आज का भविष्यफल    

चंद्रमा धनु राशि में संपूर्ण दिन

आज का भविष्यफल    

सूर्यास्त शाम 07:14 बजे।

ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि शनिवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 11 जिल्काद 19 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। पंचमी तिथि संपूर्ण दिन। पूवार्षाढा नक्षत्र शाम 05:44 बजे तक तत्पश्चात उत्तराषाढा। साध्य योगप्रात: 07:09 बजे तक तत्पश्चात शुभ योग। कौलवकरण शाम05:40 बजे तक तत्पश्चात तैतिलकरण। चंद्रमा धनु राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात:09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:54 बजे। सूर्यास्त शाम 07:14 बजे। 17 मई ईस्वी संवत 2025।

मेष :

विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है, सफलता प्राप्त होगी। नौकरी प्राप्ति के योग हैं। बिगडे काम बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए नए सौदे हाथ आएगें। रोजगार में लाभ होगा। धन की आवक बनी रहेगी। निवेश से लाभ होगा। 

वृष :

Read More आज का भविष्यफल    

स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। विद्यार्थी वर्ग को परिश्रम की आवश्यकता है, शिक्षा के प्रति सतर्क रहें। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का समय है, रूका धन प्राप्त होगा। नए काम प्रारंभ करेंगें। धन की आवक बनी रहेगी। 

Read More आज का भविष्यफल    

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल    

अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आएंगे। नए रिश्ते बनने की संभावना। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, प्रतिद्वंद्वी व गुप्त शत्रु परास्त होंगे। अकारण विवाद परेशानी का कारण बनेगा। अधीनस्थों के प्रति नरम रूख रखें, आपके रूके काम उनके द्वारा पूर्ण होंगे।

कर्क :

व्यापारी वर्ग के लिए उत्तम दिन है, काम में तरक्की से स्वयं अचंभित रहेंगे। शिक्षाअर्जन करने के लिए उत्तम समय। परीक्षा में सफलता के योग। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी की खोज आज समाप्त होने की संभावना है।

सिंह :

दिन समस्याओं भरा है। घर का माहौल खुशनुमा रहने से मानसिक शांति रहेगी। अपने कार्य पर ध्यान आकर्षित करें, जबरन विवाद में ना पडें। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है। व्यापार में लाभ होगा, आय अच्छी होगी, नए सौदे मिलने से काम की व्यस्तता बढेगी। 

कन्या :

दिन परेशानी भरा रहेगा, मानसिक अशांति संभव, किन्तु फिर भी आप अपने समस्त कार्य सामान्य रूप से पूर्ण करेंगे। कार्य स्थल पर सहकर्मी परेशान करेंगे। आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे। सुझबुझ व धैर्य से काम करें। कार्य के प्रति सजग रहेंगे, जोखिम भी उठाएंगे।

तुला :

नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा। काम में शुरूआती अडचनों के बाद काम में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, परस्पर प्रेम बढने से एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, प्रशंसा मिलेगी।

वृश्चिक :

चिंताऐं समाप्त होंगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। मन को स्थिर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें, लाभ के अवसर मिलेंगे, व्यापार में उन्नति होगी। धन की आवक बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर हैं। शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलेगा। 

धनु :

पारिवारिक चिंता से मन अशांत रहेगा। दिन शुभ संकेत लायेगा। शत्रु आपके बनते कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेंगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ के सौदे प्राप्त होंगे।

मकर :

मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। आशाजनक दिन होने से उलझे पैतृक व अन्य मामले सुलझेंगे। रूका पैसा प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी,जिससे परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा। निवेश के सौदों में सावधानी आवश्यक है, लाभ मिलेगा।

कुंभ :

नए रिश्ते बनेंगे, जो गुप्त शत्रु के द्वारा बनाई गलतफहमी के कारण जल्दी टूट सकते हैं। जीवनसाथी के लिए समय उत्तम है। आपके द्वारा किये गए कार्य के बेहतर परिणाम अब आना प्रारंभ हो जाएगें। व्यापार में उतार चढाव होने से मन अशांत रहेगा। आय के स्त्रौत बनेंगे।

मीन :

व्यापारी वर्ग के लिए समय प्रतिकूल है, गलतफहमी के कारण व्यापार या कोई बडी भागीदारी समाप्त हो सकता है। नौकरीपेशा वर्ग को नए प्रोजेक्ट प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।आर्थिक जोखिम लेने से बचें। आय बढेगी।व्यापार में लाभ के सौदे हाथ में आऐंगे। 

Related Posts

आज का भविष्यफल

आज का भविष्यफल

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल 

आज का भविष्यफल 

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास