आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 07:30 बजे
विशेष देवकार्य पितृकार्य अमावस्या।
आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि बुधवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 12 जिल्हज28 सूर्य दक्षिणायन,वर्षा ऋतु। अमावस्या तिथि शाम 04:20 बजे तक तत्पश्चात प्रतिपदा। मृगशिरा नक्षत्र प्रात:10:41 बजे तक तत्पश्चात आर्द्रा। गण्डयोग प्रात: 06:00 बजे तक तत्पश्चात वृद्धि योग। नागकरण प्रात: 04:02 बजे तक तत्पश्चात किस्तुघ्नकरण। चंद्रमा मिथुन राशि में संपूर्ण दिन।राहूकाल दोपहर12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:51 बजे। सूर्यास्त शाम 07:30 बजे। 25 जून ईस्वी संवत 2025। विशेष देवकार्य पितृकार्य अमावस्या।
मेष :
आपकी छवि खराब हो सकती है। नए काम की तलाश में रहेगे।आय से अधिक व्यय होने से मन परेशान रहेगा। मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। बाधाएं दूर होंगी।पारिवारिक व व्यवसायिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
वृष :
पडोस से मधुर संबंध रहेंगे, माता पिता का सहयोग मिलेगा। सकारात्मक छवि के कारण आपकी प्रशंसा होंगी। समय अनुकूल है। व्यापार में लाभ के आसार मिलेंगे। अपने कार्य क्षेत्र में नए अधिकार प्राप्त करेंगे, जिनके प्रति आपको सावधानी पूर्वक ध्यान से कार्य करना होगा।
मिथुन :
आर्थिक परेशानी रहेगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अपनी कार्यशैली से समस्याओं का निवारण कर लेंगे। धन की कमी से मन परेशान रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। संयम व धैर्य से वाणी नियंत्रित रखें। निजी कार्य व प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए दिन ठीक है।
कर्क :
पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। परिवार को बांध कर रखने तथा उनकी समस्याओं को दूर करने के कारण उनका विश्वास आप पर प्रगाढ होगा। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक व सामाजिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। राज्य अधिकारियों व अधीनस्थों से लाभ होगा।
सिंह :
शुभ फलदायी दिन है। बहुत दिनों से रूके हुए धन की आज पूर्ति होने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से हुई मुलाकात भविष्य में लाभ दिलाएगी। राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। विदेश में व्यापार करने वाले वर्ग को नई योजनाओं की प्राप्ति होगी। व्यापार आगे बढेगा।
कन्या :
अपने व्यवसाय में बुजूर्गों की सलाह से किसी समस्या का समाधान कर लेंगे। पडोसियों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें, भाई बहिन से प्रेम बढेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उधार लिया धन चुकाने का प्रयास करे, आय के स्त्रोत बढेंगे।
तुला :
शत्रु परेशान करने का हर संभव प्रयास करेगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी। जीवनसाथी से छोटी मोटी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी, लेकिन आपसी सामंजस्य से उसका निवारण कर लेंगे। मुकदमेबाजी की परेशानियां हल होंगी।
वृश्चिक :
स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, खान पान पर नियंत्रण रखें। छोटे भाई व मित्रों से विवाद से बचें। मानसिक रूप से अशांति रहेगी। व्यापार में हानि की संभावना है, अधीनस्थों से बना कर चलें ताकि हानि से बचा जा सके। आकस्मिक रूप से आर्थिक परेशानी बनेगी।
धनु :
मधुमेह के रोगी हैं तो सावधानी आवश्यक हैै। कलह से मुक्ति मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा। विवादों का अंत होगा। आज का दिन मानसिक शांति लाएगा। संबंधों में मधुरता आएगी। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते है। सावधान रहे व क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
मकर :
मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। गत दिनों में जो कार्य आप करना चाह रहे थे, आज उन्हें पूरा करने का योग बन सकता है। व्यापारिक यात्राओं का योग है।
कुंभ :
पार्टनर का सहयोग मिलेगा, भविष्य को लेकर पार्टनर से विचार विमर्श करें। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है। धन एकत्र करने के उपाय ढुंढेगे। पूर्व में बनायी योजना शुरू करने के लिए धन की व्यवस्था कर लेंगे। रिश्तों में चल रही समस्याओं को सुलझा लेंगे।
मीन :
शिक्षा के संबंध में विदेश जाने के योग। बुजूर्ग की सहायता से व्यापार में वृद्धि। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। गुरूजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मुकदमेबाजी से निजात मिलेगी।

Comment List