आज का भविष्यफल     

चंद्रमा कर्क राशि में संपूर्ण दिन

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 07:22 बजे।

ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि शनिवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 12 जिल्हज03 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। पंचमी तिथि रात्रि 08:16 बजे तक तत्पश्चात षष्ठी। पुष्य नक्षत्र रात्रि 09:07 बजे तक तत्पश्चात अश्लेषा। वृद्धि योगप्रात: 10:48 बजे तक तत्पश्चात ध्रुव योग। बवकरण प्रात: 08:43 बजे तक तत्पश्चात बालवकरण। चंद्रमा कर्क राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात:09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:49 बजे। सूर्यास्त शाम 07:22 बजे। 31 मई ईस्वी संवत 2025।

मेष :

विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। नए कार्य करने को मिलेंगे। खुशी का माहौल रहेगा। बनाई योजनाओं को क्रियान्वीत करने का समय आ गया है। बडों का आशीर्वाद लेकर कार्य प्रारंभ करें। सफलता मिलेगी। स्थाई संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यय की अधिकता होगी।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

धन की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञों को पद लाभ की संभावना। बडा कार्य बनेगा। माता से सुख प्राप्त होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। नई योजनाओं की शुरूआत हो सकती है। फिजूल खर्च से बचें। घर में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना। 

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

कार्य अधिक रहेगा,जिसमें सफलता भी प्राप्त होगी। कोई सुखद सूचना प्राप्त होगी। विदेश जाने की संभावना। अपनों के मध्य चल रहे मतभेद दूर होंगें।नया वाहन खरीदने का योग है।भावनाओं को नियंत्रण में रखें।छोटी मोटी व्यापारिक यात्राओं का योग। बुजूर्ग व्यक्तियों से लाभ।

कर्क :

संपूर्ण दिन मौज मस्ती में व्यतीत होगा। संतान सुख प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्य में सुगमता आएगी परिवार में मांगलिक कार्य होने के आसार। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगें। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सुख मिलेगा।

सिंह :

नए व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे। आपकी दूरदर्शिता के कारण परिणाम सुखद मिलेंगे। अत्यधिक उत्साह से बचें। आय के स्त्रोत बढेंगे। विद्यार्थियों को लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। समस्याओं का निवारण होगा। व्यवसाय में लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। 

कन्या :

धन की आवक के साथ मन प्रसन्न्न होगा। विरोधी परास्त होंगे। मित्रों के साथ यात्रा योग है। खुशखबरी प्राप्त होगी। राज्य पक्ष व उच्च अधिकारियों से लाभ के अवसर मिलेंगे। रोजगार के नए अवसर बनेंगे। बुजूर्गों की सलाह से उन्नति के नए रास्ते बनेंगे। उत्साहपूर्ण दिन व्यतीत होगा।

तुला :

मुकदमेबाजी से निजात मिलेगा। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। रोजगार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। परिवारजन सहयोग देंगे। मानसिक अशांति रहेगी। सकारात्मक सोच के साथ रहें। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। विभिन्न राज उजागर होने से भविष्य के लिए सावधान होंगें। 

वृश्चिक :

भाग्य का सहयोग मिलेगा। आय की आवक बढेगी। नई योजनाओ ंकी तलाश पूरी होगी स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, खान पान पर नियंत्रण रखें। छोटे भाई व मित्रों से सहयोग मिलेगा। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते है। वाणी व व्यवहार में मधुरता रखें।

धनु :

अकेलापन हावी रहेगा।अपने लिए कुछ आध्यात्मिक करने का प्रयास करेंगे। आत्मीक बल प्राप्त करने का प्रयास करें, सफलता प्राप्त होगी। कार्य की अधिकता के साथ आय की आवक भी बढेगी। नए वाहन भवन खरीदने का विचार बनेगा।मित्रों के साथ घुमने का मौका मिलेगा।

मकर :

हर तरह से अनुकूल समय है। चिंताएं समाप्त होगी। धन की आवक अच्छी बनेगी। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने की संभावना। नए अनुभव प्राप्त करेंगे। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा।

कुंभ :

समस्याओं भरा दिन होने से मानसिक अशांति रहेगी।उच्च पद पर आसीन लोगों को तनाव का सामना करना पड सकता है। संबंधियों से दूरी बनेगी। आर्थिक रूप से हानि की संभावना।  स्वास्थ्य की दृष्टि से समय खराब है। आय कम व्यय अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

मीन :

स्थायी संपत्ति से लाभ मिलेगा। नई जमीन खरीदने की योजना बनाएंगे। आय अच्छी बनी रहेगी, मन प्रसन्न रहेगा। समस्याएं समाप्त होगी। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। यात्राओं का योग है। पूर्व में लिए किसी निर्णय पर पश्चाताप करना पड सकता है, बुजूर्ग की सहायता से व्यापार में वृद्धि। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...
मोदी पर विवादित नारा लगाने वाली मंजुलता मीना अपने बयान पर कायम, कहा- मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया
जेडीए द्वारा 16 से 24 दिसंबर तक होगा शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन, लंबित मामलों का होगा निस्तारण
आम आदमी की जेब पर फिर पड़ेगी की महंगाई की मार, थोक मुद्रास्फीति की दर लगातार दूसरे महीने शून्य से नीचे
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, बिना नंबर की क्रेटा कार व 49 हजार नकद बरामद
दरभंगा से लगातार हैं 6 बार के विधायक संजय सरावगी बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, जिम्मेदारी मिलते ही दिया संगठन को मजबूत करने का संदेश
कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, एक दिवसीय विशेष सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा