आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 07:01 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष शीतला पूजा, बूढा बासोडा।

वैशाख मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि सोमवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 10 शव्वाल 22 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। अष्टमी तिथि शाम 06:59 बजे तक तत्पश्चात नवमी। उत्तराषाढा नक्षत्र शाम 06:02 बजे तक तत्पश्चात श्रवण नक्षत्र। साध्य योग रात्रि 11:37 बजे तक तत्पश्चात शुभ योग। बालवकरण प्रात: 06:42 बजे तक तत्पश्चात कौलवकरण। चंद्रमा मकर राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:13 बजे। सूर्यास्त शाम 07:01 बजे। 21 अप्रैल ईस्वी संवत 2025। विशेष शीतला पूजा, बूढा बासोडा।

मेष :

दिन सामान्य हैै। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। लेकिन स्वयं के पुराने रोग उभर सकते है, खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति सुधरेगी। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य की संभावना।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

खानपान पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थों का व्यवहार सुधरेगा, व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा के लिए उन्नति के योग हैं। राज्यपक्ष से लाभ मिलेगा। आय से अधिक खर्च होने से मानसिक रूप से परेशानी रहेगी। गुप्तशत्रु हानि पहुचाने का प्रयास करेंगे।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी समाप्त होगी। पेट संबंधी समस्या बनी रहेगी, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। छोटी मोटी धार्मिक यात्राओं का योग।

कर्क :

दिन संभल कर व्यतीत करें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। बुजूर्गों से व्यापार के संबंध में सलाह मशविरा अवश्य करें। जरूरत से अधिक विश्वास के कारण धोखा मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। घर का तनाव का माहौल रहेगा। 

सिंह :

दिन सामान्य रहेगा।बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे। रूका हुआ धन प्राप्त होगा।  पुराने मित्रों से हुई मुलाकात नई कार्य योजनाओं को फली भूत करेगी।व्यापार,शेयर बाजार व अन्य रोजगार के क्षेत्रों में आपकी उन्नति के कारण अधीनस्थों या गुप्त शत्रुओं से परेशानी हो सकती है।

कन्या :

दिन अनुकूल है। मनवांचित सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मानसिक रूप से स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। लेकिन स्वास्थ्य खराब होने से मानसिक रूप से स्वयं को असहज महसूस करेगे। आपकी आय व उन्नति तथा वाणी के कारण स्वयं शत्रु बनाएंगे, सावधानी रखें।

तुला :

दिन सामान्य रहेगा। शेयर बाजार से लाभ प्राप्त होगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। नौकरी में उन्नति प्राप्त होगी, नए पद प्राप्त होंगे। आय बढेगी। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी से छोटी मोटी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक :

राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे, अधीनस्थों से फायदा प्राप्त होगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। आप अपनी कार्यक्षमता से हानि को लाभ में बदलने की क्षमता रखते हैं, बुजूर्गों से सलाह मशविरा अवश्य करें। शत्रु अपने प्रयासों में सफल नहीं हो सकेगे। वाणी व व्यवहार में मधुरता रखें।

धनु :

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। गुप्त धन प्राप्ति का योग है, आय में वृद्धि होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। पुराना रूका पैसा प्राप्ति के योग है। छोटी मोटी परेशानी को छोड दिन उत्तम रहेगा। राज्य पक्ष व उच्च अधिकारियों से लाभ। धार्मिक कार्यों से मन प्रसन्न होगा।

मकर :

मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। गत दिनों में जो भविष्य की नई योजनाएं बनाई उन्हें फलीभूत करने का समय आ रहा है, धन की प्राप्ति होगी। 

कुंभ :

पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों का सहयोग व्यापार में लाभ दिलाएगा। बुजूर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन :

मित्रों से अनबन रहेगी। यात्राओं को टालें, दुर्घटना का योग है। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना है। आय से अधिक व्यय होने से मन विचलित रहेगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। बुजूर्ग की सलाह मानें।

Related Posts

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल  

आज का भविष्यफल  

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं