आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 07:21 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष महाराणा प्रताप जयंती, रम्भा तृतीया। 

ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि गुरुवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 12 जिल्हज01 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। तृतीया तिथि रात्रि 11:11 बजे तक तत्पश्चात चतुर्थी। आर्द्रा नक्षत्र रात्रि 10:39 बजे तक तत्पश्चात पुनर्वसु। शूल योगदोपहर 03:47 बजे तक तत्पश्चात गण्ड योग। तैतिलकरण दोपहर 12:32 बजे तक तत्पश्चात गरकरण। चंद्रमा मिथुन राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर01:30 बजे से 03:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:50 बजे। सूर्यास्त शाम 07:21 बजे। 29 मई ईस्वी संवत 2025। विशेष महाराणा प्रताप जयंती, रम्भा तृतीया। 

मेष :

कारोबार में नए अवसर प्राप्त होंगे, नई योजनाएं बनेंगी तथा पूरी भी होंगी। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है, विवेकी बने रहें। महिला मित्रों से कष्ट मिल सकता है। भागदौड भरा दिन होने से थकान अनुभव करेंगे। 

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

मन में बैचेनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य खराब होने से चिडचिडापन बनेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजगार में उन्नति के अवसर हैं, धन लाभ होगा। शेयर बाजार से भी लाभ प्राप्त करेंगे। शत्रु परेशान करेंगे, बुरी संगत से बचें। लेनदेन में सावधानी बरतें।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

राज्य पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है, संभलकर कदम उठाएं, अवश्य लाभ मिलेगा। आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें। रोजगार में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे, जिन्हें आप सहर्ष स्वीकार करें। 

कर्क :

दिन उतार चढाव वाला होने से मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रूचि बढेगी। शत्रु शांत रहेगा। वाहन मशीनरी का उपयोग सावधानी से करें। वाद विवाद से बचें, वाणी पर नियंत्रण रखें तथा सावधानी से कार्य करें। 

सिंह :

दिन ठीकठाक रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। मित्रों या परिवारजन के साथ भ्रमण की योजना बन सकती है, वाहन सावधानी से उपयोग में लें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। कहीं से कोई सुखद सूचना प्राप्त होने से मन हर्षित रहेगा। 

कन्या :

रोजगार में वृद्धि होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। पारिवारिक मामलों में चल रही परेशानियां दूर होंगी। रोजगार के अवसर बढेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। आय के साधन बढेंगे। विद्यार्थी वर्ग का मन पढाई में लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। शत्रु परास्त होंगे।

तुला :

पुराने मित्रों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न होगा। यात्रा का योग है, जो व्यापार में भी लाभदायक सिद्ध होगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जो करियर को नई उंचाइयां दिलाएगी। राजनीति क्षेत्र के लोगों को सफलता मिलेगी, पदोन्नति होगी।

वृश्चिक :

मेहनत के अनुसार लाभ नहीं मिलेगा, ना ही काम पूरे होंगे।परिवार के साथ समय सामान्य होगा, लेकिन परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है, अन्यथा समस्या हो सकती है। दुखद समाचार प्राप्त होने से मन हताश होगा। आय व्यय बराबर रहेगा। 

धनु :

फिजूलखर्च से बचें। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। विषम परिस्थितियों में धैर्य से काम करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है, जो सफल होगी।प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जोडों के लिए दिन शुभ है।जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं,वाणी पर नियंत्रण रखें। 

मकर :

धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। आय बढेंगी। काम के प्रति समर्पण से आप अपने रोजगार के क्षेत्र में नई उंचाइयां प्राप्त करेंगे, तथा कठीन कार्य भी पूरे कर अधिकारी वर्ग को प्रभावित करेंगे। मनोबल बनाएं रखें। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा।

कुंभ :

आय में जबरदस्त बढोत्तरी होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। खानपान में रूचि बढेगी। उधार दिया धन प्राप्त होगा, अचानक कहीं से आय के नए साधन प्राप्त होंगे। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन :

जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। घर में तनाव का माहौल बनेगा। यात्रा का योग है, लेकिन यात्रा टालना श्रेयकर रहेगा। रोजगार व आय को लेकर आपके द्वारा किये जा रहे प्रयास सफल रहेंगें। पुरानी बातों से मन व्यथित होगा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश