आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 07:26 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष कामदा एकादशी व्रत।

श्रावण मास कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि सोमवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 01मोहर्रम25 सूर्य दक्षिणायन,वर्षा ऋतु। एकादषी तिथि प्रात: 09:39 तक तत्पश्चात द्वादशी। रोहिणी नक्षत्र रात्रि 09:07बजे तक तत्पश्चात मृगशिरा। वृद्धियोग शाम 06:39 बजे तक तत्पश्चात ध्रुव योग। बालवकरण प्रात:09:39 बजे तक तत्पश्चात कौलवकरण। चंद्रमा वृषभ राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात:07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:02 बजे। सूर्यास्त शाम 07:26 बजे। 21 जुलाई ईस्वी संवत 2025। विशेष कामदा एकादशी व्रत।

मेष :

किसी मित्र से मुलाकात होगी। बिगडे कार्य बनेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। संयम रखें, वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विपरित परिस्थितियों का सामना करना पड सकता है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है, जो व्यापार में लाभदायक होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल      

परिवारजन के साथ हंसी खुशी से दिन व्यतीत होगा। आपको आपकी संतान या भाई बहिन के भविष्य को लेकर शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। ससुराल पक्ष से भी सुखद समाचार मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। सामाजिक कार्यों में समय व्यतित होगा।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

दिन उत्तम है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन चाहते हैं तो नए अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। व्यर्थ की बातों से बचें। साहित्य व कला क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। पिता व बुजूर्गों के आशीर्वाद से संपत्ति प्राप्त होने की संभावना।

कर्क :

कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने हों तो शीघ्रता व भावुकता में ना लें अन्यथा भविष्य में समस्या हो सकती है। अचानक धन प्राप्त हो सकता है। जरूरतमंद लोगों की यथा शक्ति मदद करें। आपके पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों पर गुरूजन की कृपा बनेंगी।

सिंह :

खान पान पर नियंत्रण रखें। आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में चल रही कडवाहट दूर होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। राजकीय पक्ष मजबूत होगा।

कन्या :

घर के बाहर प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। अपनी वस्तुएं संभाल कर रखें, वरना चोरी का आशंका रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। पारिवारिक सुख व धन बढेगा। वाणी पर संयम रखें। संतान के भविष्य से जुडा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों व भाईयों का सहयोग मिलेगा।

तुला :

अपनी बात मनवाने व सत्य साबित करने में सफल रहेंगे।  परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।दुर्धटना की संभावना है, वाहन सावधानी से चलाएं। राजनीति से जुडे लोगों को लाभ मिलने की संभावना, समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

वृश्चिक :

विद्यार्थी वर्ग पढाई के प्रति सजग रहें, सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याओं से निजात मिलेगी। राजकीय धन प्राप्ति के योग हैं, खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। लेनदेन में सावधानी रखें। व्यय की वृद्धि के कारण मानसिक तनाव रहेगा।

धनु :

वाणी व व्यवहार में संयम रखें, विशेष ध्यान रखें की आपकी बात से किसी को पीडा ना हो अन्यथा परेशानी का सामना करना पड सकता है। रूका हुआ धन मिलने के आसार। व्यापार में बुद्धि व विवेक से लिए निर्णय लाभदायक होंगे। पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है।

मकर :

मिश्रित फलदायी दिन है। किसी महिला के सहयोग से भाग्योदय की संभावना। लेनदेन में सावधान रहें। विरोधी आपकी गलती के इंतजार में हैं, उन्हें मौका न दें, विवेक, संयम, नियंत्रित वाणी के साथ रहें अन्यथा मानहानि या नुकसान उठाना पड सकता है।

कुंभ :

नौकरी में पदोन्नति के आसार। व्यवसाय में समस्याएं आ सकती हैं,अधीनस्थ कार्य बिगाडने का प्रयास करेंगे। मानसिक परेशानी का सामना करना पड सकता है। अजनबियों पर विश्वास ना करें। सामाजिक कार्यों में उत्साह से भाग लेंगे। धर्म के कार्य में रूचि से मनोबल बढेगा।

मीन :

संपत्ति के सुधार व रखरखाव में खर्च होगा। अतिथियों के आवागमन से मन प्रसन्न होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। धार्मिक कार्यों में आस्था बढेगी। राजनीति में बढते संपर्क से लाभ होगा। मित्रों से अनबन की संभावना है, वाणी पर नियंत्रण रखें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने...
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग
रघु सिन्हा आईटीएफ मास्टर्स टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न, रियाज और विभा ने जीते तिहरे खिताब
दिल्ली-NCR में 40 उड़ानें रद्द, 4 डायवर्ट, AQI 466 तक पहुंचा
उर्स की तैयारियां तेज : जगमगाया दरगाह परिसर पुनर्निमित सबीली गेट से आवाजाही शुरू, उर्स का झंडा 17 को चढ़ेगा
जानें राज काज में क्या है खास 
आखिर क्यों अजित पवार ने फिर बनाई आरएसएस से दूरी? सामने आई चौकाने वाली वजह