आज का भविष्यफल
चंद्रमा मकर राशि में संपूर्ण दिन
सूर्यास्त शाम 07:15 बजे।
ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि सोमवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 11 जिल्काद 21 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। षष्ठी तिथि प्रात: 06:12 बजे तक तत्पश्चात सप्तमी। श्रवण नक्षत्र शाम 07:30 बजे तक तत्पश्चात घनिष्ठा। ब्रह्म योगसंपूर्ण दिन। वणिजकरण प्रात:06:12 बजे तक तत्पश्चात विष्ठीकरण। चंद्रमा मकर राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात:07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:53 बजे। सूर्यास्त शाम 07:15 बजे। 19 मई ईस्वी संवत 2025।
मेष :
दिन सामान्य रहेगा। परिवारजन के साथ समय व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी पेशा को नए प्रोजेक्ट में लाभ होगा,अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा।उद्यमी वर्ग को लाभ। निजी व्यवसाय करने वालों को मेहनत करनी पडेगी। साझेदारी का मानस टाल दें,मन उत्साही रहेगा।
वृष :
अकेलापन परेशान करेगा। परिवार व जीवनसाथी के साथ मतभेद होंगे।रक्तचाप संबंधी परेशानी बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। व्यापार की स्थिति सुधरेगी किन्तु धन हानि संभव। विवादों से बचें। यात्राओं को टालना श्रेयकर होगा।
मिथुन :
दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। काम के परिणाम संतोषप्रद नहीं होने से मन खिन्न रहेगा। आय के साधन घटेंगे। यात्राओं का योग है। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। खर्च पर नियंत्रण करें। नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे।
कर्क :
काम व आराम के मध्य सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड सकता है। पुराने रोग परेशान कर सकते है। व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे, किन्तु किसी भी निर्णय से पहले घबराहट से परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
सिंह :
आज का दिन आनन्दमय व्यतीत होगा। परिवारजन व घनिष्ट मित्रों से बने मतभेद दूर होंगे, आपके मधुर व्यवहार से शत्रु भी मित्र बनेंगे। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा, मान सम्मान बढेगा। बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे। रूका हुआ धन प्राप्त होगा।
कन्या :
काम के प्रति समर्पित रहेंगे। मानसिक रूप से स्वयं को सुदृढ बनाएं। मित्रों नुकसान पहुंचा सकते हैं। राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम। भविष्य में उन्नति की राह बनेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास के साथ कार्य करें, समय व्यतीत होने के साथ सब ठीक हो जाएगा।
तुला :
दिन सौभाग्य में वृद्धि करने वाला है। विवेक व चातुर्य से सर्वत्र प्रशंसा के पात्र बनेंगे। अन्य लोगों के लिए मार्गदर्शक भी बनेंगे। पदोन्नति के साथ स्थानान्तरण भी संभव है। आप पर लोग भरोसा करेंगे। व्यापार में लाभ, आय बढेगी। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे।
वृश्चिक :
प्रतिकूल परिस्थितियां बनी रहेगी। मानसिक रूप से आप सक्षम रहेंगे, विपरित परिस्थिति का मुकाबला करने के लिए आपका मनोबल उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार की दृष्टि से समय उत्तम है। धन की प्राप्ति के योग हैै, साथ ही खर्च से भी परेशान रहेंगें।
धनु :
दिन उत्तम है। मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। स्वयं में छुपी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर है। आपके चाहने वालों की संख्या में वृद्धि होगी। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थी व शिक्षक वर्ग के लिए समय उत्तम है। आपके कार्यों की सकारात्मक रूप से प्रशंसा होगी।
मकर :
आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। ससुराल से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। जमीन व मकान संबंधी मामले हल होंगे। शत्रु परास्त होंगे। गत दिनों में जो भविष्य की नई योजनाएं बनाई उन्हें फलीभूत करने का समय आ रहा है, धन की प्राप्ति होगी।
कुंभ :
दिन परेशानी भरा रहेगा। मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। घर में कलह का माहौल बनेगा। परिजनों व जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना। धन का खर्च अधिक होगा। व्यापारी वर्ग की ग्राहकों से कहासुनी होने की संभावना है। अधीनस्थ या कार्यस्थल पर छवि खराब होने की आशंका।
मीन :
आय बढने की संभावना है। व्यापार में भी लाभ होगा। शेयर बाजार में निवेश भविष्य में लाभ दिलाएगा। व्यापारिक यात्राओं का योग है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। भविष्य के लिए सोची नई योजनाएं क्रियान्वित करने का समय है।

Comment List