आज का भविष्यफल
राहूकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक
सूर्यास्त शाम 07:26 बजे।
आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि गुरुवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 12 जिल्हज15 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। प्रतिपदा तिथि दोपहर 02:28 बजे तक तत्पश्चात द्वितीया। मूल नक्षत्र रात्रि 09:57 बजे तक तत्पश्चात पूवार्षाढा नक्षत्र। शुभ योगदोपहर 02:05 बजे तक तत्पश्चात शुक्ल योग। कौलवकरण दोपहर 02:28 बजे तक तत्पश्चात तैतिलकरण। चंद्रमा धनु राशि में संपूर्ण दिन रहेगा। राहूकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:49 बजे। सूर्यास्त शाम 07:26 बजे। 12 जून ईस्वी संवत 2025।
मेष :
दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए उच्च शिक्षा के नए आयाम बनेंगे, जिनपर काम करने का विचार करेंगे। करीबी रिश्तेदार सहयोग करेंगे व्यापार में उन्नति होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। शेयर बाजार में निवेश में लाभ मिलेगा। संतान की ओर से शांति व लाभ।
वृष :
समय उत्तम है। ससुराल से लाभ मिलेगा। व्यापार में उन्नति के योग हैं। माता पिता की सेवा करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बन सकती है, सावधानी बरतें। राज्यपक्ष उत्तम है, काम बनेंगे, अधिकारी सहयोग करेंगे, लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में संभल कर रहें।
मिथुन :
समस्या भरा दिन होने से मानसिक अशांति रहेगी। अधीनस्थों से परेशानी होगी, मजदूर वर्ग हानि पहुंचाने का प्रयास करेगा। व्यापार में भागीदारी संभल कर करें, निवेश में सावधानी बरतें, अन्यथा धन हानि हो सकती है। बुजूर्गों से सलाह व सहयोग मिलेगा। संतान से लाभ।
कर्क :
पेट व गले से संबंधी बीमारी होने से मानसिक परेशानी होगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। संतान से संबंधित समस्याओं से भी मन व्यथित रहेगा। राज्यपक्ष में हानि हो सकती है, अधिकारियों से मिलकर रहें। वाद विवाद की संभावना है, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें।
सिंह :
कार्य व व्यवसाय पर कम ध्यान दे सकेंगे, लेकिन आपके सहयोगियों से कार्य पूर्ण होंगे। परिजन भी प्रशंसा करेंगे। बुजूर्गों का आशीर्वाद रहेगा। छोटी मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के अलावा दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिज्ञों को नए पद मिलने की संभावना।
कन्या :
आलस्य व लापरवाही के कारण महत्वपूर्ण सौदे हाथ से निकल सकते हैं, सावधानी बरतें। दोपहर बाद मनोरंजन के अवसर हाथ लगेंगे। परिवार में व्यर्थ बहस से मन व्यथित हो सकता है। साझेदारों से सावधान रहें, धोखा मिलने की संभावना। परिश्रम के काम से लाभ मिलेगा।
तुला :
नए कार्य आरंभ ना करें। आर्थिक मामलों को टालना श्रयकर रहेगा, बनते कार्य रूकने से मन व्यथित रहेगा। वाणी से किसी का दिन ना दुखाएं, आकस्मिक क्रोध से बचें, अन्यथा संबंधों में कटुता आ सकती है। स्वजन की बीमारी पर खर्च हो सकता है।
वृश्चिक :
आपके संपर्क में आने वालों को लिए आज का दिन समस्या ला सकता है, क्योंकि आप बुद्धि विवेक के साथ मदमस्त रहेंगे, जिससे लोगों को नीचा देखना पड सकता है। दिन मौज मस्ती में व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में परिश्रम के अनुरूप ही लाभ होगा।
धनु :
आज के दिन का अधिकांश समय सामाजिक कार्यों में व्यतित होगा। आय व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। फिजूल खर्च अधिक होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। दान पूण्य के अवसर मिलेंगे। किसी पुराने संबंधी से मुलाकात होगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे।
मकर :
पैतृक व अन्य मामले सुलझेंगे। व्यवसायी वर्ग आलस्य से भरे होने के कार्य में ध्यान नहीं दे पायेगा। आयात निर्यात से लाभ की संभावना। घर में अशांति का माहौल बन सकता है। बाहरी लोगों का सहयोग मिलने से समस्याओं का सामाधान हो सकता है। यात्रा योग है।
कुंभ :
दिन लाभदायक रहेगा, परोपकार की भावना का फल प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में मिलेगा। जिस कार्य में हाथ डालेंगे, वह कार्य लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी में सहकर्मी से लाभ मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। न्यायिक कार्य पक्ष में हल होंगे। प्रत्येक कार्य में आशाजनक लाभ मिलेगा।
मीन :
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन खराब है, अधिक कार्य के कारण सेहत खराब हो सकती है। नेत्र व रक्त संबधी रोग की आशंका है। आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें, जमानत लेने या देने से बचें, परिचित से धोखा मिल सकता है। उधार व्यवहार से बचें।
Comment List