आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 07:06 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष मजदूर दिवस।

वैशाख मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि गुरुवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 11 जिल्काद 03 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। चतुर्थी तिथि दोपहर 11:24 बजे तक तत्पश्चात पंचमी तिथि। मृगशिरा नक्षत्र दोपहर02:21 बजे तक तत्पश्चात आर्द्रा नक्षत्र। अतिगण्ड योग संपूर्ण दिन। विष्ठीकरण प्रात:11:24 बजे तक तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमा मिथुन राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:04 बजे। सूर्यास्त शाम 07:06 बजे। 01मई ईस्वी संवत 2025. विशेष मजदूर दिवस।

मेष :

किसी प्रियजन की कमी से मन व्यथित रहेगा। मनोरंजन पर ज्यादा पैसा व वक्त खर्च ना करें। परिवार के महिला सदस्य की सेहत की चिंता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता के कारण रोमांस को दरकिनार करेंगे। समस्याओं का सामना करें, तनावमुक्त रहने की कोशिश करें।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

रूचिपूर्ण कार्यों से मानसिक शांति मिलेगी। आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है। सावधान रहें, बेकार के कार्यों में समय नष्ट ना करें। तनाव के कारण कुछ कार्य अधूरे रह सकते है। पार्टनर से भरपूर प्यार मिलेगा, दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

घर परिवार व कार्यक्षेत्र में आप पर दबाव रहेगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। साझेदारी के लिए अच्छा समय है, सोच समझ कर निवेश करें। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। परिजनों व पार्टनर से विवाद संभव है, सावधानी बरतें। 

कर्क :

आपका झगडालू स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लंबी कर सकता है। स्वयं पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सावधान रहें। परिवारजन के साथ मिलकर महत्वपूर्ण निर्णय लें, अन्यथा मुकदमेंबाजी में फंस सकते हैं। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। 

सिंह :

वृद्धजनों की सलाह से महत्वपूर्ण कार्य आसान होंगे। उधार दिया धन प्राप्त होगा। काफी समय से अटकी योजनाएं पूर्ण होंगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। तनाव को हावी ना होने दें। व्यवसायिक मामलों में भावुकता में आकर निर्णय ना लें। राजकीय कार्य पूर्ण होंगे। 

कन्या :

मन में जोश बना रहेगा। स्थान परिवर्तन का योग है। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए उत्तम समय है। उच्च पदों पर आसीन लोगों के लिए और बेहतर अवसर आ सकते हैं। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

तुला :

अचानक आए आर्थिक खर्च से परेशान रहेंगे। सकारात्मक सोच के साथ रहें, समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। घुमने फिरने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकमा है उनके साथ समय व्यतीत करें।

वृश्चिक :

विवाद समाप्त होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। जिस पर भरोसा है उससे परेशानी हो सकती है। आत्ममंथन का समय है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। जमीनी मामलों में सोच समझ कर निर्णय लें। राजनैतिक व उच्च पदों पर आसीन लोगों से संपर्क होगा। 

धनु :

दिन अच्छा है। व्यापार में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दिल खोल कर धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। अपरिचित लोगों पर अतिविश्वास ना करें। रोजगार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सरकारी कर्मचारियों को स्थान परिवर्तन का योग है। 

मकर :

नए विचारों को जांचने का अच्छा समय है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। विवाह नहीं हुआ तो विवाह प्रस्ताव आ सकते है। विद्यार्थी वर्ग को तनाव हो सकता है, सावधानी से समय व्यतीत करें। परिवार में कोई खुशी की सूचना प्राप्त होगी।

कुंभ :

जायदाद संबंधी समस्यों का निवारण होगा। दूसरों की समस्यों को सुलझाने में स्वयं का अहित ना करें। धार्मिक व सामाजिक स्तर पर पहचान बनेगी। किसी अधिकारी या रिश्तेदार से बहस हो सकती है। धैर्य व संयम रखें अन्यथा कानूनी विवादों में फंस सकते हैं।

मीन :

दिन उत्तम है। सामाजिक स्तर पर अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। कृषि कार्यों में निवेश आपको लाभ दिला सकता है। वाणी में मधुरता रखें। उम्मीद से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। अपने से छोटों की गलतियों को माफ करें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई