आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 07:26 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष पूर्णिमा व्रत, श्री कबीर जयंती।

ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि बुधवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 12 जिल्हज14 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। पूर्णिमा तिथि दोपहर 01:14 बजे तक तत्पश्चात प्रतिपदा। ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि08:11 बजे तक तत्पश्चात मूल नक्षत्र। साध्य योगदोपहर 02:04 बजे तक तत्पश्चात शुभ योग। बवकरण दोपहर 01:14 बजे तक तत्पश्चात बालवकरण। चंद्रमा रात्रि 08:11 बजे धनु राशि में प्रवेश करेगा। राहूकाल दोपहर12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:49 बजे। सूर्यास्त शाम 07:26 बजे। 11 जून ईस्वी संवत 2025। विशेष पूर्णिमा व्रत, श्री कबीर जयंती।

मेष :

दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा, किन्तु मन अशांत रहेगा। बेवजह की चिंता के कारण आप स्वयं का समय नष्ट करेंगे। शेयर बाजार में निवेश में लाभ मिलेगा। संतान की ओर से शांति व लाभ। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

अचानक शत्रु आने से समस्या रहेगी। मानसिक अशांति रहेगी, मन व्यथित रहेगा। रक्तचाप संबंधी परेशानी हो सकती है। खानपान पर नियंत्रण रखें। संतान को समस्या होने की संभावना। प्रेम संबंधों में संभल कर रहें, अचानक आए बदलाव से साथी से तकरार संभव है।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

विदेशी व्यापार में लाभ होने की संभावना।शत्रु परास्त होंगे। राज्यपक्ष से लाभ होगा, बुजूर्गों से सहयोग मिलेगा। संतान से लाभ, शिक्षा के लिए विदेश जाने के योग। शेयर बाजार से लाभ होगा। साझेदारी में लाभ, धन निवेश संभल कर करें। शांति भरा दिन रहेगा।

कर्क :

माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। आय से अधिक धन व्यय होगा। दुर्घटना की संभावना है, वाहन सावधानी से चलाएं। राज्यपक्ष से लाभ होगा। पिता व बुजूर्गों से सहायता प्राप्त होगी। घर में शांति का माहौल रहेगा। परिवारजन व मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

सिंह :

शेयर बाजार में निवेश से लाभ। मित्रों से लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे। व्यापार में नए सहयोगी मिलेंगे। आय स्थिर रहेगी। राजनीतिज्ञों को नए पद मिलने की संभावना। मन शांत रहेगा। घर में सामंजस्य होने से प्रेम बढेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

कन्या :

साझेदारों से सावधान रहें,धोखा मिलने की संभावना। वाहन सुख मिलेगा।जमीन जायदाद के संबंध में नई योजना बनने की संभावना। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी। साझेदारों से सावधान रहें।परिवार को समय दें।संभलकर निवेश करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला :

घर में अचानक आय की वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। धार्मिक कार्यों को लेकर उत्साही बनेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। सहकर्मियों के साथ नई योजनाओं के बारे में वार्ता संभव है। लेनदेन में जल्दबाजी ना करें। परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक :

घर परिवार की चिंता रहेगी। चोट व रोग से बचाव करें। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। साझेदारी में हानि की संभावना है। किसी से धोखा प्राप्त हो सकता है, सावधानी बरतें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।  यात्रा की संभावना, संभल कर वाहन चलाएं।

धनु :

व्यवसायिक यात्रा की संभावना है। पुराना लेनदेन वसूल करेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। सुख के साधन जुटाऐंगे। राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है।व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें।  

मकर :

वाहन सुख उत्तम है, नया वाहन खरीदने का योग है। पुराने रोग से परेशान रहेंगे, किसी से कहासुनी हो सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार सामान्य रहेगा, आय स्थिर रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी से मनमुटाव की संभावना। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते है। 

कुंभ :

सुख के साधन जुटेंगे। न्यायिक कार्य पक्ष में हल होंगे। संतान कहे अनुसार कार्य करेगी, लाभ प्राप्त होगा। परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना। सुख के साधन जुटेंगे। नई योजनाएं बनाएंगे, जो भविष्य में लाभ देंगी।

मीन :

थोडे प्रयास से कार्य बनेंगे। उत्साह व प्रसन्न्ता से कार्य करेंगे। धन की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि। अधिकारी प्रसन्न रहेगे।   मित्र व परिवारजन से किसी बात पर कहासूनी हो सकती है। वाणी व स्वभाव पर नियंत्रण रखें। कानूनी मामले सुधरेंगे। निवेश के कार्य में लाभ मिलेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पुलिस ने घरों से पानी की मोटर चुराने वाले शातिर चोर को दबोचा जयपुर पुलिस ने घरों से पानी की मोटर चुराने वाले शातिर चोर को दबोचा
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशाराम चौधरी (RPS) और सहायक पुलिस आयुक्त नारायण बाजिया के निर्देशन में थानाधिकारी बन्नालाल के नेतृत्व में...
चांदी फिर नई ऊंचाई पर पहुंची : चांदी एक लाख सोलह हजार सात सौ रुपए और शुद्ध सोना एक लाख सात सौ रुपए 
तेज बहाव में स्कूटी सवार युवती की बहने से मौत
आईएसएस से रवाना हुए शुभांशु शुक्ला, मंगलवार को लौटेंगे धरती पर
जल संरचनाओं में गुणवत्ता सर्वोपरि, कार्यों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं : सुरेश सिंह रावत
एसआई भर्ती घोटाले पर हाईकोर्ट सख्त, SIT अध्यक्ष को अदालत में पेश होने का आदेश
कांग्रेस ने हिंदुओं की आस्था को किया दरकिनार : भाजपा ने कांग्रेस पर भाजपा लगाए आरोप, कहा- मंदिर केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्र के गौरव का प्रतीक बनें