आज का भविष्यफल
चंद्रमा मीन राशि में संपूर्ण दिन
सूर्यास्त शाम 07:03 बजे।
वैशाख मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि शनिवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 10 शव्वाल 27 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। त्रयोदशी तिथि प्रात: 08:28 बजे तक तत्पश्चात चतुर्दशी तिथि। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रात: 06:27 बजे तक तत्पश्चात रेवती नक्षत्र। वैघृति योग प्रात: 08:41 बजे तक तत्पश्चात विषकुंभ योग। वणिजकरण प्रात:08:28 बजे तक तत्पश्चात विष्ठीकरण। चंद्रमा मीन राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:08 बजे। सूर्यास्त शाम 07:03 बजे। 26 अप्रेल ईस्वी संवत 2025।
मेष :
बिगडे काम बनेंगे। धर्म के प्रति रूचि बनेगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। गुरूजनों का आशीर्वाद प्राप्त करें, सलाह मशविरा करने से काम आसानी से बनेंगे। रोजगार में लाभ होगा। धन की आवक बनी रहेगी।
वृष :
समय उत्तम है। जल्दबाजी में किये काम नुकसान दे सकते हैं। अनुभवी लोगों से सलाह मशविरा कर कार्य प्रारंभ करें, सफलता प्राप्त होगी। दिन उत्साह व प्रसन्न्ता से व्यतीत होगा। धन की आवक बनी रहेगी। रोजगार में लाभ व सहयोग मिलेगा। भागीदारी के कार्यों में भी लाभ होगा।
मिथुन :
व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी पेशा लोगों की प्रभावी छवि बनेगी। यात्रा का योग है, लाभदायक यात्रा होगी, सावधानी से वाहन चलाऐं। पुरानी रकम की वसूली हो सकेगी। घर में शांति व प्रसन्नता का माहौल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को मनोनुकूल परिणाम व अवसर मिलेंगे।
कर्क :
भविष्य में बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। खानपान पर नियंत्रण रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनाने से बचें, अन्यथा गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं। व्यर्थ खर्च से मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे। जल्दबाजी में कोई व्यापारिक या घरेलू निर्णय लेने से बचें। बुजूर्गों की सलाह मानें।
सिंह :
किसी प्रकार से किसी से कोई बहुमुल्य वस्तु उपहार या भेंट में मिलेगी जो यादगार रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है। मानसिक रूप से स्वयं को अस्थिर महसूस करेंगे, अंजाना भय रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
कन्या :
यात्रा की योजना बन सकती है। सावधानी से कार्य करें। किसी महत्वपूर्ण सूचना को प्राप्त करेंगे, क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्य बनते बनते बिगड सकते हैं। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। आय की स्त्रोत बढेंगे। नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों से लाभ मिलेगा।
तुला :
नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, प्रशंसा मिलेगी। शेयर बाजार में लाभ की संभावना। थोडे प्रयासों से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही गंभीर परिणाम दिला सकती है, सावधानी बरतें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक :
कोई दुखद समाचार आपको अशांत कर सकता है, मन को स्थिर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें, लाभ के अवसर लापरवाही से हानि में बदल सकते है। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा गंभीर परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे। धन की आवक बनी रहेगी।
धनु :
फिजूल खर्च अधिक होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। दान पूण्य के अवसर मिलेंगे। मानसिक शांति रहेगी। संतुलित व्यवहार से दुश्मन को भी दोस्त बना लेंगे। किसी पुराने संबंधी से मुलाकात होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सुख के साधन जुटाऐंगे। राज्य पक्ष से लाभ होगा। खर्च पर नियंत्रण रखें।
मकर :
आशाजनक दिन होने से उलझे पैतृक व अन्य मामले सुलझेंगे। रूका पैसा प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी, जिससे परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा। निवेश के सौदों में सावधानी आवश्यक है। लिखापढी में सावधानी बरतें अन्यथा भविष्य में परेशानी उठानी पडेगी।
कुंभ :
आय के नए स्त्रौत बनेंगे, लेकिन आय व्यय बराबर बना रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। भागीदारी से बचें। अधीनस्थों पर अधिक विश्वास ना करें। शेयर बाजार में सोच समझ कर निवेश करें। विद्यार्थी वर्ग में आलस्य रहेगा। न्यायिक कार्य पक्ष में हल होंगे। पत्नी व संतान सुख मिलेगा।
मीन :
नौकरी पेशा को सावधानी से दिन व्यतीत करना चाहीए। आफिस की राजनीति से दूर रहना श्रेयकर होगा अन्यथा छवि पर दाग लगने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन खराब है, अधिक कार्य के कारण सेहत खराब हो सकती है। आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें।

Comment List