आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 07:10 बजे

आज का भविष्यफल     
विशेष मोहिनी एकादशी, विश्व मातृ दिवस, रेडक्रास डे। 

वैषाख मास शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि गुरुवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 11 जिल्काद 10 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। एकादशी तिथि दोपहर12:30 बजे तक तत्पश्चात द्वादशी तिथि। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि09:07 बजे तक तत्पश्चात हस्त नक्षत्र। हर्षण योग संपूर्ण दिन। विष्ठीकरण दोपहर12:30 बजे तक तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमा कन्या राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:59 बजे। सूर्यास्त शाम 07:10 बजे। 08 मई ईस्वी संवत 2025। विशेष मोहिनी एकादशी, विश्व मातृ दिवस, रेडक्रास डे। 

मेष :

आय के स्त्रोत बढेंगे। संतान की ओर से परेशानी की संभावना। संतान पक्ष पर खर्च होगा। व्यापार में हानि की संभावना। नया काम प्रारंभ ना करें, या सावधानी बरतें। अधीनस्थों पर ज्यादा भरोसा ना करें। साझेदारी में हानि, लेनदेन में सावधानी बरतें।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल    

समय शुभ है। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम है। घरेलू कलह की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय को लेकर व्यापारी वर्ग की चिंताएं समाप्त होंगी। व्यवसाय विस्तार होगा।

Read More आज का भविष्यफल    

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

सावधानी बरतें। आय के नए स्त्रोत बनेंगे।  अधीनस्थों से सावधान रहें। उधार देने से बचें। विद्यार्थी वर्ग को मनचाहे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ भ्रमण का योग है। काम में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क :

माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड सकता है। अधीनस्थों से परेशान रहेंगे। बुजूर्गोंं से सलाह मशविरा कर काम करें। व्यापार में लाभ होगा। छोटे भाई से लाभ होगा। छोटी यात्राओं का योग जो व्यापार व रिश्तों को मजबूत बनाएगी।

सिंह :

आज का दिन उत्तम है। व्यापार में लाभ होगा। आय की स्थिति सुधरेगी। उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। राज्य पक्ष से लाभ, राजनीतिज्ञों को नए अवसर मिलेंगे। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल बनेगा।

कन्या :

समय उतार चढाव भरा रहेगा। अधिक परिश्रम से बचें, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। दुखद समाचार से मन व्यथित रहेगा। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी। परिवार से किया वायदा पुरा नहीं होने से पश्चाताप रहेगा। आय से अधिक खर्च होगा।

तुला :

धार्मिक कार्यों को लेकर चहल पहल रहेगी। परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। रोजगार प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। व्यापार में भागीदारी लाभ देगी। आय के लिए नए क्षेत्रों में निवेश का मन बनेगा।

वृश्चिक :

मानसिक रूप से परेशानी भरा दिन है। निर्णय लेने में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव अपनी सुझबुझ से दूर कर देंगें। घर में शांति का माहौल रहेगा। अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा। 

धनु :

राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च अधिक करेंगे। जिस कार्य की योजना बनाएंगे वह प्रारंभिक बाधा के बाद पूर्ण होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है। आय के स्त्रोत बढेंगे।

मकर :

स्वयं व पिता की सेहत बिगड सकती है, सावधानी रखें। खान पान पर नियंत्रण रखें। गुप्त शत्रु नष्ट होंगे, तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सावधानी बरतें, लेनदेन के मामलों में ढिलाई ना बरतें। किसी पर अत्यधिक विश्वास धोखा दिला सकता है।

कुंभ :

परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। धन संबंधी संव्यवहार को टालना श्रेयकर रहेगा। किसी भी प्रकार से निवेश से बचें, अन्यथा भविष्य में समस्या का सामना करना पड सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी। आर्थिक तंगी दूर होगी। काम का दबाव बना रहेगा।

मीन :

मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के प्रति प्रेम बढेगा। माता पिता से विशेष स्नेह मिलेगा। परिजनों के साथ भ्रमण के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी।  मित्र व परिवारजन का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामले सुधरेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना संभव है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित