आज का भविष्यफल
राहूकाल दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक
सूर्यास्त शाम 07:12 बजे।
ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 11 जिल्काद 15 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। प्रतिपदा तिथि संपूर्ण दिन। विशाखा नक्षत्र प्रात: 09:09 बजे तक तत्पश्चात अनुराधा। परिध योग संपूर्ण दिन। बालवकरण दोपहर11:33 बजे तक तत्पश्चात कौलवकरण। चंद्रमा वृश्चिक राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:56 बजे। सूर्यास्त शाम 07:12 बजे। 13 मई ईस्वी संवत 2025।
मेष :
परिवार की किसी महिला की सेहत की चिंता का कारण बनेगी। कामकाज की व्यस्तता के कारण रोमांस को दरकिनार करेंगे। समस्याओं का सामना करें, तनावमुक्त रहने की कोशिश करें। पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है, पुराने मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
वृष :
घर के नवीनीकरण या सुधार के कार्य की योजना बनेगी। समय हंसी खुशी से व्यतीत होगा। रूचिपूर्ण कार्यों से मानसिक शांति मिलेगी। आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है। सावधान रहें, बेकार के कार्यों में समय नष्ट ना करें। तनाव के कारण कुछ कार्य अधूरे रह सकते है।
मिथुन :
घर परिवार व कार्यक्षेत्र में आप पर दबाव रहेगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। साझेदारी के लिए अच्छा समय है, सोच समझ कर निवेश करें। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। परिजनों व पार्टनर से विवाद से बचें। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। नए कार्यों के लिए समय शुभ है।
कर्क :
आप अपने स्वभाव से दुश्मनों की सूची लंबी करेंगे। स्वयं पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सावधान रहें। परिवारजन के साथ मिलकर महत्वपूर्ण निर्णय लें, अन्यथा मुकदमेंबाजी में फंस सकते हैं। जमीन जायदाद संबंधी मामलों में सोच समझकर निर्णय लें।
सिंह :
दिन शुभ रहेगा। वृद्धजनों की सलाह से महत्वपूर्ण कार्य आसान होंगे। उधार दिया धन प्राप्त होगा। काफी समय से अटकी योजनाएं पूर्ण होंगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। तनाव को हावी ना होने दें। व्यवसायिक मामलों में भावुकता में आकर निर्णय ना लें। राजकीय कार्य पूर्ण होंगे।
कन्या :
उच्च पदों पर आसीन लोगों के लिए और बेहतर अवसर आ सकते हैं। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।जीवनसाथी से कोई बात ना छुपाएं अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ भ्रमण की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला :
सकारात्मक समय है। अचानक आए आर्थिक खर्च से परेशान रहेंगे। सकारात्मक सोच के साथ रहें, समस्याआें का समाधान होगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। घुमने फिरने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है उनके साथ समय व्यतीत करें।
वृश्चिक :
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। विवाद समाप्त होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। जिस पर भरोसा है उससे परेशानी हो सकती है। आत्ममंथन का समय है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। जमीनी मामलों में सोच समझ कर निर्णय लें। राजनैतिक व उच्च पदों पर आसीन लोगों से संपर्क होगा।
धनु :
दिन अच्छा है। सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दिल खोल कर बात करें। अपरिचित लोगों पर अतिविश्वास ना करें। उन्नति के अवसर मिलेंगे। स्थान परिवर्तन का योग है। पारिवारिक समस्याएं बढ सकती हैै। अपने विचारों से लोगों को आकर्षित कर सकेंगे।
मकर :
घर में मरम्मत का कार्य करवा सकते हैं। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। परेशानी से मुक्ति मिलेगी। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। नए विचारों को जांचने का अच्छा समय है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे जिससे मानसिक तनाव दूर होगा।
कुंभ :
जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। दूसरों की समस्यों को सुलझाने में भी आपका योगदान रहेगा। सामाजिक स्तर पर पहचान बनेगी। किसी अधिकारी या रिश्तेदार से बहस हो सकती है। धैर्य व संयम से रहें अन्यथा कानूनी विवादों में भी फंस सकते हैं।
मीन :
निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। कृषि कार्यों में निवेश आपको लाभ दिला सकता है। वाणी में मधुरता रखें। उम्मीद से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। अपने से छोटों की गलतियों को माफ करें। बुजूर्गों का सम्मान करें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
Comment List