आज का भविष्यफल     

चंद्रमा कर्क राशि में दोपहर 03:42 बजे प्रवेश करेगा

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 07:21 बजे।

ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 12 जिल्हज02 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। चतुर्थी तिथि रात्रि 09:23 बजे तक तत्पश्चात पंचमी। पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 09:29 बजे तक तत्पश्चात पुष्य। गण्ड योगदोपहर 12:57 बजे तक तत्पश्चात वृद्धि योग। वणिजकरण प्रात: 10:15 बजे तक तत्पश्चात विष्ठीकरण। चंद्रमा कर्क राशि में दोपहर 03:42 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल दोपहर 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:50 बजे। सूर्यास्त शाम 07:21 बजे। 30 मई ईस्वी संवत 2025।

मेष :

दिन सामान्य है। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों व पदों पर आसीन लोगों से संपर्क होंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

रक्तचाप संबंधी परेशानी बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थों का व्यवहार सुधरेगा, व्यापार की स्थिति सुधरेगी किन्तु धन हानि से मन अप्रसन्न रहेगा। परिवार में कलह का वातावरण रहेगा, जिससे मानसिक रूप से परेशानी रहेगी। गुप्तशत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

आय के साधन बढेंगे। यात्राओं का योग है। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख सामान्य रहेगा, संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। खर्च पर नियंत्रण करें। नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। 

कर्क :

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। समाज सेवा में लाभ मिलेगा, नए संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में लाभ देगा। संगठन में जुडना चाहते हैं तो अच्छा समय है। विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा संबंध में दिन उत्तम है। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेंगे, सफलता मिलेगी।

सिंह :

आपके मधुर व्यवहार से शत्रु भी मित्र बनेंगे। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा, मान सम्मान बढेगा। बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार, शेयर बाजार व अन्य रोजगार के क्षेत्रों में आपकी उन्नति होगी।

कन्या :

दिन अनुकूल नहीं है, मानसिक संतुलन बनाए रखें। सेहत को लेकर भी आकस्मिक घटना घटेगी। लापरवाही ना बरतें, अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते है। आर्थिक रूप से नुकसानदायक दिन है। गृहस्थ जीवन में परेशानी आएगी। निवेश में नए कार्य आरंभ ना करें।

तुला :

दिन सौभाग्य में वृद्धि करने वाला है।  आप पर लोग भरोसा करेंगे, अनैतिक कार्य के लिए लोगों को विवश ना करें।विवेक व चातुर्य से सर्वत्र प्रशंसा के पात्र बनेंगे।  महिलाओं के अभिमानी व्यवहार से मान सम्मान में हानि होगी। अन्य लोगों के लिए मार्गदर्शक भी बनेंगे।

वृश्चिक :

आकस्मिक यात्रा योग है,यात्रा टालना श्रेयकर होगा। घर में कलह का वातावरण रहेगा।प्रतिकूल परिस्थितियां दिनभर परेशान करेंगी। जिससे भी संपर्क में रहेंगे उसे दुख देंगे। मनोदशा से विरोधी प्रसन्न होंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्य अटकेंगे। स्वभाव में परिवर्तन के कारण प्रियजन दूर होंगे। 

धनु :

सम्मान प्राप्त होगा। कार्य के साथ मनोरंजन का मिश्रण ना करें, अन्यथा हानि की संभावना है। सेहत में बदलाव आएगा, कार्य सुचारू रूप से कर सकेंगे। निर्धारित कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ज्योतिष से जुडे लोगों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी।

मकर :

जमीन व मकान संबंधी मामले हल होंगे। शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। शेयर बाजार से लाभ होगा। व्यापारिक यात्राओं में लाभ होगा।गत दिनों में जो भविष्य की नई योजनाएं बनाई उन्हें फलीभूत करने का समय आ रहा है, धन की प्राप्ति होगी। 

कुंभ :

मन प्रफुल्लित रहेगा, आय के साधन बढेंगे। पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों का सहयोग व्यापार में लाभ दिलाएगा। बुजूर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मीन :

मित्रों से अनबन रहेगी। यात्राओं को टालें, दुर्घटना का योग है। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना है। बुजूर्ग की सलाह मानें। राजकीय मामलों में सावधानी बरतें, मामले पक्ष में हल होंगे। 

Related Posts

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल 

आज का भविष्यफल 

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

Post Comment

Comment List

Latest News

फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट गिरफ्तारी मामला : उदयपुर आईजी-एसपी हाईकोर्ट में पेश, 42 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट विवाद की एफआईआर पर फैसला सुरक्षित फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट गिरफ्तारी मामला : उदयपुर आईजी-एसपी हाईकोर्ट में पेश, 42 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट विवाद की एफआईआर पर फैसला सुरक्षित
फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी की गिरफ्तारी के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट की एकलपीठ ने सख्त रुख अपनाया...
1985 में दर्ज मुकदमे में अब मिली राहत, विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला
एसीबी की बड़ी कार्रवाई : रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार, योजना के बिल पास करने की एवज में ले रहा था घूस
100 करोड़ की ड्रग्स सामग्री जब्त : मुर्गी फार्म में लगाई गई थी फैक्ट्री, सप्लाई देते पकड़ा गया तस्कर
कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला
मोदी पर विवादित नारा लगाने वाली मंजुलता मीना अपने बयान पर कायम, कहा- मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया
जेडीए द्वारा 16 से 24 दिसंबर तक होगा शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन, लंबित मामलों का होगा निस्तारण