आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 07:03 बजे
विशेष देवकार्य अमावस्या, सति पूजा।
भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि शनिवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 02सफर28 सूर्य दक्षिणायन,शरद ऋतु। अमावस्या तिथि दोपहर 11:37 बजे तक तत्पश्चात प्रतिपदा। मघा नक्षत्र संपूर्ण दिन। परिधयोग दोपहर 01:15 बजे तक तत्पश्चात शिव योग। नागकरण दोपहर 11:37 बजे तक तत्पश्चात किस्तुध्नकरण। चंद्रमा सिंह राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात:09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:18 बजे। सूर्यास्त शाम 07:03 बजे। 23 अगस्त ईस्वी संवत 2025. विशेष देवकार्य अमावस्या, सति पूजा।
मेष :
विद्यार्थी वर्ग का ध्यान शिक्षा में रहेगा। शिक्षा में रूचि बढेगी तथा भविष्य को लेकर विद्यार्थी वर्ग सजग रहेंगे। दोस्तों का साथ मिलेगा, खुशी का माहौल रहेगा। काम बनेंगे। नए तथा लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढेगी।
वृष :
सुस्ती के कारण काम में मन नहीं लगेगा। विद्यार्थी वर्ग मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। अध्ययन में मन नहीं लगेगा। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का समय है, रूका धन प्राप्त होगा। नए काम प्रारंभ करेंगें। अधीनस्थों के प्रति नरम व्यवहार आपको लाभ दिलाएगा।
मिथुन :
नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय लाभ का है। अधिकारी काम की प्रशंसा करेगे। सहकर्मी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे लेकिन विफल रहेगे। आफिस राजनीति से दूर रहें, अन्यथा छवि को नुकसान पहुंच सकता है। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।
कर्क :
प्रेम संबंधों में सावधान रहें। अकारण कहासूनी के कारण संबंध बिगड सकतें हैं। वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखें। धैर्य बनाये रखें, भविष्य में स्थितियां पुन: अनुकूल होंगी। जीवनसाथी की खोज रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। निवेश में लाभ होगा।
सिंह :
मानसिक रूप से परेशानी बनेगी। परिवार के किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। खानपान पर नियंत्रण रखें। स्वयं भी थकान अनुभव करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा, धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत होगा।
कन्या :
भविष्य को लेकर विद्यार्थी वर्ग स्वयं को चिंतित महसूस करेगा। काम के प्रति सजग रहेंगे। व्यापारी वर्ग नए कार्य प्रारंभ करने के प्रयास में हैं तो उसके लिए सही समय है। मित्रों व भागीदारों का सहयोग मिलेगा। निवेश में लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
तुला :
आर्थिक रूप से आज का दिन सामान्य है। आय व्यय बराबर होगा, निवेश का मानस बनेगा, लेकिन सावधानी आवश्यक है। कर्जा चुकाना पड सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, परस्पर प्रेम बढने से एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक :
शिक्षा पर ध्यान देना आवश्यक है। धैर्य से कार्य करें। स्वयं की क्षमता से अधिक कार्य करना परेशानी भरा हो सकता है। व्यवहार को संयमित रखें। अकारण चिंता के कारण मन अशांत रहेगा। बिना बात के ही स्वयं को अवसादग्रस्त महसूस करेंगे।
धनु :
बच्चों के भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाऐंगे। जीवनसाथी व परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार में शुभ संकेत मिलेंगे, लेकिन सावधानी आवश्यक है। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे।
मकर :
मित्रों के व्यवहार के कारण उनसे कहासुनी हो सकती है, जो भविष्य के लिए उलझन बन सकती है, ऐसे मित्रों से सावधान रहें। पडोसी से मतभेद हो सकता है जो कानूनी उलझन बन सकता है, धैर्य से काम करें, वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढेगा।
कुंभ :
आशा के विपरित दिन रहेगा। आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें, अनुभवी लोगों के सहयोग से व्यापार में हो रहा उतार चढाव नियंत्रित कर लेंगे। आय के स्त्रौत बनेंगे लेकिन लाभ प्राप्त होने में समय लगेगा।
मीन :
व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। आय व्यय बराबर होने से नए कार्य में हाथ डालने का मानस बनेगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में लापरवाही ना बरते अन्यथा गंभीर परिणाम प्राप्त होंगे। निवेश का मानस हो तो टाल दें। परिवार से कहासुनी होने से मन अशांत रहेगा।

Comment List