आज का भविष्यफल
चंद्रमा मिथुन राशि में दोपहर 01:37 बजे प्रवेश करेगा
सूर्यास्त शाम 07:20 बजे।
ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि बुधवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 11 जिल्काद 30 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। द्वितीया तिथि संपूर्ण दिन। मृगषिरा नक्षत्र संपूर्ण दिन। घृति योगशाम 07:08 बजे तक तत्पश्चात शूल योग। बालवकरण दोपहर 03:22 बजे तक तत्पश्चात कौलवकरण। चंद्रमा मिथुन राशि में दोपहर 01:37 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:50 बजे। सूर्यास्त शाम 07:20 बजे। 28 मई ईस्वी संवत 2025।
मेष :
माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है, स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें। मौसमी बीमारी से परेशानी बढ सकती है। खान पान पर नियंत्रण रखें। आय कम खर्च अधिक होने से मन बैचेन रहेगा। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी।
वृष :
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। अधीनस्थों का व्यवहार आपके प्रति सुधरेगा, जिससे व्यापार में भी सुधार होगा। लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें रक्तचाप की समस्या हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं।
मिथुन :
अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। खर्च पर नियंत्रण रखें, नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। छोटी मोटी व्यापारिक व धार्मिक यात्राओं का योग, मांगलिक या धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनेगे।धर्म के प्रति आस्था बढेगी।
कर्क :
धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्य पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। संतान को कोई बडा पद प्राप्त हो सकता है। संतान प्राप्ति का भी योग है। व्यापार में लाभ होगा।आय के साधन बढेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह :
दिन सामान्य रहेगा। मन अशांत रहेगा। नौकरी में बाधा, शेयर बाजार में हानि की संभावना है। अधीनस्थों के व्यवहार से व्यापार में हानि की संभावना। राजकीय मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, पुराना रोग उभर सकता है, चिकित्सकीय परामर्श लें।
कन्या :
दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में स्थिरता रहेगी। आय से अधिक खर्च होने से मन अशांत होगा। अधीनस्थों के व्यवहार से व्यापार में हानि की संभावना है। शेयर बाजार में सोच समझ कर निवेश करें। अपने व्यवसाय में बुजूर्गों की सलाह से समस्याओं का समाधान कर लेंगे।
तुला :
पुराना रोग उभर सकता है। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं का सामना करना पड सकता है, सावधानी रखे। जीवनसाथी से छोटी मोटी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी।शत्रु परेशान करने का हर संभव प्रयास करेगा। अधीनस्थ व्यापार में नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
वृश्चिक :
स्वास्थ्य संबंधी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शेयर बाजार में लाभ प्राप्त होगा। संतान को अच्छा पद प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए श्रेष्ठ समय है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। शत्रु परास्त होंगे। वाणी व व्यवहार में मधुरता रखें।
धनु :
आय से अधिक व्यय होने से मन व्यथित रहेगा। घर में परेशानी का माहौल बनेगा।राज्य पक्ष व उच्च अधिकारियों से लाभ। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।व्यापार में हानि हो सकती है, पुराने व्यवहारियों से संपर्क करें तथा कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास करें।
मकर :
मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। व्यापार मेंं लाभ प्राप्त होगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जो भविष्य की नई योजनाओं को बनाएगी। धन की प्राप्ति होगी।
कुंभ :
पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। यात्राओं से लाभ होगा। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। बुजूर्गांंे के स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानी दूर होगी। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे।
मीन :
मित्रों से अनबन रहेगी। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, अधीनस्थों को नियंत्रित कर लेंगे तथा व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। आय की स्थिति सुदृढ होगी। धार्मिक यात्राओं का योग है। बुजूर्ग की सलाह मानें। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे।

Comment List