आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 07:00 बजे
विशेष हरितालिका तीज व्रत।
भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 03रवि उल अव्वल02 सूर्य दक्षिणायन,शरद ऋतु। तृतीया तिथि दोपहर 01:55 बजे तक तत्पश्चात चतुर्थी। हस्त नक्षत्र संपूर्ण दिन। साध्ययोग दोपहर 11:59 बजे तक तत्पश्चात शुभ योग। गरकरण दोपहर 01:55 बजे तक तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा कन्या राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:19 बजे। सूर्यास्त शाम 07:00 बजे। 26 अगस्त ईस्वी संवत 2025. विशेष हरितालिका तीज व्रत।
मेष :
मानसिक रूप से सुदृढ होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए विचार मन में आएंगे, जिन्हें पूरा करने का मानस बनेगा। विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में सम्मलित होेंगे। परिवार व मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा दिन है, सफलता मिलेगी।
वृष :
भ्रम की स्थिति के कारण मानसिक तनाव रहेगा। काम को लेकर चिंता बनी रहेगी। आय व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। रूका पैसा प्राप्त नहीं होने से मानसिक परेशानी बन सकती है। धैर्य बनाए रखें, विवेकी बनें, वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा समस्या बढ सकती है।
मिथुन :
दिन खुशी के साथ व्यतीत होगा। मन प्रसन्न रहेगा। निजी कार्य व प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए दिन उत्तम है। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। विदेशी कंपनी के साथ काम करने का अवसर मिलेगा जो भविष्य में नए आयाम स्थापित करेगा, अवसर को हाथ से ना जाने दें।
कर्क :
परिवार को बांध कर रखने तथा उनकी समस्याओं को दूर करने के कारण उनका विश्वास आप पर प्रगाढ होगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। आय की स्थिति अच्छी रहेगी। मित्रों से लाभ मिलेगा। निवेश के लिए उत्तम समय है।
सिंह :
व्यापारी वर्ग सावधानी के साथ दिन व्यतीत करें। शत्रु आपकी छवि धुमिल करने के लिए प्रयासरत है, असावधानी से प्रतिष्ठा धुमिल हो सकती है। मानसिक रूप से अस्थिर रहेंगे। आय से अधिक व्यय होगा जो अधीर बनाएगा। विद्यार्थी वर्ग चिंतित रहेगा। धर्म कर्म में रूचि बढेगी।
कन्या :
विद्यार्थी वर्ग अपनी पूरी इमानदारी से अध्ययन में जुटेगा। व्यापारी वर्ग को व्यापार बढाने के मौके मिलेंगे, साझेदारों के साथ सोच समझ कर निर्णय लें, अन्यथा समस्या हो सकती है। बुजूर्गों से मार्गदर्शन लें। मित्रों व भागीदारों का सहयोग मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
तुला :
आपके प्रेम संबंधों के बारे में खुलासा होगा, संभव है आप विवाह भी कर लें। मन विचलित रहेगा, भविष्य को लेकर योजनाएं बनानी पडेंगी। हर कार्य में अपनी क्षमता का शतप्रतिशत उपयोग करेंगे। नौकरी पेशा आफिस राजनीति से दूर रहें, अन्यथा छवि धुमिल हो सकती है।
वृश्चिक :
मधुमेह व कैंसर से ग्रसित रोगी चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, आपकी लापरवाही आपके परिवार के लिए परेशानी बन सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं। पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
धनु :
परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाऐंगे। जीवनसाथी व परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे। दिन शुभ संकेत लाएगा।
मकर :
आर्थिक रूप से दिन अस्त व्यस्त रहेगा। धन के जुगाड में दिन व्यतीत होगा। पुराना रूका धन प्राप्त करने के लिए मशक्कत करनी पडेगी। मित्रों का सकारात्मक व्यवहार दिन को उत्साह से भर देगा। व्यापार में उंच नीच बनी रहेगी। नौकरीपेशा वर्ग को उन्नति के अवसर मिलेंगे।
कुंभ :
प्रेम संबंध विवाह बंधन में बदल सकते हैं। भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। नए संबंध बनेंगे, लेकिन पुराने संबंधों को भी संजोकर रखें, भविष्य में पुराने संबंध ही काम आऐंगे। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है, आशा के विपरित लाभ होगा।आय के स्त्रौत बनेंगे आय बढेगी।
मीन :
माता का सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। नौकरीपेशा व निजी कार्य करने वालों के लिए दिन उत्तम है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। बच्चों के साथ मन लगेगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में लापरवाही ना करें। निवेश का मानस हो तो टाल दें।

Comment List