आज का भविष्यफल     

चंद्रमा मेष राशि में संपूर्ण दिन

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 07:27 बजे।

श्रावण मास कृष्ण पक्ष नवमी तिथि शनिवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 01मोहर्रम23 सूर्य दक्षिणायन,वर्षा ऋतु। नवमी तिथि दोपहर 02:43 बजे तक तत्पश्चात दशमी। भरणी नक्षत्र संपूर्ण दिन। शूलयोग संपूर्ण दिन। गरकरण दोपहर 02:43 बजे तक तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा मेष राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात:09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:01 बजे। सूर्यास्त शाम 07:27 बजे। 19 जलाई ईस्वी संवत 2025।

मेष :

दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। पुराने रोग से निजात मिलेगी। खान पान पर नियंत्रण रखें। मौसमी बीमारी से परेशानी बढ सकती है। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा,स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। अधीनस्थों के व्यवहार से व्यापार में होने वाला लाभ हानि में बदल जाएगा, अधीनस्थों को नियंत्रित रखें। रक्तचाप से पीडित हैं तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड सकते है। खानपान पर नियंत्रण रखें।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। छोटी मोटी व्यापारिक व धार्मिक यात्राओं का योग। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे।

कर्क :

दिन संभल कर व्यतीत करें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। रक्तचाप से पीडित हैं तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

सिंह :

बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होने के योग हैं, रूका हुआ धन प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से हुई मुलाकात नई कार्य योजनाओं को फलीभूत करेगी। राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। विदेश में व्यापार करने वाले वर्ग को नई योजनाओं की प्राप्ति होगी।

कन्या :

दिन अनुकूल रहेगा। मनवांचित सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मानसिक रूप से स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अपने व्यवसाय में बुजूर्गों की सलाह से समस्याओं का समाधान कर लेंगे। गुप्त शत्रुओं को परास्त कर देंगे।

तुला :

तनाव भरा दिन होने से मानसिक रूप से थकावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं का सामना करना पड सकता है, सावधानी रखे। शत्रु परेशान करने का हर संभव प्रयास करेगा। स्वयं या परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। खान पान पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक :

छोटे भाई व मित्रों से विवाद से बचें। मानसिक रूप से अशांति रहेगी। व्यापार में हानि की संभावना है, लेकिन आप अपनी कार्यक्षमता से हानि को लाभ में बदलने की क्षमता रखते हैं, बुजूर्गों से सलाह मशविरा अवश्य करें। अधीनस्थों से बना कर चलें ताकि हानि से बचा जा सके।

धनु :

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को छोड कर दिन उत्तम रहेगा। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, समस्याओं का समाधान होगा। धन की प्राप्ति होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। पुराना रूका पैसा प्राप्ति के योग है। छोटी मोटी परेशानी को छोड दिन उत्तम रहेगा।

मकर :

मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। गत दिनों में जो कार्य आप करना चाह रहे थे, उन्हें पूरा करने का योग है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

कुंभ :

परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। यात्राओं से लाभ होगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। बुजूर्गांंे के स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानी दूर होगी।

मीन :

मित्रों से अनबन रहेगी। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना बनी रहेगी। अधीनस्थों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आय से अधिक व्यय होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प