आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 07:06 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष श्री सूरदास जयंती, श्री आद्य शंकराचार्य जयंती, श्री रामानुजाचार्य जयंती।

वैशाख मास शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 11 जिल्काद 04 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। पंचमी तिथि प्रात:09:15 बजे तक तत्पष्चात षष्ठी तिथि। आर्द्रा नक्षत्र दोपहर 01:04 बजे तक तत्पश्चात पुर्नवसु नक्षत्र। घृति योग संपूर्ण दिन। बालवकरण प्रात: 09:15 बजे तक तत्पष्चात कौलवकरण। चंद्रमा मिथुन राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:04 बजे। सूर्यास्त शाम 07:06 बजे। 02 मई ईस्वी संवत 2025। विशेष श्री सूरदास जयंती, श्री आद्य शंकराचार्य जयंती, श्री रामानुजाचार्य जयंती।

मेष :

दिन चुनौतियों भरा रहेगा।  मानसिक परेशानी का सामना करना पडेगा। समझदारी व सूझगूझ से किये कार्य लाभदायक रहेंगे। धन संबंधी कार्यों में सतर्कता से निर्णय लें। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने व्यवहार में मधुरता लाऐं।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

दिन व्यस्तता भरा रहेगा। अधिक काम के मानसिक रूप से थकान अनुभव करेंगे, स्वास्थ्य नरम रहेगा। आज किया गया कार्य भविष्य के नए रास्ते खोलेगा। नए प्रोजेक्ट मिलेंगे, जो उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगे। परिश्रम का भविष्य में फल मिलेगा। 

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। जीवनसाथी से विवाद संभव हैै। वाणी व क्रोध पर  नियंत्रित रखें अन्यथा परेशानी का सामना करना पडेगा। व्यवसाय ठीक रहेगा। परोपकार व मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति ठीक रहेगी। 

कर्क :

कार्यस्थल पर परेशानी का सामना करना पडेगा। अधिकारी वर्ग नाराज रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अपना व्यवहार मधुर बनाए रखें। संयम बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सावधान रहें।

सिंह :

दिन सामान्य है। परेशानी समाप्त होंगी। नये मित्रों का साथ मिलेगा, नऐ रिश्ते बनेंगे। रिश्तों में चल रहे विवाद सुलझेंगे। उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। व्यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय पर पहुंचेगे। आय में वृद्धि होगी। 

कन्या :

कार्य सिल पर सहयोगी परेशान करेंगे। आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे। आपकी सुझबुझ व धैर्य से काम पूर्ण होंगे। काम के प्रति सजग रहेंगे, काम में जोखिम भी उठाएंगे। यात्रा की योजना बन सकती है।

तुला :

जीवन में लंबे समय से व्याप्त नीरसता आज समाप्त होगी। दिन शांति से व्यतीत होगा। काफी समय से जो शंका थी उसका निवारण होगा। पूर्व में बनाई योजनाएं सफल होती प्रतीत होंगी। नई योजनाएं बनाएंगे। भागदौड अधिक करने के कारण आपके स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड सकता है।

वृश्चिक :

दिन सामान्य रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी आ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा, मन अशांत रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। रूके कार्य बनेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं।

धनु :

वाहन सावधानी से चलाएं, घर व कार्यस्थल पर भी सावधानी बरतें। अस्थि रोग की संभावना है। स्थाई संपत्ति में बढोतरी होगी। भेंट व उपहार प्राप्त हो सकते हैं। मिलनसार प्रवृति से जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी।

मकर :

लंबे समय से खराब चल रहे रिश्तों में सुधार होगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। वाहन चलाने में सावधानी रखें चोट का भय है। आर्थिक रूप से दिन अस्त व्यस्त रहेगा। धन के जुगाड में दिन व्यतीत होगा। पुराना रूका धन प्राप्त होगा।

कुंभ :

दिन आश्चर्य से भरा रहेगा। अचानक से लाभ तो अचानक से हानि या दुख होने की संभावना है। कार्यस्थल पर अधीनस्थों से सावधान रहें। शत्रु परेशान कर सकता है। बाजार में छवि खराब हो सकती है। धर्म के कार्य में रूचि से मनोबल बढ़ेगा। 

मीन :

राजनीति क्षेत्र के लोगों को लाभ प्राप्त होगा। मान सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति की संभावना है। संपत्ति के सुधार व रखरखाव में खर्च होगा। मित्रों व रिश्तेदारों का आवागमन होने से मन प्रसन्न होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी
शुद्ध सोना 500 रुपए कम होकर 1,36,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 400 रुपए टूटकर 1,27,200 रुपए प्रति...
दिल्ली में कोहरे का असर : दृश्यता कम होने से 27 उड़ानें रद्द, कई फ्लाइटों में देरी
केंद्र से 2000 करोड़ हासिल करने की तैयारी, SASCI अर्बन रिफॉर्म्स को लागू करने पर मंथन
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज : हंसी, रोमांस और इमोशनल ड्रामा का लगेगा तड़का, जानें रिलीज डेट 
राज्यपाल की राम. वी. सुतार के निधन पर शोक संवेदना, कहा- भारतीय कला के महान कलाकार थे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्र के नाम संदेश, 'टैरिफ' के फायदों सहित अपनी आर्थिक उपलब्धियों को गिनाया
एस्ट्रोटर्फ तो दूर, शहर में नहीं हॉकी मैदान,कैसे तैयार होंगे ध्यानचंद