुंच सकता है। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।अकारण विवाद से मानसिक परेशानी रहेगी।

कर्क :

प्रेम संबंधों में सावधान रहें। अकारण कहासूनी के कारण संबंध बिगड सकतें हैं। वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखें। धैर्य बनाये रखें, भविष्य में स्थितियां पुन: अनुकूल होंगी। जीवनसाथी की खोज रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। निवेश में लाभ होगा। रूका धन प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह :

मानसिक रूप से परेशानी बनेगी। परिवार के किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। खानपान पर नियंत्रण रखें। स्वयं भी थकान अनुभव करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा, धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। आय व्यय बराबर रहेगा। 

कन्या :

विद्यार्थी वर्ग जिस समस्या से परेशान था, उसका समाधान प्राप्त होगा। उचित मार्गदर्शन के लिए अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। भविष्य को लेकर विद्यार्थी वर्ग स्वयं को चिंतित महसूस करेगा। काम के प्रति सजग रहेंगे। व्यापारी वर्ग नए कार्य प्रारंभ करने के प्रयास में हैं तो उसके लिए सही समय है।

तुला :

कर्जा चुकाना पड सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, परस्पर प्रेम बढने से एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, प्रशंसा मिलेगी। शेयर बाजार में लाभ की संभावना। शत्रु परास्त होंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी।

वृश्चिक :

विद्यार्थी वर्ग से शिक्षक नाराज हो सकते हैं। शिक्षा पर ध्यान देना आवश्यक है। धैर्य से कार्य करें। स्वयं की क्षमता से अधिक कार्य करना परेशानी भरा हो सकता है। व्यवहार को संयमित रखें। अकारण चिंता के कारण मन अशांत रहेगा। बिना बात के ही स्वयं को अवसादग्रस्त महसूस करेंगे।

धनु :

दिन सामान्य है। बच्चों के भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाऐंगे। जीवनसाथी व परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार में शुभ संकेत मिलेंगे, लेकिन सावधानी आवश्यक है। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे।

मकर :

मित्रों के व्यवहार के कारण उनसे कहासुनी हो सकती है, जो भविष्य के लिए उलझन बन सकती है, ऐसे मित्रों से सावधान रहें। पडोसी से मतभेद हो सकता है जो कानूनी उलझन बन सकता है, धैर्य से काम करें, वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवन साथी के साथ प्रेम बढेगा। रूका पैसा प्राप्त होगा।

कुंभ :

आशा के विपरित दिन रहेगा। आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें, अनुभवी लोगों के सहयोग से व्यापार में हो रहा उतार चढाव नियंत्रित कर लेंगे। आय के स्त्रौत बनेंगे लेकिन लाभ प्राप्त होने में समय लगेगा। आय व्यय बराबर रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें।

मीन :

व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। आय व्यय बराबर होने से नए कार्य में हाथ डालने का मानस बनेगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में लापरवाही ना बरते अन्यथा गंभीर परिणाम प्राप्त होंगे। निवेश का मानस हो तो टाल दें। परिवार से कहासुनी होने से मन अशांत रहेगा। नौकरी पेशा के लिए दिन उत्तम है।

Related Posts

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल 

आज का भविष्यफल 

Post Comment

Comment List

Latest News

मोबाइल को सस्ते दामों पर बेचने का विज्ञापन देकर कर रहे थे ठगी, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार मोबाइल को सस्ते दामों पर बेचने का विज्ञापन देकर कर रहे थे ठगी, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर शेरपुर गाँव मे दबिश दी, जहां एक खेत मे...
तेजस्वी के आरोपों को गंभीरता से नहीं लेती जनता : झूठ बोलने पर उन्हें सत्ता नहीं मिल सकती, राजीव रंजन ने कहा- यादव को भ्रष्टाचार पर सवाल करने का नैतिक अधिकार नहीं
स्काउट गाइड का बनेगा एडवेंचर पार्क, मदन दिलावर ने की घोषणा
तेलंगाना के 8 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण : 14 लाख का इनामी नक्सली भी शामिल, सरकार के कार्यक्रमों से हुए प्रेरित 
भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने हिज हॉलीनेस पोप लियो के समारोह में लिया भाग 
सड़क किनारे खड़े लोगों को ट्रक ने रौंदा : महिला सहित 4 लोगों की मौत, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार
मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल ने वैज्ञानिकों को किया नमन, कहा- उनकी मेहनत से ही भारत परमाणु परीक्षण करने वाला दुनिया का छठा देश बना था