आज का भविष्यफल     

राहूकाल दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 07:01 बजे।

वैशाख मास कृष्ण पक्ष नवमी तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 10 शव्वाल 23 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। नवमी तिथि शाम 06:13 बजे तक तत्पश्चात दशमी। श्रवण नक्षत्र दोपहर12:44 बजे तक तत्पश्चात घनिष्ठा नक्षत्र। शुभ योग रात्रि 09:10 बजे तक तत्पश्चात शुक्ल योग।तैतिलकरण प्रात: 06:42 बजे तक तत्पश्चात गरकरण। चंद्रमा मकर राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:13 बजे। सूर्यास्त शाम 07:01 बजे। 22 अप्रैल ईस्वी संवत 2025।

मेष :

माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है, स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें। मौसमी बीमारी से परेशानी बढ सकती है। खान पान पर नियंत्रण रखें। आय कम खर्च अधिक होने से मन बैचेन रहेगा। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। 

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। आय में वृद्धि होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। अधीनस्थों का व्यवहार आपके प्रति सुधरेगा, जिससे व्यापार में भी सुधार होगा। लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें रक्तचाप की समस्या हो सकती है। 

Read More आज का भविष्यफल      

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। छोटी मोटी व्यापारिक व धार्मिक यात्राओं का योग, मांगलिक या धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनेगे। खर्च पर नियंत्रण रखें, नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। धर्म के प्रति आस्था बढेगी।

कर्क :

धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्य पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। संतान को कोई बडा पद प्राप्त हो सकता है। संतान प्राप्ति का भी योग है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में लाभ होगा। शेयर बाजार से भी बडा मुनाफा मिलेगा।

सिंह :

दिन सामान्य रहेगा। मन अशांत रहेगा। नौकरी में बाधा, शेयर बाजार में हानि की संभावना हैै। अधीनस्थों के व्यवहार से व्यापार में हानि की संभावना। राजकीय मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, पुराना रोग उभर सकता है, चिकित्सकीय परामर्श लें। 

कन्या :

दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में स्थिरता रहेगी। आय से अधिक खर्च होने से मन अशांत होगा। अधीनस्थों के व्यवहार से व्यापार में हानि की संभावना है। शेयर बाजार में सोच समझ कर निवेश करें। अपने व्यवसाय में बुजूर्गों की सलाह से समस्याओं का समाधान कर लेंगे। 

तुला :

पुराना रोग उभर सकता है। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं का सामना करना पड सकता है, सावधानी रखे। शत्रु परेशान करने का हर संभव प्रयास करेगा। अधीनस्थ व्यापार में नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी से छोटी मोटी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। 

वृश्चिक :

स्वास्थ्य संबंधी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शेयर बाजार में लाभ प्राप्त होगा। संतान को अच्छा पद प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए श्रेष्ठ समय है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। शत्रु परास्त होंगे। वाणी व व्यवहार में मधुरता रखें।

धनु :

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, समस्याओं का समाधान होगा। आय से अधिक व्यय होने से मन व्यथित रहेगा। घर में परेशानी का माहौल बनेगा। व्यापार में हानि हो सकती है, पुराने व्यवहारियों से संपर्क करें। 

मकर :

मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। व्यापार मेंं लाभ प्राप्त होगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जो भविष्य की नई योजनाओं को बनाएगी। धन की प्राप्ति होगी। 

कुंभ :

पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। यात्राओं से लाभ होगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। बुजूर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानी दूर होगी अधी नस्थों से लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा।

मीन :

मित्रों से अनबन रहेगी। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, अधीनस्थों को नियंत्रित कर लेंगे तथा व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। आय की स्थिति सुदृढ होगी। धार्मिक यात्राओं का योग है। बुजूर्ग की सलाह मानें। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी
शुद्ध सोना 500 रुपए कम होकर 1,36,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 400 रुपए टूटकर 1,27,200 रुपए प्रति...
दिल्ली में कोहरे का असर : दृश्यता कम होने से 27 उड़ानें रद्द, कई फ्लाइटों में देरी
केंद्र से 2000 करोड़ हासिल करने की तैयारी, SASCI अर्बन रिफॉर्म्स को लागू करने पर मंथन
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज : हंसी, रोमांस और इमोशनल ड्रामा का लगेगा तड़का, जानें रिलीज डेट 
राज्यपाल की राम. वी. सुतार के निधन पर शोक संवेदना, कहा- भारतीय कला के महान कलाकार थे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्र के नाम संदेश, 'टैरिफ' के फायदों सहित अपनी आर्थिक उपलब्धियों को गिनाया
एस्ट्रोटर्फ तो दूर, शहर में नहीं हॉकी मैदान,कैसे तैयार होंगे ध्यानचंद