आज का भविष्यफल
चंद्रमा मेष राशि में रात्रि 09:45 बजे प्रवेश करेगा
सूर्यास्त शाम 07:29 बजे।
आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष नवमी तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 12 जिल्हज23 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। नवमी तिथि प्रात: 09:50 बजे तक तत्पश्चात दशमी। रेवती नक्षत्र रात्रि 09:45 बजे तक तत्पश्चात अश्वनी। शोभनयोग रात्रि 11:46 बजे तक तत्पश्चात अतिगण्ड योग। गरकरण प्रात: 09:50 बजे तक तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा मेष राशि में रात्रि 09:45 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल दोपहर 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:49 बजे। सूर्यास्त शाम 07:29 बजे। 20 जून ईस्वी संवत 2025।
मेष :
मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक व व्यवसायिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। निवेश के सावधानी आवश्यक है। बुजूर्गों की सलाह से कार्य करें। खान पान पर नियंत्रण रखें।
वृष :
पडोस से मधुर संबंध रहेंगे, माता पिता का सहयोग मिलेगा। सकारात्मक छवि के कारण आपकी प्रशंसा होंगी। समय अनुकूल है। व्यापार में लाभ के आसार मिलेंगे। अपने कार्य क्षेत्र में नए अधिकार प्राप्त करेंगे, जिनके प्रति आपको सावधानी पूर्वक ध्यान से कार्य करना होगा।
मिथुन :
मानसिक व शारीरिक थकान के कारण चिडचिडापन रहेगा जो परिवार में तनाव उत्पन्न करेगा। सब्र से काम करें। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग अपने परिणामों से असंतुष्ट रहेगा। आर्थिक परेशानी रहेगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
कर्क :
मित्रों का सहयोग नहीं मिलेगा। पत्नी से कहासूनी हो सकती है। धैर्य, विवेक के साथ वाणी नियंत्रित रखें। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। परिवार को बांध कर रखने तथा उनकी समस्याओं को दूर करने के कारण उनका विश्वास आप पर प्रगाढ होगा।
सिंह :
तकनीकी व प्रबंधन के विद्याथिंर्यों के लिए समय श्रेय कर है। शुभ फलदायी दिन है। बहुत दिनों से रूके हुए धन की आज पूर्ति होने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से हुई मुलाकात भविष्य में लाभ दिलाएगी। राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
कन्या :
जो व्यक्ति रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होगी। अपने व्यवसाय में बुजूर्गों की सलाह से किसी समस्या का समाधान कर लेंगे।पडोसियों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें, भाई बहिन से प्रेम बढेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी।
तुला :
पारिवारिक अनबन से मन व्यथित रहेगा। धैर्य व विवेक से कार्य करें। अपने कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं का सामना करना पड सकता है, सावधानी रखे। शत्रु परेशान करने का हर संभव प्रयास करेगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी।
वृश्चिक :
सावधानी बरतें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, खान पान पर नियंत्रण रखें। छोटे भाई व मित्रों से विवाद से बचें। मानसिक रूप से अशांति रहेगी। व्यापार में हानि की संभावना है,अधीनस्थों से बना कर चलें ताकि हानि से बचा जा सके।
धनु :
मधुमेह के रोगी हैं तो सावधानी आवश्यक हैै। कलह से मुक्ति मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा। विवादों का अंत होगा। आज का दिन मानसिक शांति लाएगा। संबंधों में मधुरता आएगी। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते है। सावधान रहे व क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
मकर :
मन्उत्साहित रहेगा। नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। गत दिनों में जो कार्य आप करना चाह रहे थे, आज उन्हें पूरा करने का योग बन सकता है। मित्रों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ :
स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बीमारी से निजात मिलेगी। नया कार्य करने से मन प्रसन्न रहेगा, आपकी कार्यशैली व प्रतिभा से लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा, भविष्य को लेकर पार्टनर से विचार विमर्श करें।
मीन :
व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा। आय के स्त्रोत बनेंगे। अचानक धन प्राप्त होगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। शिक्षा के संबंध में विदेश जाने के योग। बुजूर्ग की सहायता से व्यापार में वृद्धि। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा।

Comment List