आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 07:30 बजे
विशेष गुरु पूर्णिमा, शिवशवनौत्सव, चातुर्मास प्रारंभ, कोकिला व्रत, वायु परीक्षण, व्यासपीठ पूजा।
आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि गुरूवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 01 मोहर्रम14 सूर्य दक्षिणायन,वर्षा ऋतु। पूर्णिमा तिथि संपूर्ण दिन। पूवार्षाढा नक्षत्र संपूर्ण दिन। ऐन्द्रयोग संपूर्ण दिन। विष्ठीकरण दोपहर 01:55 बजे तक तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमा धनु राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर01:30 बजे से 03:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:56 बजे। सूर्यास्त शाम 07:30 बजे। 10 जुलाई ईस्वी संवत 2025। विशेष गुरु पूर्णिमा, शिवशवनौत्सव, चातुर्मास प्रारंभ, कोकिला व्रत, वायु परीक्षण, व्यासपीठ पूजा।
मेष :
कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक व व्यवसायिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। किसी बुजूर्गों की सलाह व मदद लेने से लाभ मिलेगा। अपने निजी फैसले नहीं लें। मन, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। घर में कलह का वातावरण रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर चिंतित रहेंगे।
वृष :
मानसिक शांति रहेगी। घरेलू क्लेश दूर होंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें। धन की कमी रहेगी, उधार दिया धन वसूलने मे परेशानी रहेगी, लेकिन आप अपना काम निकालने में सफल रहेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। व्यापार संबंधी कार्यों में अनुभवी लोगों से सलाह मशविरा अवश्य करें।
मिथुन :
परिवार व व्यवसाय में क्लेश का माहौल रहेगा। सच का सामना करें। अपनी सुविधा के लिए धन खर्च करना पड सकता है। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में बढचढ कर हिस्सा लेंगे। व्यवसायिक स्थिति कमजोर रहेगी। धन कि कमी के कारण काम अटकेंगे, लेकिन हानि नहीं होगी।
कर्क :
आर्थिक व सामाजिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। विवाद सुलझेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सोच समझकर कार्य करें। स्वयं के क्रोध, वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें। धन की कमी दूर होगी। बुजूर्गों की सलाह से कार्य करें।
सिंह :
व्यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय पर पहुंचने से पहले बुजूर्गों की राय लें। किसी अपने से ही हानि या परेशनी मिलने का योग है। वाणी पर नियंत्रण रखें।अन्यथा छवि खराब होने से मानसिक परेशानी से जुझना पड सकता है। व्यवसाय में नये प्रोजेक्ट हाथ में आने के योग है।
कन्या :
कार्यस्थल पर आपके हाथ में किसी महत्वपूर्ण कार्य की बागडोर आ सकती है। अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेगा, आपके बुद्धिचातुर्य से आप बिगडे काम भी बना लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। राजकीय पक्ष आपके अनुकूल रहेगा। मुकदमों में सफलता मिलेगी। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ेगी।
तुला :
व्यवसायिक लाभ, साझेदारों से लाभ, व्यापार में उन्नति। विदेशी कारोबार में लाभ। आर्थिक रूप से थोडी परेशानी हो सकती है। अचानक आए खर्च से परेशान रहेंगे, लेकिन काम निकाल लेंगे। पुराने कामों का परिणाम मिलना प्रारंभ होगा। पारिवारिक माहौल में परेशानी का सामना करना पड सकता है।
वृश्चिक :
दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति बनेगी। यात्रा टालें। वैचारिक आदान प्रदान से उलझनें दूर होंगी। संबंधों में आ रही कटुता को दूर करने का प्रयास करेंगे जो कारगर भी होंगे। मुकदमेबाजी का अंत होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति डांवाडोल होने से मानसिक तनाव रहेगा।
धनु :
पारिवारिक संबंध व व्यक्तिगत भविष्य की समस्यों का निवारण कर लेंगे। मित्रों से लाभ मिलेगा, धार्मिक यात्राओं का योग है। गुरूजनों व पिता का सहयोग मिलेगा। बडे भाई बहिन की सलाह पर ध्यान दें, भविष्य में काम आएगी। व्यापार में चल रहा उतार अब नियंत्रण में रहेगा। धन की आवक बनेगी।
मकर :
पूर्व के कार्यों से हीनभावना आ सकती है, नम्रता से कार्य करें। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। मित्र व जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। घर में मेहमान आने से प्रसन्नता का माहौल रहेगा। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। संतान व जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे।
कुंभ :
पूर्व में बनायी योजना शुरू करने के लिए धन की व्यवस्था कर लेंगे। रिश्तों में चल रही समस्याओं को सुलझा लेंगे। आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक संबंध सतोषप्रद रहेंगे। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। धैर्य व संयम से रहें। जीवनसाथी को समय दें।
मीन :
दिन सामान्य है।नए मित्र बनेंगे। बिखरे कार्य बना लेंगे। कार्य क्षेत्र की उलझनें दूर होंगी। गुप्त शत्रु परेशान करने का प्रयास करेंगे, किन्तु आपके मित्रों व परिवार के सहयोग से उन्हें विफल होना पडेगा। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक माहौल सुधरेगा।

Comment List