आज का भविष्यफल     

चंद्रमा तुला राशि में संपूर्ण दिन रहेगा

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 07:25 बजे।

ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि शनिवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 12 जिल्हज10 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। द्वादशी तिथि संपूर्ण दिन। चित्रा नक्षत्र प्रात: 09:40 बजे तक तत्पश्चात स्वाति नक्षत्र। वरियान योगदोपहर 11:17 बजे तक तत्पश्चात परिध योग। बवकरण शाम 06:05 बजे तक तत्पश्चात बालवकरण। चंद्रमा तुला राशि में संपूर्ण दिन रहेगा। राहूकाल प्रात:09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:49 बजे। सूर्यास्त शाम 07:25 बजे। 07जून ईस्वी संवत 2025।

मेष :

दिन सामान्य है। घर से बाहर मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मित्र या परिवार के साथ पिकनिक पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं। व्यापार में दृढता से निर्णय लें, लाभकारी परिवर्तन होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय श्रेष्ठ है। बिगडे काम बनेंगे। 

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

व्यय की वृद्धि से मानसिक तनाव रहेगा। सामाजिक कार्यों में समय व्यतित होगा। शारीरिक कष्ट संभव। रोजगार में उन्नति होगी। आय बढेंगी। कुसंगति व विवादों से बचें। लेनदेन में सावधानी रखें। बुजूर्गोंं के अनुभव का लाभ उठाएं। नए मित्रों से सावधान रहें। नई साझेदारी से बचें। 

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

आय बढेगी, साथ ही खर्च भी बढेंगे। परोपकार व मानसिक सुख अर्जित करेंगे। पारिवारिक चिंता बनेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कानूनी अडचनें दूर होंगी। मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। शत्रु परास्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के नए क्षेत्र मिलेंगे। कार्य अधिक रहेगा। 

कर्क :

स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढेगी। आय में कमी से मन व्यथित रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। धैर्य से काम लें। विवाद से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। बुजूर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगें। वाहन सुख मिलेगा। 

सिंह :

राजकीय पक्ष मजबूत होगा। प्रयास से कार्य पूर्ण होंगे। मान सम्मान मिलेगा। धर्म के प्रति रूचि रहेगी, जिससे मनोबल बढेगा। कानूनी अडचनें दूर होंगी, मामले आपके पक्ष में हल होगे। वाणी पर संयम रखें। अनावश्यक क्रोध ना करें। आपकी दूरदर्शिता के कारण परिणाम सुखद मिलेंगे।

कन्या :

आज का दिन मध्यम फलदायी है। पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चल रही है समस्या समाप्त होगी, लेकिन परिस्थितियों के कारण आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। विद्यार्थी लिए अच्छा समय है,मेहनत करें सफलता प्राप्त होगी।  आय कम खर्च अधिक होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।

तुला :

भागदौड से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड सकता है, सावधान रहें, खानपान पर नियंत्रण रखें। विदेशी व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। नई व्यवसायिक योजनाएं बनेंगी। यात्रा सफल होगी लाभ मिलेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढेगा, विशेष सम्मान मिलेगा। फंसा हुआ पैसा प्राप्त होगा।

वृश्चिक :

आज का दिन शारीरिक कष्टकारी है। कुसंगति से बचें। लेनदेन में सावधानी रखें। व्यय की वृद्धि से मानसिक तनाव रहेगा। विवाद से बचें, शांति रखें, वाणी पर नियंत्रण रखें। रोजगार में उन्नति होगी। संतान के विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।

धनु :

स्थाई संपत्ति में बढोतरी होगी। भेंट व उपहार प्राप्त हो सकते हैं। मिलनसार प्रवृति से जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी। परोपकार से मानसिक सुख मिलेगा। व्यवसाय ठीक रहेगा। कर्ज से बचें। आध्यात्मिक करने का प्रयास करें। आत्मीक बल प्राप्त करने का प्रयास करें, सफलता प्राप्त होगी। 

मकर :

मान सम्मान में वृद्धि होगी। अतिथियों के आवागमन से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यर्थ खर्च के कारण जीवनसाथी से मतभेद। धैर्य रखें, जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। चिंताएं समाप्त होगी। धन की आवक बनेगी।

कुंभ :

अजनबियों पर विश्वास ना करें। सामाजिक कार्यों में उत्साह से भाग लेंगे। कानूनी अडचनें दूर होंगी। मानसिक शांति रहेगी।  स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग रहेगा। गुप्त शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें, व्यर्थ की बातों को अनदेखा करें।

मीन :

संपत्ति के सुधार व रखरखाव में खर्च होगा। मेहमानों की आवाजाही से मन प्रसन्न होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। धार्मिक कार्यांे में आस्था बढेगी। राजनीति में बढते संपर्क से लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। राजकीय सेवा में आय वृद्धि। क्रोध से बचें, अन्यथा विवाद में फंस सकते है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा : सात बसें व तीन कारें टकराईं, चार यात्रियों की दर्दनाक मौत मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा : सात बसें व तीन कारें टकराईं, चार यात्रियों की दर्दनाक मौत
मथुरा में मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हुआ। सुबह करीब 4 बजे सात...
फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट गिरफ्तारी मामला : उदयपुर आईजी-एसपी हाईकोर्ट में पेश, 42 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट विवाद की एफआईआर पर फैसला सुरक्षित
1985 में दर्ज मुकदमे में अब मिली राहत, विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला
एसीबी की बड़ी कार्रवाई : रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार, योजना के बिल पास करने की एवज में ले रहा था घूस
100 करोड़ की ड्रग्स सामग्री जब्त : मुर्गी फार्म में लगाई गई थी फैक्ट्री, सप्लाई देते पकड़ा गया तस्कर
कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला
मोदी पर विवादित नारा लगाने वाली मंजुलता मीना अपने बयान पर कायम, कहा- मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया