आज का भविष्यफल    

सूर्यास्त शाम 07:10 बजे

आज का भविष्यफल    

विशेष श्री जानकी नवमी, श्री बगुलामुखी जयंती।  

वैशाख मास शुक्ल पक्ष नवमी तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 11 जिल्काद 08 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। नवमी तिथि प्रात: 08:39 बजे तक तत्पश्चात दशमी तिथि। मघा नक्षत्र दोपहर 03:52 बजे तक तत्पश्चात पूवार्फाल्गुनी नक्षत्र। ध्रुव योग संपूर्ण दिन। कौलवकरण प्रात: 08:39 बजे तक तत्पश्चात तैतिलकरण। चंद्रमा सिंह राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:01 बजे। सूर्यास्त शाम 07:10 बजे। 06 मई ईस्वी संवत 2025। विशेष श्री जानकी नवमी, श्री बगुलामुखी जयंती।  

मेष :

खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। हिम्मत, साहस विवेक से कार्य करें। माता को पुरानी बिमारी के कारण परेशानी का सामना करना पडेगा, जिससे आपको मानसिक रूप से परेशान रहना पड सकता है।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल    

अधीनस्थों को नियंत्रित करना होगा। संतान के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। जीवनसाथी से विवाद की संभावना, उन्हें नाराज ना करें, अन्यथा भविष्य में समस्याओं का सामना करना पड सकता है।विद्यार्थी वर्ग को भविष्य की चिंता रहेगी। छोटे भाई व मित्रों से विवाद से बचें।

Read More आज का भविष्यफल    

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल 

आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। छोटी मोटी व्यापारिक यात्राओं का योग। अनावश्यक खर्च बढेंगे। सोचे हुए कार्य बनेंगे। 

कर्क :

व्यापार में लाभ के योग हैं। बुजूर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। घर का माहौल तनावग्रस्त होगा। किसी बुजूर्ग के आशीर्वाद से कार्य बनेंगे। अपरिचित लोगों से परेशानी का सामना करना पडेगा। कार्य में व्यवधान उत्पन्न होंगे। सावधानी से स्वविवेक से कार्य करें।

सिंह :

शुभ फलदायी दिन है। बहुत दिनों से रूके हुए धन की आज पूर्ति होने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से हुई मुलाकात भविष्य में लाभ दिलाएगी। राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। विदेश में व्यापार करने वाले वर्ग को नई योजनाओं की प्राप्ति होगी। व्यापार आगे बढेगा।

कन्या :

जो व्यक्ति रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफलता प्राप्त होगी। अपने व्यवसाय में बुजूर्गों की सलाह से किसी समस्या का समाधान कर लेंगे। पडोसियों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें, भाई बहिन से प्रेम बढेगा। उधार लिया धन चुकाने का प्रयास करे।

तुला :

व्यापार में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से छोटी मोटी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी, लेकिन आपसी सामंजस्य से उसका निवारण कर लेंगे। मुकदमेबाजी की परेशानियां हल होंगी। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। रोजगार में उन्नति के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक :

स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, खान पान पर नियंत्रण रखें। छोटे भाई व मित्रों से विवाद से बचें। मानसिक रूप से अशांति रहेगी। व्यापार में हानि की संभावना है, अधीनस्थों से बना कर चलें ताकि हानि से बचा जा सके। आकस्मिक रूप से आर्थिक परेशानी बनेगी।

धनु :

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण होगा। पुराना रूका पैसा प्राप्ति के योग है। छोटी मोटी परेशानी को छोड दिन उत्तम रहेगा। खान पान पर नियंत्रण रखें।राज्य पक्ष व उच्च अधिकारियों से लाभ।धार्मिक कार्यों से मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी से सहयोग बना रहेगा।

मकर :

नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। गत दिनों में जो कार्य आप करना चाह रहे थे, आज उन्हें पूरा करने का योग बन सकता है। मित्रों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। धन की प्राप्ति होगी।

कुंभ :

परिवार में तनाव का माहौल होने से मन परेशान रहेगा। संतान व मित्रों से कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है, जिसके निवारण के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। बुजूर्गों के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है।व्यापार में हानि की संभावना है।अधीनस्थों से बना कर चलें।

मीन :

उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा। आय के स्त्रोत बनेंगे। अचानक धन प्राप्त होगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। शिक्षा के संबंध में विदेश जाने के योग। बुजूर्ग की सहायता से व्यापार में वृद्धि। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे।

Related Posts

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल 

आज का भविष्यफल 

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल   

आज का भविष्यफल   

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ