आज का भविष्यफल
राहूकाल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक
सूर्यास्त शाम 07:30 बजे।
आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि बुधवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 01मोहर्रम06 सूर्य दक्षिणायन,वर्षा ऋतु। सप्तमी तिथि प्रात: 11:59 तक तत्पश्चात अष्टमी। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रात: 11:07 बजे तक तत्पश्चात हस्त। वरियानयोग शाम 05:46 बजे तक तत्पश्चात परिध योग। वणिजकरण प्रात: 11:59 बजे तक तत्पश्चात विष्ठीकरण। चंद्रमा कन्या राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:53 बजे। सूर्यास्त शाम 07:30 बजे। 02 जुलाई ईस्वी संवत 2025।
मेष :
आज का दिन शुभ है। मन के कार्य होंगे। मित्रों के साथ उमंग के साथ दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दाम्पत्य संबंधों में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार से लाभ की संभावना।
वृष :
जोखिम उठाने से बचें। योग्य व गुणी व्यक्ति से परामर्श के बिना कोई बडा निर्णय ना लें। समय हंसी खुशी से व्यतीत होगा। रूचिपूर्ण कार्यों से मानसिक शांति मिलेगी। सावधान रहें, बेकार के कार्यों में समय नष्ट ना करें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन :
सोच समझ कर निवेश करें। साझेदारी में नुकसान की संभावना। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। तीव्र बौद्धिक क्षमता से काम बना लेंगे। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। नए कार्यों के लिए समय शुभ है। जीवनसाथी व परिवार का सहयोग मिलेगा।
कर्क :
वाणी पर नियंत्रण रखें। उदासी व आलस्य से परेशान रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सावधान रहें। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें। राज्य अधिकारियों से सामंजस्य बना कर रहें। दाम्पत्यजीवन सुगम रहेगा। जीवनसाथी का साथ रहेगा।
सिंह :
दिन शुभ रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय में अभी भी दुविधा की स्थिति रहेगी। दुसरों के लिए कार्य करेंगे। व्यवसायिक दौड भाग रहेगी। व्यवसायिक मामलों में भावुकता में आकर निर्णय ना लें। राजकीय कार्य पूर्ण होंगे। जल्दबाजी में आकर किसी निर्णय पर ना पहुंचे।
कन्या :
विरोधियों से विवाद से बचें। मानसिक तनाव को भुलाने के लिए मनोरंजन व अच्छी पुस्तकों का सहारा लें। कार्य विशेष की संपन्नता के लिए दुसरों का सहारा लेना पडेगा। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
तुला :
व्यवसायिक कार्यों में उलझनें बनेंगी। संतान की चिंता रहेगी। अचानक आए आर्थिक खर्च से परेशान रहेंगे। सकारात्मक सोच के साथ रहें, समस्याओं का समाधान होगा। मानसिक तनाव से बनते काम बिगडेंगे, कार्यस्थल पर अधीनस्थों से परेशानी होगी। आफिस राजनीति से दूर रहें।
वृश्चिक :
कानूनी व पंचायती मामलों में सफलता प्राप्त होगी। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। विवाद समाप्त होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नौकरी व्यवसाय में अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। पार्टनर का सहयोग रहेगा। शेयर बाजार से लाभ की संभावना।
धनु :
पारिवारिक संबंध व व्यक्तिगत भविष्य से चिंतित रहेंगे। स्वयं व संतान के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। विरोधियों व प्रतिस्पर्धियों से जुझना पडेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। परिवार में किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
मकर :
अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। परेशानी से निजात मिलेगी। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। रूका धन प्राप्त होगा। किसी बडे अधिकारी या राजनीतिज्ञ से लाभ मिलने की संभावना है।
कुंभ :
मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक संबंध सतोषप्रद रहेंगे। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। किसी अधिकारी या रिश्तेदार से बहस हो सकती है। धैर्य व संयम से रहें। जीवनसाथी को समय दें। मित्रों के साथ यात्रा पर जाएंगे, जो व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगी।
मीन :
यात्राओं का योग है। मित्र व पडोसियों से सावधान रहें। परिवार में किसी अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनाव का माहौल बनेगा। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तेदारों से अनबन की संभावना है।

Comment List