आज का भविष्यफल
राहूकाल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक
सूर्यास्त शाम 07:17 बजे।
ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष नवमी तिथि बुधवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 11 जिल्काद 23 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। नवमी तिथि संपूर्ण दिन। शतभिषा नक्षत्र शाम 06:58 बजे तक तत्पश्चात पूवार्भाद्रपद। वैघृति योगसंपूर्ण दिन। तैतिलकरण शाम04:14 बजे तक तत्पश्चात गरकरण। चंद्रमा कुंभ राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:52 बजे। सूर्यास्त शाम 07:17 बजे। 21 मई ईस्वी संवत 2025।
मेष :
दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। पुराने रोग से निजात मिलेगी। खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसमी बीमारी से परेशानी बढ सकती है।
वृष :
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। रक्तचाप से पीडित हैं तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड सकते है। अधीनस्थों के व्यवहार से व्यापार में होने वाला लाभ हानि में बदल जाएगा, अधीनस्थों को नियंत्रित रखें।
मिथुन :
अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे, सोच समझ कर व्यय करें। छोटी मोटी व्यापारिक व धार्मिक यात्राओं का योग।
कर्क :
दिन संभल कर व्यतीत करें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। रक्तचाप से पीडित हैं तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
सिंह :
राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। विदेश में व्यापार करने वाले वर्ग को नई योजनाओं की प्राप्ति होगी। व्यापार आगे बढेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, साथ ही शेयर बाजार में निवेश करतें हैं तो वहां भी लाभ की संभावना है। खान पान पर नियंत्रण रखें।
कन्या :
दिन अनुकूल रहेगा। मनवांचित सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मानसिक रूप से स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अपने व्यवसाय में बुजूर्गों की सलाह से समस्याओं का समाधान कर लेंगे। गुप्त शत्रुओं को परास्त कर देंगे।
तुला :
तनाव भरा दिन होने से मानसिक रूप से थकावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं का सामना करना पड सकता है, सावधानी रखे। शत्रु परेशान करने का हर संभव प्रयास करेगा। स्वयं या परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। खान पान पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक :
मित्रों से विवाद से बचें। मानसिक रूप से अशांति रहेगी। व्यापार में हानि की संभावना है, लेकिन आप अपनी कार्यक्षमता से हानि को लाभ में बदलने की क्षमता रखते हैं, बुजूर्गों से सलाह मशविरा अवश्य करें। अधीनस्थों से बना कर चलें ताकि हानि से बचा जा सके।
धनु :
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को छोड कर दिन उत्तम रहेगा। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, समस्याओं का समाधान होगा। धन की प्राप्ति होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। पुराना रूका पैसा प्राप्ति के योग है। छोटी मोटी परेशानी को छोड दिन उत्तम रहेगा।
मकर :
नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। गत दिनों में जो कार्य आप करना चाह रहे थे, उन्हें पूरा करने का योग है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जो भविष्य की नई योजनाओं को बनाएगी।
कुंभ :
परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। यात्राओं से लाभ होगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। बुजूर्गांंे के स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानी दूर होगी। गुप्त शत्रु परास्त होंगे।
मीन :
मित्रों से अनबन रहेगी। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना बनी रहेगी। अधीनस्थों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आय से अधिक व्यय होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।

Comment List