आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 07:12 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष पूर्णिमा व्रत, पीपल पूर्णिमा, श्री कूर्म जयंती, वैशाख स्नान पूर्ण, देवयानी यात्रा सांभर।

वैशाख मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि सोमवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 11 जिल्काद 14 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। पूर्णिमा तिथि रात्रि10:26 बजे तक तत्पश्चात प्रतिपदा तिथि। स्वाति नक्षत्र प्रात: 06:17 बजे तक तत्पश्चात  विषाखा। वरियान योग संपूर्ण दिन। विष्ठीकरण प्रात:09:16 बजे तक तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमा तुला राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात:07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:57 बजे। सूर्यास्त शाम 07:12 बजे। 12 मई ईस्वी संवत् 2025। विशेष पूर्णिमा व्रत, पीपल पूर्णिमा, श्री कूर्म जयंती, वैशाख स्नान पूर्ण, देवयानी यात्रा सांभर।

मेष :

आज का अन्य दिनों के मुकाबले शुभ है। मन के कार्य होंगे। मित्रों के साथ उमंग के साथ दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दाम्पत्य संबंधों में तालमेल बना रहेगा। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। नये मित्र बनेंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा। घरेलू क्लेश समाप्त होंगे। सोच समझ कर किसी निर्णय पर पहुंचे। व्यवहार व वाणी में मधुरता रखें। धन की कमी रहेगी, लेकिन आप अपना काम निकालने में सफल रहेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसायिक स्थिति सुधरेगी। कानूनी मामलों में लाभ मिलेगा। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। तीव्र बौद्धिक क्षमता से काम बना लेंगे जिनका प्रभाव लंबे समय तक रहेगा। नए कार्यों के लिए समय शुभ है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क :

वाणी पर नियंत्रण रखें। उदासी व आलस्य से परेशान रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सावधान रहें। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें।अकारण ही मन बेचेन रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। राज्य अधिकारियों से सामंजस्य बना कर रहें।दाम्पत्यजीवन सुगम रहेगा।

सिंह :

दिन शुभ रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय पर पहुंचेगे। आय में वृद्धि होगी किन्तु धन की समस्या बनी रहेगी। व्यवसायिक दौड भाग रहेगी। राज्य पक्ष के लोगों का सहयोग मिलेगा, राजकीय कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। दिन शुभ रहेगा। 

कन्या :

विरोधियों से विवाद से बचें। मानसिक तनाव को भुलाने के लिए मनोरंजन व अच्छी पुस्तकों का सहारा लें। कार्य विशेष की संपन्नता के लिए दुसरों का सहारा लेना पडेगा। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। 

तुला :

व्यवसायिक कार्यों में उलझनें बनेंगी, लेकिन कारोबार बढेगा। संतान की चिंता रहेगी। अचानक आए आर्थिक खर्च से परेशान रहेंगे। सकारात्मक सोच के साथ रहें, समस्याआें का समाधान होगा। ससुराल से लाभ मिल सकता है, दाम्पत्य जीवन में तनाव समाप्त होगा।

वृश्चिक :

कानूनी व पंचायती मामलों में सफलता प्राप्त होगी। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। विवाद समाप्त होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।व्यवसाय में अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। पार्टनर का सहयोग रहेगा। कानूनी व पंचायती मामलों में सफलता प्राप्त होगी।

धनु :

धार्मिक यात्राओं का योग है।गुरूजनों व पिता का सहयोग मिलेगा।स्वयं व संतान के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक संबंध व व्यक्तिगत भविष्य से चिंमित रहेंगे। स्वयं व संतान के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। 

मकर :

राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे।

कुंभ :

पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक संबंध सतोषप्रद रहेंगे। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। धैर्य व संयम से रहें। जीवनसाथी को समय दें। व्यवसायिक वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन :

आज का दिन उत्तम है। यात्राओं का योग है। परिवार में किसी अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनाव का माहौल बन सकता है। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। मित्र व पडोसियों से सावधान रहें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर