आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 07:14 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष सिंजारा तीज।

भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि सोमवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 02सफर16 सूर्य दक्षिणायन,वर्षा ऋतु। द्वितीया तिथि प्रात: 10:34 बजे तक तत्पश्चात तृतीया। शतभिषा नक्षत्र दोपहर 01:00 बजे तक तत्पश्चात पूवार्भाद्रपद नक्षत्र। अतिगण्डयोग रात्रि 09:34 बजे तक तत्पश्चात सुकर्मा योग। गरकरण प्रात:10:34 बजे तक तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा कुंभराशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:12 बजे। सूर्यास्त शाम 07:14 बजे। 11 अगस्त ईस्वी संवत 2025। विशेष सिंजारा तीज।

मेष :

दिन अच्छा रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। धर्म के प्रति रूचि बनेगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। गुरूजनों का आशीर्वाद प्राप्त करें, सलाह मशविरा करने से काम आसानी से बनेंगे। रोजगार में लाभ होगा।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

समय उत्तम है। जल्दबाजी में किये काम नुकसान दे सकते हैं। अनुभवी लोगों से सलाह मशविरा कर कार्य प्रारंभ करें, सफलता प्राप्त होगी। दिन उत्साह व प्रसन्न्ता से व्यतीत होगा। धन की आवक बनी रहेगी। रोजगार में लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। घर में शांति रहेगी।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी पेशा लोगों की प्रभावी छवि बनेगी। यात्रा का योग है, लाभदायक यात्रा होगी, सावधानी से वाहन चलाऐं। पुरानी रकम की वसूली हो सकेगी। घर में शांति व प्रसन्नता का माहौल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को मनोनुकूल परिणाम व अवसर मिलेंगे।

कर्क :

स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी। शारीरिक कमजोरी, पेट व गले से संबंधी बीमारी हा सकती है, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें अन्यथा भविष्य में बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। खानपान पर नियंत्रण रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनाने से बचें,बुजूर्गों की सलाह मानें।

सिंह :

किसी प्रकार से किसी से कोई बहुमुल्य वस्तु उपहार या भेंट में मिलेगी जो यादगार रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है। मानसिक रूप से स्वयं को अस्थिर महसूस करेंगे, अंजाना भय रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कन्या :

सावधानी से कार्य करें। किसी महत्वपूर्ण सूचना को प्राप्त करेंगे, क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्य बनते बनते बिगड सकते हैं। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। आय की स्त्रोत बढेंगे। नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों से लाभ मिलेगा। निवेश में लाभ होगा।माहौल शांत रहेगा।

तुला :

नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, प्रशंसा मिलेगी। शेयर बाजार में लाभ की संभावना। थोडे प्रयासों से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही गंभीर परिणाम दिला सकती है, सावधानी बरतें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक :

वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा गंभीर परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे। धन की आवक बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर हैं। नौकरीपेशा को अधीनस्थों से सावधानी से पेश आना लाभदायक रहेगा। घर में माहौल शांत रहेगा। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। मन को स्थिर रखें।

धनु :

आज के दिन का अधिकांश समय सामाजिक व धार्मिक कार्यों में व्यतित होगा। आय व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। फिजूल खर्च अधिक होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। दान पूण्य के अवसर मिलेंगे। मानसिक शांति रहेगी। संतुलित व्यवहार से दुश्मन को भी दोस्त बना लेंगे।

मकर :

आशाजनक दिन होने से उलझे पैतृक व अन्य मामले सुलझेंगे। रूका पैसा प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी, जिससे परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा। निवेश के सौदों में सावधानी आवश्यक है। लिखापढी में सावधानी बरतें अन्यथा भविष्य में परेशानी उठानी पड़ेगी।

कुंभ :

व्यापार में उतार चढाव होने से मन अशांत रहेगा। आय के नए स्त्रौत बनेंगे, लेकिन आय व्यय बराबर बना रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। भागीदारी से बचें। अधीनस्थों पर अधिक विश्वास ना करें। शेयर बाजार में सोच समझ कर निवेश करें। विद्यार्थी वर्ग में आलस्य रहेगा।

मीन :

नौकरी पेशा को सावधानी से दिन व्यतीत करना चाहीए। आफिस की राजनीति से दूर रहना श्रेयकर होगा अन्यथा छवि पर दाग लगने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन खराब है, अधिक कार्य के कारण सेहत खराब हो सकती है। आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प