आज का भविष्यफल     

चंद्रमा कर्क राशि में संपूर्ण दिन

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 07:30 बजे।

आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि शनिवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 01मोहर्रम02 सूर्य दक्षिणायन,वर्षा ऋतु। तृतीया तिथि प्रात: 09:55 तक तत्पश्चात चतुर्थी। पुष्य नक्षत्र प्रात: 06:55 बजे तक तत्पष्चात अष्लेशा। हर्षणयोग शाम 07:15 बजे तक तत्पश्चात वज्र योग। गरकरण प्रात:09:55 बजे तक तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा कर्क राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात:09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:52 बजे। सूर्यास्त शाम 07:30 बजे। 28 जून ईस्वी संवत 2025।

मेष :

दोपहर बाद अकारण ही चिंता बनेगी। आत्म विश्वास को बनाए रखें। विद्यार्थी वर्ग पढाई पर ध्यान दें, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना है। धन की कमी दूर होगी। व्यापार में लाभ होगा।नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में सम्मलित होंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

परिवार या मित्रों के साथ या व्यापारिक यात्रा संभव है। बुजूर्गों का सानिध्य मिलेगा। नए  कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धर्म कर्म रूचि बढेगी। आपके व्यापार या अन्य कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की संभावना है।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

खानपान पर नियंत्रण रखें। मौसमी बीमारी के कारण परेशान होना पड सकता है। भाई बहिन के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनेगी। धन की कमी से मन परेशान रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। संयम व धैर्य से वाणी नियंत्रित रखें।

कर्क :

ससुराल से लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष में पारिवारिक कार्यक्रम में अप्रत्याशित यात्रा हो सकती है, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पुराने रोग से परेशानी हो सकती है। पशुधन प्राप्त होगा।  कानूनी मामलें पक्ष में हल होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटका धन प्राप्त होगा।

सिंह :

किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं तो सावधान हो जाएं, लापरवाही आपके परिवार पर भारी पड सकती है। चिकित्सकीय सलाह मशविरा व उपचार निरंतर लें। अविवाहित हैं तो विवाह प्रस्तावों पर ध्यान दें, अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। नए कार्यों में लाभ मिलेगा। परिश्रम का फल मिलने लगेगा।

कन्या :

आपकी प्रगति से सहकर्मी या मित्र खुश नहीं होंगे तथा आपका अहित कर सकते हैं।  विवादों के कारण आपका समय नष्ट होगा। व्यर्थ बातों को ज्यादा तूल न दें। करियर को लेकर चिंता बनेगी, भविष्य की रणनीति बनाएंगे। माता पिता का सहयोग मिलेगा।सावधान रहें।

तुला :

बुजूर्गों के हस्तक्षेप से परेशानी का निवारण होगा। जीवनसाथी से दूरी बनेगी। बच्चों के प्रति आसक्ति बढेगी। मन को नियंत्रित रखें।  व्यापारी वर्ग को अधीनस्थों व कर्मचारियों से लाभ मिलेगा। निवेश में लाभ होगा। नौकरी पेशा को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक :

विद्यार्थी वर्ग शिक्षा पर ध्यान देगा, पढाई को लेकर चिंतित रहेगा, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना है। नए व्यापार में लाभ मिलेगा। नए दोस्त मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं।

धनु :

व्यापार में लाभ बढेगा। भविष्य की रणनीति को लेकर नए व्यापार को प्रारंभ करने का मानस बन सकता है। बाजार भी सकारात्मक रहेगा। निवेश में लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक छवि में सुधार आएगा। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे।

मकर :

व्यर्थ बातों से बचें, रचनात्मकता के कार्यों में मन लगाएं। माता का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नई चुनौतियां मिलेंगी, जो आपकी कार्यशैली से पूर्ण होंगी। पुराना रूका धन प्राप्त होगा।

कुंभ :

प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा, भविष्य को लेकर पार्टनर से विचार विमर्श करें। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है, आशा के विपरित लाभ होगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें, अनुभवी लोगों के सहयोग से व्यापार में बदलाव होगा।

मीन :

जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग पढाई के प्रति लापरवाह व खेलकूद में सतर्क होंगे। पढाई पर भी ध्यान दें। परिवार में सामजंस्य बनेगा। पुराने विवादों का हल निकाल लेंगे। जीवनसाथी व माता से सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...
मोदी पर विवादित नारा लगाने वाली मंजुलता मीना अपने बयान पर कायम, कहा- मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया
जेडीए द्वारा 16 से 24 दिसंबर तक होगा शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन, लंबित मामलों का होगा निस्तारण
आम आदमी की जेब पर फिर पड़ेगी की महंगाई की मार, थोक मुद्रास्फीति की दर लगातार दूसरे महीने शून्य से नीचे
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, बिना नंबर की क्रेटा कार व 49 हजार नकद बरामद
दरभंगा से लगातार हैं 6 बार के विधायक संजय सरावगी बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, जिम्मेदारी मिलते ही दिया संगठन को मजबूत करने का संदेश
कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, एक दिवसीय विशेष सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा