आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 07:29 बजे
विशेष विश्व जनसंख्या दिवस।
श्रावण मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 01मोहर्रम15 सूर्य दक्षिणायन,वर्षा ऋतु। प्रतिपदा तिथि संपूर्ण दिन। उत्तराषाढा नक्षत्र संपूर्ण दिन। वैघृति योग रात्रि 08:54 बजे तत्पश्चात विषकुंभयोग। बालवकरण दोपहर 02:11 बजे तक तत्पश्चात कौलवकरण। चंद्रमा मकर राशि में दोपहर 12:02 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल प्रात:10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:57 बजे। सूर्यास्त शाम 07:29 बजे। 11 जुलाई ईस्वी संवत 2025. विशेष विश्व जनसंख्या दिवस।
मेष :
दिन शुभ है। योजनाएं पूरी होती प्रतीत होंगी। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक व व्यवसायिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जनकल्याणकारी योजनाओं में हिस्सा लेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा।
वृष :
घरेलू क्लेश दूर होंगे। अचानक रूके पैसे प्राप्त होने के योग है। व्यवहार व वाणी में मधुरता रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होंगी। दोस्तों व जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए उत्तम समय है, प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने की संभावना। आत्मविश्वास बनाए रखें।
मिथुन :
मानसिक अशांति रहेगी। दिन सावधानी से व्यतीत करें। परिवार व व्यवसाय में क्लेश का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें।वाहन सावधानी से चलाएं दुर्धटना का योग है। आर्थिक परेशानी रहेगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
कर्क :
आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक व सामाजिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। विवाद सुलझेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सोच समझकर कार्य करें, अन्यथा शत्रु हानि पहुंचा सकते है। राज्य अधिकारियों व अधीनस्थों से लाभ होगा। यात्रा योग है, यात्रा को टालना उचित रहेगा।
सिंह :
वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा छवि खराब होने से मानसिक परेशानी से जुझना पड सकता है। व्यवसायिक दौड भाग रहेगी, आर्थिक रूप से परेशान हो सकते है। सावधानी व संयम के साथ दिन की शुरूआत करें। किसी अपने से ही हानि या परेशनी मिलने का योग है।
कन्या :
घरेलू जिम्मेदारियां बढेंगी। शारीरिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। छोटी मोटी व्यापारिक व धार्मिक यात्राओं का योग। शत्रु परास्त होंगे। सबको साथ लेकर चलें। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी से राहत मिलेगी।
तुला :
व्यवसायिक लाभ, साझेदारों से लाभ, व्यापार में उन्नति। विदेशी कारोबार में लाभ। आर्थिक रूप से थोडी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। पुराने कामों का परिणाम मिलना प्रारंभ होगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढेगा। सकारात्मक सोच के साथ रहें।
वृश्चिक :
मुकदमेबाजी का अंत होगा। अचानक खर्च बढ सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। बिगडे कामों को सुलझा लेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। यात्रा को टालें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें। वाहन चोरी का योग है, सावधानी बरतें।
धनु :
आज का दिन मानसिक परेशानी लाएगा। संबंधों में कटुता बन सकती है। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते है। सावधान रहे व क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों व जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुजूर्गों की राय मानें।
मकर :
राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च बढने से मन अशांत रहेगा। अकारण चिंता से परेशान होंगे। पूर्व के कार्यों से हीनभावना आ सकती है, नम्रता से कार्य करें। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। व्यापार आगे बढेगा।
कुंभ :
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। पारिवारिक संबंध सतोषप्रद रहेंगे। पारिवारिक यात्रा का योग है। मानसिक रूप से स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अधीनस्थों से लाभ होगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। धन प्राप्त होगा।
मीन :
उच्च अधिकारियों से मेलजोल बनेगा। विवादास्पद मामलों में समझौता हो सकता है, नए मित्र बनेंगे। बिखरे कार्य बना लेंगे। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक माहौल सुधरेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेनदेन में सावधानी बरतें।

Comment List