आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 07:26 बजे
विशेष पूर्णिमा व्रत, वट सावित्री व्रत पूर्ण।
ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 12 जिल्हज13 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। चतुर्दशी तिथि दोपहर 11:36 बजे तक तत्पश्चात पूर्णिमा। अनुराधा नक्षत्र दोपहर 11:36 बजे तक तत्पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र। सिद्ध योगशाम 07:50 बजे तक तत्पश्चात साध्य योग। वणिजकरण दोपहर 11:36 बजे तक तत्पश्चात विष्ठीकरण। चंद्रमा वृष्चिक राशि में संपूर्ण दिन।राहूकाल दोपहर03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:49 बजे। सूर्यास्त शाम 07:26 बजे। 10 जून ईस्वी संवत 2025। विशेष पूर्णिमा व्रत, वट सावित्री व्रत पूर्ण।
मेष :
छोटी मोटी व्यापारिक यात्राएं हो सकती है। मन में शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में विश्वास में कमी आ सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव से मन अप्रसन्न रहेगा। धन की पूर्ति होगी। उच्च अधिकारियों व पदों पर आसीन लोगों से संपर्क होंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे।
वृष :
विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना। माता से प्रेम बढेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर में प्रसन्न्ता का माहौल रहेगा। परिवार व जीवनसाथी के का सहयोग मिलेगा। व्यापार में स्थिति सुधरेगी। अधीनस्थों से लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे।
मिथुन :
रोगों से छुटकारा मिलेगा। चिकित्सकीय उपचार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को मनचाहे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। धन लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ भ्रमण का योग है। काम को लेकर उत्साही रहेंगे।
कर्क :
काम का दबाव बना रहेगा, जिससे मन अशांत रहेगा, लेकिन काम की प्रशंसा होने से मन में उत्साह भी बनेगा। अधिकारी वर्ग खुश रहेंगे। राजनीति व सरकारी क्षेत्र के लोगों को आगे बढने के अवसर मिलेंगे। व्यापार में सोच समझ कर निवेश करें। न्यायिक मामलें पक्ष में हल होंगे।
सिंह :
उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा, साझेदारी के काम में भी लाभ मिलेगा। शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो वहां भी लाभ मिलने की संभावना है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। सरकार व सरकारी काम से लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए उत्तम समय है।
कन्या :
नए रोजगार की तलाश में हैं,तो तलाश समाप्त होगी। रोजगार के नए अवसरबनेंगे। आय के नए स्त्रोतों से अच्छी आय होगी। परिश्रम से सफलता भी प्राप्त होगी। काम के प्रति समर्पित रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। दिन के आरंभ से ही धार्मिक कार्य को लेकर चहल पहल रहेगी।
तुला :
आय के लिए नए क्षेत्रों में निवेश का मन बनेगा, भाग्य का साथ रहेगा। सेहत में उतार चढाव रहेगा। मध्यान बाद स्थिरता आएगी। उच्च अधिकारियों से लाभ व प्रशंसा प्राप्त होगी। महिलाओं को शारीरिक कमजोरी उठानी पड सकती है। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे।
वृश्चिक :
कार्यक्षेत्र में तनाव बनेगा। करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा। भविष्य को लेकर किये गए निर्णय सकारात्मक रहेंगे। विपरित चल रहे लोग प्रशंसा करेंगे।दिमाग पर अधिक दबाव ना डालें, अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
धनु :
आय से अधिक व्यय भविष्य में परेशानी पैदा कर सकता है। सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे, लाभ हानि बराबर रहेगी। मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। स्वयं में छुपी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर है। आपके चाहने वालों की संख्या में वृद्धि होगी।
मकर :
आय में वृद्धि होगी। अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन गुप्त बातें जीवनसाथी को बताना परेशानी पैदा कर सकता है। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। पिता से लाभ मिलेगा।
कुंभ :
भविष्य की सोच परेशान कर सकती है। आर्थिक तंगी दूर होगी। काम का दबाव बनेगा जिससे परिवार को समय नहीं दे सकेंगे। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। धैर्य व संयम से रहें। जीवनसाथी को समय दें। मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।
मीन :
मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। मित्र व पडोसियों का सहयोग मिलने से स्वयं को प्रफुल्लित महसूस करेंगे। कानूनी मामले सुधरेंगे। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। माता के साथ भ्रमण का योग है।

Comment List