आज का भविष्यफल
चंद्रमा मेष राशि में संपूर्ण दिन
सूर्यास्त शाम 07:28 बजे।
श्रावण मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 01मोहर्रम22 सूर्य दक्षिणायन,वर्षा ऋतु। अष्टमी तिथि शाम 05:02 बजे तक तत्पश्चात नवमी। अश्वनी नक्षत्र संपूर्ण दिन। सुकमार्योग प्रात: 06:48 बजे तक तत्पश्चात घृति योग।बालवकरण प्रात: 06:08 बजे तक तत्पश्चात कौलवकरण। चंद्रमा मेष राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:00 बजे। सूर्यास्त शाम 07:28 बजे। 18 जुलाई ईस्वी संवत 2025।
मेष :
घर के बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिकनिक पार्टियों में प्रसन्नता मिलेगी। मानसिक दृढता से निर्णय लेकर कार्य करने चाहिए। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय श्रेष्ठ है। बिगडे काम बनेंगे।
वृष :
सामाजिक कार्यों में समय व्यतित होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। रोजगार में उन्नति होगी। आय के साधन बढ़ेगे। कुसंगति व विवादों से बचें। वाणी में संयम रखें। लेनदेन में सावधानी रखें। बुजूर्गोंं के अनुभव का लाभ उठाएं, उनका आशीर्वाद लेकर कार्य प्रारंभ करें। मित्रों से सावधान रहें।
मिथुन :
परोपकार व मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक चिंता बनेगी।कारोबार में रूकावट आने से मन विचलित रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कानूनी अडचनें दूर होंगी। पारिवारिक व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। कर्ज से बचें। शत्रु परास्त होंगे।
कर्क :
ईश्वर के प्रति आस्था बढेगी। आय में कमी से मन व्यथित रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। धैर्य से काम लें।विवाद से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। बुजूर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की संभावना है। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। वाहन सुख मिलेगा।
सिंह :
कानूनी अडचनें दूर होंगी, मामले आपके पक्ष में हल होगे। वाणी पर संयम रखें। अनावश्यक क्रोध ना करें। आपकी दूरदर्शिता के कारण परिणाम सुखद मिलेंगे। आय के स्त्रोत बढेंगे। समस्याओं का निवारण होगा। भाग्य अनुकूल रहेगा। नये लोगों से संपर्क होंगे जो भविष्य में मददगार सिद्ध होंगे।
कन्या :
पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चल रही है समस्या समाप्त होगी, लेकिन परिस्थितियों के कारण आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा समय है, मन लगाकर मेहनत करें सफलता प्राप्त होगी। आय कम खर्च अधिक होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।
तुला :
भागदौड अधिक करने के कारण आपके स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड सकता है, सावधान रहें, खानपान पर नियंत्रण रखें। जो लोग विदेशी व्यापार करते हैं, उन्हें नए अवसर मिलेंगे। नई व्यवसायिक योजनाएं बनेंगी। वाणी से विशेष सम्मान मिलेगा। यात्रा सफल होगी लाभ मिलेगा।
वृश्चिक :
कुसंगति से बचें। लेनदेन में सावधानी रखें। व्यय की वृद्धि के कारण मानसिक तनाव रहेगा। विवाद से बचें, शांति रखें, वाणी पर नियंत्रण रखें। रोजगार में उन्नति होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।
धनु :
परोपकार से मानसिक सुख मिलेगा। व्यवसाय ठीक रहेगा। कर्ज से बचें। अपने लिए कुछ आध्यात्मिक करने का प्रयास करें। आत्मीक बल प्राप्त करने का प्रयास करें, सफलता प्राप्त होगी। मित्रों व संबंधियों के साथ समय व्यतीत करें। बुजूर्गों का सम्मान व आशीर्वाद प्राप्त करें।
मकर :
अतिथियों के आवागमन से मन प्रसन्न रहेगा। फालतू खर्च के कारण जीवनसाथी से मतभेद। धैर्य रखें, जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।शारीरिक रूप से स्वयं को थका हुए महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार अच्छा चलेगा।
कुंभ :
मान सम्मान मिलेगा। धर्म के कार्य में रूचि से मनोबल बढेगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार। व्यवसाय ठीक रहेगा,मन प्रसन्न रहेगा।मानसिक शांति रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अडचनें दूर होंगी। अजनबियों पर विश्वास ना करें। सामाजिक कार्यों में उत्साह से भाग लेंगे।
मीन :
आय के नए स्त्रोत बनेंगे। धार्मिक कार्यों में आस्था बढेगी। राजनीति में बढते संपर्क से लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शिक्षक वर्ग की आय में वृद्धि के आसार। क्रोध से बचें, अन्यथा विवाद में फंस सकते है। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। बुजूर्ग की सहायता से व्यापार में वृद्धि।

Comment List