आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 07:30 बजे
विशेष भौम प्रदोष व्रत।
आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 01मोहर्रम12 सूर्य दक्षिणायन,वर्षा ऋतु। त्रयोदशी तिथि संपूर्ण दिन। ज्येष्ठा नक्षत्र संपूर्ण दिन। शुक्लयोग रात्रि 10:17 बजे तक तत्पश्चात ब्रह्म योग। कौलवकरण प्रात: 11:59 बजे तक तत्पश्चात तैतिलकरण। चंद्रमा वृश्चिक राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:56 बजे। सूर्यास्त शाम 07:30 बजे। 08 जुलाई ईस्वी संवत 2025. विशेष भौम प्रदोष व्रत।
मेष :
अपनों की मदद करके खुश होंगे। व्यापार में लाभ होगा। नए सौदे हाथ आएंगे। पुरानी उधारी वसूलेंगे। लेनदेन के मामले में उलझनें सुलझेंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। योग्य व गुणी व्यक्ति से मुलाकात होगी। राज्यपक्ष से लाभ मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
वृष :
भूमि भवन अथवा वाहन खरीदने का मन बनेगा। जोखिम के कार्यों में रूचि बढेगी। मानसिक शांति रहेगी। मन का काम होने से प्रसन्नता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड सकता है। व्यवहार व वाणी में मधुरता रखें।
मिथुन :
अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। टाल मटौल की स्थिति नुकसान दे सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा किन्तु व्यय भी बराबर रहेगा। व्यवसायिक स्थिति सुधरेगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। नौकरी व व्यवसाय में धन संबंधी समस्याओं का आप निवारण कर लेंगे।
कर्क :
दौडधूप की अधिकता से स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। मन की बात खुलकर कहने से रिश्ते मधुर रहेंगे। पडोसियों व रिश्तेदारों से व्यवहार सुधारें। राजकीय कारणों से यात्रा योग है। व्यवसाय को लेकर उत्साही रहेंगे, जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, लेनदेन में सावधानी बरतें।
सिंह :
विद्यार्थी वर्ग का मन पढने में लगेगा, साथ ही उच्च शिक्षा के योग है। दूसरों के मामलों में दखल करने से अपमानित हो सकते है। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी।व्यवसायिक दौड भाग रहेगी। जिससे स्वास्थ संबंधी परेशानी बन सकती है।
कन्या :
रिश्तेदारों से संबंध संभालें। धन को लेकर परिवार से मतभेद हो सकते हैं। अटका धन वसूल करने में पूरी ताकत लगानी पड सकती है। जल्दबाजी में लिया फेसला बदलना पड सकता है। बुजूर्गों से सलाह मशविरा कर कार्य प्रारंभ करें। राजकीय मामले पक्ष में रहेंगे।
तुला :
खानपान में सावधानी रखें। व्यापारिक साझेदारी लाभकारी हो सकती है। पारिवारिक मामलों को मिल बैठ कर सुलझा लेंगे। धैर्य रखें, अन्यथा विवाद बढ सकते हैं जो भविष्य में समस्या बन सकते हैं।जीवनसाथी को समय दें,दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढेगा। व्यवसायिक कारोबार बढेगा।
वृश्चिक :
किसी भी आलोचना से बचें। आयात निर्यात के कारोबार में लाभ के अवसर है। विदेशों से व्यापारिक संपर्क बढेंगे। भाग्योदय संभव है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। व्यापार के लिए यात्रा को टालें।
धनु :
परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी होने से मानसिक रूप से विचलित रहेंगे। आय के स्त्रौत बढेंगे। रूचि का काम मिलने से मन में उत्साह रहेगा। नए मित्र मिलेंगे। धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे। पारिवारिक संबंध व व्यक्तिगत भविष्य की समस्यों का निवारण होगा।
मकर :
सार्वजनिक जीवन में अपनी छवि को लेकर चिंतित रहेंगे। बुजूर्गों के मार्ग दर्शन से लाभ मिलेगा। नया कारोबार प्रारंभ करेंगे। रूका हुआ काम पूरा होगा, धन प्राप्ति के योग हैं। गुप्त धन भी प्राप्त हो सकता है। राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे।
कुंभ :
जमीन जायदाद संबंधी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। जमीनी मामलों के विवाद सुलझेंगे। मुकदमेंबाजी से राहत मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापारिक सौदों में लाभ मिलेगा। नया काम प्रारंभ होगा जो भविष्य में आय का मुख्य स्त्रोत बनेगा।
मीन :
समय सीमा में काम करना आपके लिए चुनौती बन सकता है। मानसिक रूप से स्वयं को कमजोर अनुभव करेंगे। अधीनस्थों से परेशान रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी नाराज हो सकते हैं। नए संपर्क बनेंगे, लाभ मिलेगा। सहयोगी नाराज रहेंगे। मित्र व पडोसियों से सावधान रहें।

Comment List