आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 07:17 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष प्रदोष व्रत।

श्रावण मास शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि बुधवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 02सफर11 सूर्य दक्षिणायन,वर्षा ऋतु। द्वादशी तिथि दोपहर 02:09 बजे तक तत्पश्चात त्रयोदशी। मूल नक्षत्र दोपहर 01:00 बजे तक तत्पश्चात पूवार्षाढा नक्षत्र। वैधृतियोग प्रात: 07:18 बजे तक तत्पश्चात विषकुंभ योग। बालवकरण दोपहर 02:09 बजे तक तत्पश्चात कौलवकरण। चंद्रमा कुंभ राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:10 बजे। सूर्यास्त शाम 07:17 बजे। 06 अगस्त ईस्वी संवत 2025. विशेष प्रदोष व्रत।

मेष :

चुनौतियों का सामना करना पडेगा। मानसिक परेशानी रहेगी। समझदारी से निर्णय लें। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। गुरूजनों का सम्मान करें। अपनें व्यवहार में मधुरता लाऐं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।धार्मिक कार्यों में रूझान रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

व्यस्तता अधिक रहेगी। अधिक काम के कारण थकान का अनुभव करेंगे, स्वास्थ्य नरम रहेगा, किन्तु आज किया गया कार्य भविष्य के लिए नए रास्ते खोलेगा। नए प्रोजेक्ट मिलेंगे, जो उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगे। आज के परिश्रम का भविष्य में फल मिलेगा।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ विवाद संभव हैै। अपनी वाणी व क्रोध को नियंत्रित रखें अन्यथा घर में क्लेश की संभावना है। व्यवसाय ठीक रहेगा। परोपकार व मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति ठीक रहेगी।

कर्क :

अपना व्यवहार मधुर बनाए रखें। संयम बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सावधान रहें। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें। आय में कमी से मन व्यथित रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। बुजूर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह :

दिन सामान्य है। परेशानी समाप्त होंगी। नये मित्रों का साथ मिलेगा, नऐ रिश्ते बनेंगे। रिश्तों में चल रहे विवाद सुलझेंगे। उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। व्यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय पर पहुंचेगे। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।

कन्या :

स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन खराब है, पैरों में सूजन, कमजोरी या चोट की संभावना है। संभल कर रहें। परिजनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चल रही है समस्या समाप्त होगी, लेकिन परिस्थितियों के कारण आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

तुला :

दिन शांति से व्यतीत होगा। काफी समय से जो शंका थी उसका निवारण होगा। पूर्व में बनाई योजनाएं सफल होती प्रतीत होंगी। नई योजनाएं बनाएंगे। भागदौड अधिक करने के कारण आपके स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है, सावधान रहें, खानपान पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक :

दिन सामान्य रहेगा किन्तु बच्चों की ओर से कोई परेशानी आ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा, मन अशांत रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। रूके हुए कार्य बनेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं।

धनु :

वाहन सावधानी से चलाएं, घर व कार्यस्थल पर भी सावधानी बरतें। अस्थि रोग की संभावना है। स्थाई संपत्ति में बढोतरी होगी। भेंट व उपहार प्राप्त हो सकते हैं। मिलनसार प्रवृति से जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी। परोपकार से मानसिक सुख मिलेगा। व्यवसाय ठीक रहेगा।

मकर :

आर्थिक रूप से दिन अस्त व्यस्त रहेगा। धन के जुगाड में दिन व्यतीत होगा। पुराना रूका धन प्राप्त होगा। मित्रों का सकारात्मक व्यवहार दिन को उत्साह से भर देगा। व्यापार में उंच नीच बनी रहेगी। नौकरीपेशा वर्ग को उन्नति के अवसर मिलेंगे। कानूनी उलझन पक्ष में हल होगी।

कुंभ :

दिन आश्चर्य से भरा रहेगा। अचानक से लाभ तो अचानक से हानि या दुख होने की संभावना है। कार्यस्थल पर अधीनस्थों से सावधान रहें। शत्रु परेशान कर सकता है। बाजार में छवि खराब हो सकती है। धर्म के कार्य में रूचि से मनोबल बढेगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार।

मीन :

राजनीति क्षेत्र के लोगों को लाभ प्राप्त होगा। मान सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति की संभावना है। संपत्ति के सुधार व रखरखाव में खर्च होगा। मित्रों व रिश्तेदारों का आवागमन होने से मन प्रसन्न होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। धार्मिक कार्यों में आस्था बढेगी।

Related Posts

आज का भविष्यफल 

आज का भविष्यफल 

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मोतीदुगरी गणेश मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री...
दिल्ली में घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, चार फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
एसआई पेपर लीक : 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ गिरफ्तार, सेल्फ सरेंडर की अपील
हाईवे पर 6 गाड़ियां भिड़ीं : महिला सहित चार यात्रियों की मौत, नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त ; कई घायल उदयपुर रेफर
पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग