आज का भविष्यफल
चंद्रमा रात्रि 11:53 पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा
सूर्यास्त शाम 07:21 बजे।
श्रावण मास शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि शनिवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 02सफर07 सूर्य दक्षिणायन,वर्षा ऋतु। अष्टमी तिथि संपूर्ण तिथि प्रात: 07:24 तक तत्पश्चात नवमी।विशाखा नक्षत्र संपूर्ण दिन। शुक्लयोग संपूर्ण दिन। बवकरण प्रात: 07:24 बजे तक तत्पश्चात बालवकरण। चंद्रमा रात्रि 11:53 पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। राहूकाल प्रात:09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:08 बजे। सूर्यास्त शाम 07:21 बजे। 02 अगस्त ईस्वी संवत 2025।
मेष :
किसी प्रियजन की कमी से मन व्यथित रहेगा। मनोरंजन पर ज्यादा पैसा व वक्त खर्च ना करें। परिवार के महिला सदस्य की सेहत की चिंता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता के कारण रोमांस को दरकिनार करेंगे। समस्याओं का सामना करें, तनावमुक्त रहने की कोशिश करें।
वृष :
घर के नवीनीकरण या सुधार के कार्य की योजना बनेगी। समय हंसी खुशी से व्यतीत होगा। रूचिपूर्ण कार्यों से मानसिक शांति मिलेगी। आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है। सावधान रहें, बेकार के कार्यों में समय नष्ट ना करें। तनाव के कारण कुछ कार्य अधूरे रह सकते है।
मिथुन :
घर परिवार व कार्यक्षेत्र में आप पर दबाव रहेगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। साझेदारी के लिए अच्छा समय है, सोच समझ कर निवेश करें। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। परिजनों व पार्टनर से विवाद संभव है, सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें।
कर्क :
परिवारजन के साथ मिलकर महत्वपूर्ण निर्णय लें, अन्यथा मुकदमेंबाजी में फंस सकते हैं। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें। दाम्पत्य जीवन सुगम रहेगा। साझेदारी में किये कार्य के नए परिणाम मन को व्यथित कर सकते हैं, सावधानी बरतें।
सिंह :
दिन शुभ रहेगा।वृद्धजनों की सलाह से महत्वपूर्ण कार्य आसान होंगे। उधार दिया धन प्राप्त होगा। काफी समय से अटकी योजनाएं पूर्ण होंगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। तनाव को हावी ना होने दें।व्यवसायिक मामलों में भावुकता में आकर निर्णय ना लें। राजकीय कार्य पूर्ण होंगे।
कन्या :
उच्च पदों पर आसीन लोगों के लिए और बेहतर अवसर आ सकते हैं। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से कोई बात ना छुपाएं अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढेगी।
तुला :
सकारात्मक समय है। अचानक आए आर्थिक खर्च से परेशान रहेंगे। सकारात्मक सोच के साथ रहें, समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। घुमने फिरने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकमा है उनके साथ समय व्यतीत करें।
वृश्चिक :
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। विवाद समाप्त होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी, जिस पर भरोसा है उससे परेशानी हो सकती है। आत्ममंथन का समय है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। जमीनी मामलों में सोच समझ कर निर्णय लें। राजनैतिक व उच्च पदों पर आसीन लोगों से संपर्क होगा।
धनु :
व्यापार में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दिल खोल कर धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। अपरिचित लोगों पर अतिविश्वास ना करें। रोजगार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सरकारी कर्मचारियों को स्थान परिवर्तन का योग है। पारिवारिक समस्याएं बढ सकती है।
मकर :
आज का दिन समस्यों का अंत करेगा। घर में मरम्मत का कार्य करवा सकते हैं। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। परेशानी से निजात मिलेगी। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। नए विचारों को जांचने का अच्छा समय है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे।
कुंभ :
धार्मिक व सामाजिक स्तर पर पहचान बनेगी। किसी अधिकारी या रिश्तेदार से बहस हो सकती है। धैर्य व संयम रखें अन्यथा कानूनी विवादों में फंस सकते हैं। शेयर आदि में सोच समझ कर निवेश करें। दाम्पत्य संबंधों में परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी को समय दें। भ्रमण का योग है।
मीन :
दिन उत्तम है। सामाजिक स्तर पर अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। कृषि कार्यों में निवेश आपको लाभ दिला सकता है। वाणी में मधुरता रखें। उम्मीद से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। अपने से छोटों की गलतियों को माफ करें। बुजूर्गों का सम्मान करें।

Comment List