आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 07:18 बजे
विशेष शनि प्रदोष व्रत।
ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि शनिवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 11 जिल्काद 26 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। द्वादशी तिथि शाम 07:21 बजे तक तत्पश्चात त्रयोदशी तिथि। रेवती नक्षत्र दोपहर 01:48 बजे तक तत्पश्चात अश्वनी। आयुष्मान योगदोपहर 03:00 बजे तक तत्पश्चात सौभाग्य योग। कौलवकरण प्रात: 08:34 बजे तक तत्पश्चात तैतिलकरण। चंद्रमा मेष राशि में दोपहर 01:48 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल प्रात:09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:51 बजे। सूर्यास्त शाम 07:18 बजे। 24 मई ईस्वी संवत 2025। विशेष शनि प्रदोष व्रत।
मेष :
स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। सिर दर्द, दांत दर्द की शिकायत की संभावना, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति बनी रहेगी। मौसमी बीमारी से परेशानी बढ सकती है। विवेकी बने रहें। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा।
वृष :
मानसिक परेशानी वाला दिन है, आय में कमी होगी। नौकरी, व्यापार में बाधा उत्पन्न होने से मन विचलित रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। अधीनस्थों के व्यवहार से व्यापार में हानि होने की संभावना। भूमि विवाद या पैतृक संपत्ति में हानि होने की संभावना है।
मिथुन :
संभलकर कदम उठाएं, अवश्य लाभ मिलेगा। आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। छोटी मोटी व्यापारिक व धार्मिक यात्राओं का योग है।
कर्क :
दिन संभल कर व्यतीत करें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखें। माता से विवाद संभव है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। व्यापार में हानि की संभावना है। भूमि संबंधी मामलों में हानि की संभावना है, वाणी पर नियंत्रण रखें।
सिंह :
दिन उत्तम है। बहुत दिनों से रूके कार्य आज पूरे होंगे। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। शेयर बाजार से लाभ होगा, व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी लाभदायक समय है।
कन्या :
मानसिक अशांति वाला दिन होने से स्वयं को नियंत्रित रखना आवश्यक है। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट में तकलीफ होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में अधीनस्थों से धोखा मिल सकता है।भागीदार ही नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। शेयर बाजार में निवेश ना करें, अन्यथा बडा घाटा हो सकता है।
तुला :
पिता का स्वास्थ्य ठीक होगा, संतान सुख उत्तम बनेगा। राज्य पक्ष से लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापार में उन्नति के योग हैं, नौकरी पेशा को भी नए अधिकार मिलने की संभावना है। अधीनस्थों को नियंत्रित रखें। शेयर बाजार में सोच समझकर निवेश करें, बडा फायदा होने का पूर्ण योग है।
वृश्चिक :
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण होगा। रूके हुए काम बनेंगे। भाग्य साथ देगा, व्यापार में बडा लाभ होने की संभावना है। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहें हैं, तो दिन उत्तम है, बुजूर्गों के आशीर्वाद से व्यापार शुरू करें, लाभ मिलेगा। विदेश में व्यापार करने वालों को नए अवसर मिलेंगे।
धनु :
स्वयं को संतुलित महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण होगा। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। छोटी मोटी यात्राओं से व्यापार में भी लाभ अर्जित होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा की दृष्टि से दिन उत्तम है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
मकर :
नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा, व्यापारिक यात्राओं का योग हैं, लाभ होगा। नया व्यापार प्रारंभ करने की संभावना।
कुंभ :
परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। यात्राओं से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी, राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे।अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सुधरेगा। बुजूर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानी दूर होगी।
मीन :
दिन मिलाजुला रहेगा। मित्रों से अनबन हो सकती है। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन गुप्त शत्रु व अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना है। आय से अधिक व्यय होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। बुजूर्ग की सलाह मानें।

Comment List