आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 07:02 बजे

आज का भविष्यफल     
विशेष वरूथिनी एकादशी, श्री वल्लभाचार्य जयंती।

वैशाख मास कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि गुरुवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 10 शव्वाल 25 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। एकादशी तिथि दोपहर 02:33 बजे तक तत्पश्चात द्वादशी तिथि। शतभिशा नक्षत्र प्रात: 10:49 बजे तक तत्पश्चात पूवार्भाद्रपद नक्षत्र। ब्रह्म योग दोपहर 03:55 बजे तक तत्पश्चात ऐन्द्र योग। बालवकरण दोपहर 02:33 बजे तक तत्पश्चात कौलवकरण। चंद्रमा कुंभ राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:10 बजे। सूर्यास्त शाम 07:02 बजे। 24 अप्रेल ईस्वी संवत् 2025. विशेष वरूथिनी एकादशी, श्री वल्लभाचार्य जयंती।

मेष :

दिन अच्छा रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धर्म के प्रति रूचि बनेगी। माता का स्नेह मिलेगा, पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजगार में लाभ होगा। धन की आवक बनी रहेगी। निवेश से लाभ होगा।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल    

विद्यार्थी वर्ग मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के प्रति सतर्क रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का समय है, रूका धन प्राप्त होगा। नए काम प्रारंभ करेंगें। अधीनस्थों के प्रति नरम व्यवहार आपको लाभ दिलाएगा। दिन उत्साह व प्रसन्न्ता से व्यतीत होगा।

मिथुन :

अकारण विवाद होने से मानसिक परेशानी रहेगी। अधीनस्थों के व्यवहार से परेशान रहेंगे।  नौकरी पेशा लोगों की प्रभावी छवि बनेगी। यात्रा में लाभ मिलेगा। पुरानी रकम की वसूली हो सकेगी। घर में शांति व प्रसन्नता का माहौल रहेगा। व्यापार में भागीदारी संभल कर करें।

कर्क :

जीवनसाथी की खोज आज पूरी होने की संभावना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, खानपान के प्रति आसक्त रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनाने से बचें, अन्यथा गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं। व्यर्थ खर्च से मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे।

सिंह :

दिन प्रसन्नता पूर्वक व्यतीत होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहने से मानसिक शांति रहेगी। जीवनसाथी के प्रति वफादार रहें, वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है। व्यापार में लाभ होगा, आय अच्छी होगी, नए सौदे मिलने से काम की व्यस्तता बढेगी। 

कन्या :

काम में जोखिम भी उठाएंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। सावधानी से कार्य करें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। आय की स्त्रोत बढेंगे। नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों से लाभ मिलेगा। निवेश में लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला :

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, परस्पर प्रेम बढने से एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, प्रशंसा मिलेगी। शेयर बाजार में लाभ की संभावना। थोडे प्रयासों से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। 

वृश्चिक :

अकारण चिंता के कारण मन अशांत रहेगा। बिना बात के ही स्वयं को अवसादग्रस्त महसूस करेंगे। मन को स्थिर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें, लाभ के अवसर मिलेंगे, व्यापार में उन्नति होगी। धन की आवक बनी रहेगी।

धनु :

व्यापारी वर्ग को लाभ के सौदे प्राप्त होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। शांत चित से किये कार्य भविष्य में लाभ के सौदे दिलाएंगे। आज के दिन का अधिकांश समय सामाजिक व धार्मिक कार्यों में व्यतित होगा। दान पूण्य के अवसर मिलेंगे। मानसिक शांति रहेगी।

मकर :

जीवनसाथी के साथ प्रेम बढेगा। आशाजनक दिन होने से उलझे पैतृक व अन्य मामले सुलझेंगे। रूका पैसा प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी, जिससे परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा। निवेश के सौदों में सावधानी आवश्यक है।

कुंभ :

व्यापार में उतार चढाव होने से मन अशांत रहेगा। आय के स्त्रौत बनेंगे लेकिन लाभ प्रापत होने में समय लगेगा। आय व्यय बराबर रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। भागीदारी से बचें। अधीनस्थों पर अधिक विश्वास ना करें। शेयर बाजार में सोच समझ कर निवेश करें।

मीन :

नौकरी पेशा के लिए दिन उत्तम है, उच्च अधिकारियों से लाभ मिलेगा। नए प्रोजेक्ट हाथ में आऐंगे, जिसमें आप अपनी क्षमता से अधिक प्रदर्शन करेंगें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें। आय बढेगी।

Related Posts

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

Post Comment

Comment List

Latest News

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम शाखा ने फॉरेक्स ट्रेडिंग और ऑनलाइन निवेश के बहाने देशभर में ठगी करने वाले...
खरगे का भाजपा पर बड़ा आरोप: ‘मध्यप्रदेश बन गया भ्रष्टाचार का केंद्र’, चावल घोटाले से लेकर जमीन घोटाले तक उठाए मुद्दे
पंजाब में दलित सशक्तिकरण पर BJP का बड़ा दांव, ‘विजन-2027’ में शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी पर फोकस
होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव: ओमान जाएंगे ईरानी विदेश मंत्री, अमेरिका पर समझौता उल्लंघन का लगाया आरोप
कमजोर मानसून से संकट में खरीफ फसलें : अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने चम्बल की दांयी मुख्य नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की
बारुईपुर कांड: नाबालिग की हत्या और युवक की लिंचिंग के बाद दोनों परिवारों से मिलेंगे CM शुभेंदु अधिकारी, 5 गिरफ्तार
अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर हुई लाखों की डकैती का जल्द खुलासा होगा : राहुल प्रकाश