आज का भविष्यफल     

राहूकाल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 07:09 बजे।

वैशाख मास शुक्ल पक्ष दशमी तिथि बुधवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 11 जिल्काद 09 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। दषमी तिथि प्रात: 10:20 बजे तक तत्पश्चात एकादषी तिथि। पूवार्फाल्गुनी नक्षत्र शाम06:17 बजे तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र। व्याघात योग संपूर्ण दिन। गरकरण प्रात: 10:20 बजे तक तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा सिंह राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:00 बजे। सूर्यास्त शाम 07:09 बजे। 07 मई ईस्वी संवत 2025।

मेष :

यह सप्ताह चुनौतियों भरा रहने वाला है। प्रथम तीन दिन मानसिक परेशानी रहेगी। फिर समय पक्ष में होगा। समझदारी से निर्णय लें। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। बडों की सलाह लेते रहें। अपनें व्यवहार में मधुरता लाऐं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूझान रहेगा।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

यह सप्ताह व्यस्तता भरा रहेगा। अधिक काम के कारण थकान का अनुभव करेंगे, स्वास्थ्य नरम रहेगा। भविष्य के लिए नए रास्ते खुलेंगे। नए प्रोजेक्ट मिलेंगे, जो उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगे। आज का परिश्रम भविष्य में फल देगा। मानसिक शांति रहेगी। करीबी लोगों से समस्याएं हो सकती है।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। घर में क्लेश की संभावना है। व्यवसाय ठीक रहेगा। परोपकार व मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक चिंता बनेगी।  विवादास्पद मामलों में समझौता करने में समझदारी है। नए व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जो लाभप्रद रहेंगे।

कर्क :

कार्यस्थल पर चल रही परेशानी समाप्त होगी।  अधिकारी वर्ग का आपके प्रति नजरिया सकारात्मक होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अपना व्यवहार मधुर बनाए रखें। संयम बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सावधान रहें। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें। 

सिंह :

परेशानियां समाप्त होंगी। नये मित्रों का साथ मिलेगा, नये रिश्ते बनेंगे। रिश्तों में चल रहे विवाद सुलझेंगे। उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। व्यापारी वर्ग सावधानी के साथ समय व्यतीत करें।  व्यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय पर पहुंचेगे।

कन्या :

यह सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से खराब है, पैरों में सूजन, कमजोरी या चोट की संभावना है। संभल कर रहें। परिजनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चल रही है समस्या समाप्त होगी, लेकिन परिस्थितियों के कारण आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। 

तुला :

जीवन में लंबे समय सेनीरसता समाप्त होगी। शांति से समय व्यतीत होगा। पूर्व में बनाई योजनाएं इस सप्ताह साकार होंगी।नई योजनाएं बनाएंगे। भागदौड अधिक करने के कारण आपके स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड सकता है, सावधान रहें, खानपान पर नियंत्रण रखें। यात्रा सफल होगी लाभ मिलेगा।

वृश्चिक :

सप्ताह सामान्य रहेगा। बच्चों की ओर से परेशानी संभव है। परिवार का सहयोग मिलेगा, मन अशांत रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। रूके हुए कार्य बनेंगे। अनुभवी लोगों से सलाह मशविरा सुखद रहेगा। भ्रमण की योजना बन सकती है। पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा।

धनु :

इस सप्ताह चोट की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाएं, घर व कार्यस्थल पर भी सावधानी बरतें। अस्थि रोग की संभावना। स्थाई संपत्ति में बढोतरी होगी। ससुराल से भेंट व उपहार प्राप्त हो सकते हैं। मिलनसार प्रवृति से जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी। परोपकार से मानसिक सुख मिलेगा।

मकर :

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। वाहन चलाने में सावधानी रखें चोट का भय है। आर्थिक रूप से सप्ताह अस्त व्यस्त रहेगा। धन के जुगाड में समय व्यतीत होगा। पुराना रूका धन प्राप्त होगा। मित्रों का सकारात्मक व्यवहार उत्साह से भर देगा। व्यापार में उंच नीच बनी रहेगी।

कुंभ :

सप्ताह आश्चर्य से भरा रहेगा। अचानक से लाभ तो अचानक से हानि या दुख होने की संभावना है। कार्यस्थल पर अधीनस्थों से सावधान रहें। शत्रु परेशान कर सकता है। बाजार में छवि खराब हो सकती है। धर्म के कार्य में रूचि से मनोबल बढेगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार। 

मीन :

राजनीति क्षेत्र के लोगों को लाभ प्राप्त होगा। मान सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति की संभावना है। संपत्ति के सुधार व रखरखाव में खर्च होगा। मित्रों व रिश्तेदारों का आवागमन होने से मन प्रसन्न होगा।आय के नए स्त्रोत बनेंगे।धार्मिक कार्यांे में आस्था बढेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट गैंग का भंडाफोड़ : दो शातिर गिरफ्तार, परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट गैंग का भंडाफोड़ : दो शातिर गिरफ्तार, परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा
जयपुर दक्षिण पुलिस ने रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शातिर डमी कैंडिडेट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऋषभ रंजन...
दिल्ली में एक्यूआई बहुत खराब : शहर के कई हिस्सों में कोहरे से दृश्यता कम, लोगों को सांस लेने में परेशानी
सूरत की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, बचाव राहत कार्य जारी
IndiGo ने जारी की एडवाइजरी, यात्रा के दौरान इन बातों का ध्यान रखने की दी सलाह, जानें
Weather Update : प्रदेश में कोहरे का असर, घना कोहरा रहने का अलर्ट जारी
असर खबर का - सिलेहगढ़ रोड का मरम्मत कार्य शुरू
‘ऑस्कर 2026’ में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट हुई करण जौहर की फिल्म ‘होमबाउंड’, फिल्म ने टॉप 15 फिल्मों में बनाई अपनी जगह