आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 07:18 बजे
विशेष अपरा एकादशी व्रत।
ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 11 जिल्काद 25 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। एकादशी तिथि रात्रि 10:30 बजे तक तत्पश्चात द्वादशी तिथि। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र शाम 05:02 बजे तक तत्पश्चात रेवती। प्रीति योगशाम 05:37 बजे तक तत्पश्चात आयुष्मान योग। बवकरण दोपहर11:56 बजे तक तत्पश्चात बालवकरण। चंद्रमा मीन राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात:10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:52 बजे। सूर्यास्त शाम 07:18 बजे। 23 मई ईस्वी संवत 2025। विशेष अपरा एकादशी व्रत।
मेष :
दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शिक्षा के नए अवसर लाएगा। परिवार से संतुलन बनाकर रखें, पिता के सहयोग से काम बनेंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों के लिए प्रशंसा मिलने की संभावना।
वृष :
व्यापार में रूके कार्य बनने के आसार हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन व्यय की भी संभावना पूर्ण है। पारिवारिक संपत्ति प्राप्त होगी। यात्रा योग है, यात्रा को टालना उचित रहेगा। दुर्घटना की संभावना है, वाहन सावधानी से चलाएं।
मिथुन :
दिन मिलाजुला है। प्रतिष्ठा का ध्यान रखें, मान सम्मान के प्रति सावधानी रखें। नेत्र संबंधी रोग है तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें अन्यथा रोग आगे जाकर परेशान कर सकता है। कर्जा लेने से बचें, नुकसान का अंदेशा है। परिवार में तनाव का माहौल रहेगा।
कर्क :
काफी समय से रूका कार्य बनेगा। पारिवारिक संपत्ति का विकास होगा। नई योजनाओं को शुरू करने का अवसर मिलेगा। राजनीति से जुडे लोगों को मान सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण होगा। सामाजिक स्तर पर पहचान बनेंगी।
सिंह :
व्यापार में रूकावट से मन अशांत रहेगा। विद्यार्थी वर्ण को उच्च शिक्षा के लिए भागदौड करनी पड सकती है। धैर्य रखें, समस्याओं का समाधान होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। वाणी का सही उपयोग करेंगे, जिससे मान सम्मान बढेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
कन्या :
खुशमिजाज व्यक्तित्व के कारण अन्य लोगों से मित्रता बढेगी। पारिवारिक व्यापार में बढोत्तरी होगी, बुजूर्गों के मार्गदर्शन से कार्य करें। मनवांचित सफलता प्राप्त होगी। मानसिक रूप से स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी।
तुला :
व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं को परास्त करेंगे। शत्रु परेशान करने का हर संभव प्रयास करेगा लेकिन सफल नहीं होगा। विदेशी व्यापार में निवेश से लाभ मिलेगा। शेयर बाजार में निवेश से लाभ। जीवनसाथी व मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक :
ससुराल पक्ष से मनमुटाव से मन अशांत होगा, लेकिन आपके प्रयासों से मामला आपके पक्ष में हल होगा। मित्रों से मुलाकात हो सकती है, खर्च पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी सफलता से खिन्न हो षडयंत्र कर सकते हैं, सावधान रहें।
धनु :
साझेदारी के कार्य में अवरोध होने से मन अशांत रहेगा। सफलता के लिए चुनौतियों का सामना करना पडेगा। मधुर वाणी से समाज में प्रतिष्ठा बढेगी। ससुराल पक्ष से भी लाभ की संभावना। खानपान पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी।
मकर :
विद्यार्थियों के लिए मेहनत करने का समय है। व्यापार में लाभ के अवसर हैं। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी, अनावश्यक खर्च से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। धार्मिक यात्रा का योग है।
कुंभ :
विद्यार्थी वर्ग मेहनत पर ध्यान दें, शार्टकट से बचें। स्वास्थ्य में सुधार होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। विदेशी व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। न्यायिक व राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। आय में बढोत्तरी से मन प्रसन्न रहेगा।
मीन :
मित्रों से अनबन हो सकती है। परिवार के किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।आय में बढोत्तरी से नए गुप्त शत्रु बनेंगे।

Comment List