आज का भविष्यफल
चंद्रमा कर्क राशि में संपूर्ण दिन
सूर्यास्त शाम 07:25 बजे।
श्रावण मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 01 मोहर्रम 29 सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु। प्रतिपदा तिथि रात्रि 11:23 बजे तक तत्पश्चात द्वितीया। पुष्य नक्षत्र शाम 04:01 बजे तक तत्पश्चात अश्लेषा नक्षत्र। वज्रयोग प्रात: 07:28 बजे तक तत्पश्चात सिद्ध्रि योग। किस्तुघ्नकरण दोपहर 11:58 बजे तक तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमा कर्क राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:04 बजे। सूर्यास्त शाम 07:25 बजे। 25 जुलाई ईस्वी संवत 2025।
मेष :
दिन अच्छा रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। धर्म के प्रति रूचि बनेगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। गुरूजनों का आशीर्वाद प्राप्त करें, सलाह मशविरा करने से काम आसानी से बनेंगे। रोजगार में लाभ होगा।
वृष :
जल्दबाजी में किये काम नुकसान दे सकते हैं। अनुभवी लोगों से सलाह मशविरा कर कार्य प्रारंभ करें, सफलता प्राप्त होगी। दिन उत्साह व प्रसन्न्ता से व्यतीत होगा। धन की आवक बनी रहेगी। रोजगार में लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भागीदारी के कार्यों में भी लाभ होगा।
मिथुन :
यात्रा का योग है, लाभदायक यात्रा होगी, सावधानी से वाहन चलाऐं। पुरानी रकम की वसूली हो सकेगी। घर में शांति व प्रसन्नता का माहौल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को मनोनुकूल परिणाम व अवसर मिलेंगे। व्यापार में भागीदारी संभल कर करें, निवेश में लाभ होगा किन्तु सावधानी बरतें।
कर्क :
शारीरिक कमजोरी, पेट व गले से संबंधी बीमारी हा सकती है, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें अन्यथा भविष्य में बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। खानपान पर नियंत्रण रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनाने से बचें, अन्यथा गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं।
सिंह :
किसी प्रकार से किसी से कोई बहुमुल्य वस्तु उपहार या भेंट में मिलेगी जो यादगार रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है। मानसिक रूप से स्वयं को अस्थिर महसूस करेंगे, अंजाना भय रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
कन्या :
काम के प्रति सजग रहेंगे, काम में जोखिम भी उठाएंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। सावधानी से कार्य करें। किसी महत्वपूर्ण सूचना को प्राप्त करेंगे, क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्य बनते बनते बिगड सकते हैं। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। आय की स्त्रोत बढ़ेगे।
तुला :
नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, प्रशंसा मिलेगी। शेयर बाजार में लाभ की संभावना। थोडे प्रयासों से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही गंभीर परिणाम दिला सकती है, सावधानी बरतें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक :
कोई दुखद समाचार आपको अशांत कर सकता है, मन को स्थिर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें, लाभ के अवसर लापरवाही से हानि में बदल सकते है। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा गंभीर परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे। धन की आवक बनी रहेगी।
धनु :
आज के दिन का अधिकांश समय सामाजिक व धार्मिक कार्यों में व्यतित होगा। आय व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। फिजूल खर्च अधिक होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। दान पूण्य के अवसर मिलेंगे। मानसिक शांति रहेगी। संतुलित व्यवहार से दुश्मन को भी दोस्त बना लेंगे।
मकर :
कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी, जिससे परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा। निवेश के सौदों में सावधानी आवश्यक है। लिखापढी में सावधानी बरतें अन्यथा भविष्य में परेशानी उठानी पडेगी। बाहरी लोगों का सहयोग मिलने से समस्याओं का सामाधान हो सकता है।
कुंभ :
व्यापार में उतार चढाव होने से मन अशांत रहेगा। आय के नए स्त्रौत बनेंगे, लेकिन आय व्यय बराबर बना रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। भागीदारी से बचें। अधीनस्थों पर अधिक विश्वास ना करें। शेयर बाजार में सोच समझ कर निवेश करें। विद्यार्थी वर्ग में आलस्य रहेगा।
मीन :
नौकरी पेशा को सावधानी से दिन व्यतीत करना चाहीए। आफिस की राजनीति से दूर रहना श्रेयकर होगा अन्यथा छवि पर दाग लगने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन खराब है, अधिक कार्य के कारण सेहत खराब हो सकती है। आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें।

Comment List