आज का भविष्यफल     

चंद्रमा मीन राशि में संपूर्ण दिन

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 07:29 बजे।

आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि गुरुवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 12 जिल्हज22 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। अष्टमी तिथि प्रात:11:56 बजे तक तत्पश्चात नवमी। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 11:17 बजे तक तत्पश्चात रेवती। सौभाग्ययोग संपूर्ण दिन। कौलवकरण प्रात:11:56 बजे तक तत्पश्चात तैतिलकरण। चंद्रमा मीन राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर01:30 बजे से 03:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:49 बजे। सूर्यास्त शाम 07:29 बजे। 19 जून ईस्वी संवत 2025।

मेष :

नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन आराम करने को मिल सकता है। रूचि के कार्य करने से मन प्रसन्न रहेगा। दिन खुशी, हर्षोल्लास के साथ व्यतीत होगा। नए विचार मन में आऐंगे। भाग्योदय संभव है। अपनों की मदद करके खुश होंगे। लेनदेन के मामले में उलझनें सुलझेंगी।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

विद्यार्थी वर्ग सावधानी से दिन व्यतीत करें, आपके मित्र आपके संबंधों का नाजायज फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। जो भविष्य में आपके लिए समसरूा उत्पन्न करेगा। सामाजिक कार्यों में समय व्यतित होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। रोजगार में उन्नति होगी। आय के साधन बढेंगे।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल      

प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी। आर्थिक लाभ होगा। अकारण चिंता, क्रोध, मन में भ्रम की स्थिति के कारण मन परेशान रहेगा। परिवार में कलह का वातावरण बन सकता है। मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। किसी पुरानी बात के कारण विवाद बढ सकता है।

कर्क :

जीवनसाथी या पार्टनर के साथ प्रेम बढेगा। मन की बात खुलकर कहने से रिश्ते मधुर रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सावधान रहें। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें।  व्यस्तता रहेगी। व्यापार में लाभ, आय बढेगी। शत्रु परास्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह :

अकारण मानसिक तनाव रहेगा।जिद बहस के कारण स्वयं को मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करेगे। मन में जो शंका है उसका निवारण अवश्य करें। बातें साझा करने से मन का बोझ हल्का होगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। राजकीय पक्ष मजबूत होगा।

कन्या :

जीवनसाथी के साथ भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी को समय देंगे। किन्तु किसी अनावश्यक अडचन के कारण घुमने का कार्यक्रम रद्द भी हो सकता है। पार्टनर का व्यवहार आपको शक करने पर मजबूर कर देगा, जिससे कलह का वातावरण बनेगा। 

तुला :

भाई बहिन के साथ अनबन हो सकती है किन्तु रिश्ते मजबूत होंगे। मैत्रीपूर्ण व्यवहार के कारण घर का माहौल सौहार्द्रपूर्ण रहेगा। किसी पुराने विवाद के कारण मन अशांत होगा, घर में कलह हो सकती है, सावधान रहें, धैर्य, वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। 

वृश्चिक :

व्यापार में मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा।रोजगार में उन्नति की संभावना है। मित्र सहयोग करेंगे। शत्रु परास्त होंगे। कार्य बनने का समय है, परेशानी के बाद अब आप अपना कार्य बनाना प्रारंभ कर देंगे। अपने बुद्धिबल का उपयोग  पर आपकी अपनी पहचान प्रतिष्ठा बढेगी।

धनु :

विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। माता पिता व गुरुजनों की नाराजगी रहेगी। शिक्षा को लेकर किसी ठोस निर्णय पर पहुंचेंगे। वाणी व व्यवहार में संयम रखें, विशेष ध्यान रखें की आपकी बात से किसी को पीडा ना हो अन्यथा परेशानी का सामना करना पड सकता है।

मकर :

किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है, जो दिन को व्यस्त बना देगी। खुशी, उमंग के साथ समय व्यतीत होगा। व्यापार में नई चुनौतियां मिलेंगी। परिवार का साथ रहेगा, जिससे आप चुनौतियों का सामना कर सकेंगे। पुराना रूका धन प्राप्त होगा।

कुंभ :

भ्रम की स्थिति रहेगी। मन परेशान रहेगा। प्रेम संबंधों मे निराशा रहेगी। पार्टनर के साथ मनमुटाव संभव है। नए संबंध बनेंगे, लेकिन पुराने संबंधों को भी संजोकर रखें, राजनीति में सावधान रहें,मानहानि संभव है।भविष्य में पुराने संबंध ही काम आऐंगे। 

मीन :

संपत्ति के सुधार व रखरखाव में खर्च होगा। अतिथियों के आवागमन से मन प्रसन्न होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। धार्मिक कार्यों में आस्था बढेगी। राजनीति में बढते संपर्क से लाभ होगा। मित्रों से अनबन की संभावना है, वाणी पर नियंत्रण रखें।

Related Posts

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल 

आज का भविष्यफल 

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

Post Comment

Comment List

Latest News

फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट गिरफ्तारी मामला : उदयपुर आईजी-एसपी हाईकोर्ट में पेश, 42 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट विवाद की एफआईआर पर फैसला सुरक्षित फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट गिरफ्तारी मामला : उदयपुर आईजी-एसपी हाईकोर्ट में पेश, 42 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट विवाद की एफआईआर पर फैसला सुरक्षित
फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी की गिरफ्तारी के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट की एकलपीठ ने सख्त रुख अपनाया...
1985 में दर्ज मुकदमे में अब मिली राहत, विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला
एसीबी की बड़ी कार्रवाई : रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार, योजना के बिल पास करने की एवज में ले रहा था घूस
100 करोड़ की ड्रग्स सामग्री जब्त : मुर्गी फार्म में लगाई गई थी फैक्ट्री, सप्लाई देते पकड़ा गया तस्कर
कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला
मोदी पर विवादित नारा लगाने वाली मंजुलता मीना अपने बयान पर कायम, कहा- मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया
जेडीए द्वारा 16 से 24 दिसंबर तक होगा शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन, लंबित मामलों का होगा निस्तारण