आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 07:09 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष श्री जानकी नवमी, श्री बगुलामुखी जयंती। 

वैशाख मास शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि सोमवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 11 जिल्काद 07 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। अष्टमी तिथि प्रात: 07:36 बजे तक तत्पश्चात नवमी तिथि। अष्लेशा नक्षत्र दोपहर 02:01 बजे तक तत्पष्चात मघा नक्षत्र। वृद्धि योग संपूर्ण दिन। बवकरण प्रात: 07:36 बजे तक तत्पश्चात बालवकरण। चंद्रमा सिंह राशि में दोपहर 02:03 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात: 06:02 बजे। सूर्यास्त शाम 07:09 बजे। 05 मई ईस्वी संवत 2025। विशेष श्री जानकी नवमी, श्री बगुलामुखी जयंती। 

मेष :

दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। पुराने रोग से निजात मिलेगी। खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा,स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसमी बीमारी से परेशानी बढ सकती है।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। रक्तचाप से पीडित हैं तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड सकते है। अधीनस्थों के व्यवहार से व्यापार में होने वाला लाभ हानि में बदल जाएगा, अधीनस्थों को नियंत्रित रखें।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। छोटी मोटी व्यापारिक व धार्मिक यात्राओं का योग। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे।

कर्क :

दिन संभल कर व्यतीत करें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। रक्तचाप से पीडित हैं तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। 

सिंह :

राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। विदेश में व्यापार करने वाले वर्ग को नई योजनाओं की प्राप्ति होगी। व्यापार आगे बढेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, साथ ही शेयर बाजार में निवेश करतें हैं तो वहां भी लाभ की संभावना है। खान पान पर नियंत्रण रखें।

कन्या :

दिन अनुकूल रहेगा। मनवांचित सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मानसिक रूप से स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अपने व्यवसाय में बुजूर्गों की सलाह से समस्याओं का समाधान कर लेंगे।  उधार देने से बचे।

तुला :

तनाव भरा दिन होने से मानसिक रूप से थकावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं का सामना करना पड सकता है, सावधानी रखे। शत्रु परेशान करने का हर संभव प्रयास करेगा। स्वयं या परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। 

वृश्चिक :

मित्रों से विवाद से बचें। मानसिक रूप से अशांति रहेगी। व्यापार में हानि की संभावना है, लेकिन आप अपनी कार्यक्षमता से हानि को लाभ में बदलने की क्षमता रखते हैं, बुजूर्गों से सलाह मशविरा अवश्य करें। अधीनस्थों से बना कर चलें ताकि हानि से बचा जा सके।

धनु :

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को छोड कर दिन उत्तम रहेगा। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, समस्याओं का समाधान होगा। धन की प्राप्ति होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। पुराना रूका पैसा प्राप्ति के योग है। छोटी मोटी परेशानी को छोड दिन उत्तम रहेगा। 

मकर :

नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। गत दिनों में जो कार्य आप करना चाह रहे थे, उन्हें पूरा करने का योग है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जो भविष्य की नई योजनाओं को बनाएगी। 

कुंभ :

परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। यात्राओं से लाभ होगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। बुजूर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानी दूर होगी।गुप्त शत्रु परास्त होंगे।

मीन :

मित्रों से अनबन रहेगी। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना बनी रहेगी। अधीनस्थों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आय से अधिक व्यय होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई