आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:59 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि बुधवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 03 रवि उल अव्वल03 सूर्य दक्षिणायन,शरद ऋतु। चतुर्थी तिथि दोपहर 03:45 बजे तक तत्पश्चात पंचमी। चित्रा नक्षत्र संपूर्ण दिन। शुभयोग दोपहर 12:35 बजे तक तत्पश्चात शुक्ल योग। विष्ठीकरण दोपहर 03:45 बजे तक तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमा तुलाराशि में शाम 07:21 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल दोपहर12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:19 बजे। सूर्यास्त शाम 06:59 बजे। 27 अगस्त ईस्वी संवत 2025. विशेष श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

मेष :

घर के नवीनीकरण को लेकर योजना बन सकती है, जिसके खर्च के लिए ऋण लेना पड सकता है। घर में विचार विमर्श के बाद ही ऋण के लिए आगे बढें, अन्यथा समस्या हो सकती है। मानसिक रूप अशांत रहेंगे। धन की कमी रहेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खान पान पर नियंत्रण रखें।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

धर्म कर्म रूचि बढेगी। आपके व्यापार या अन्य कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वयं को उत्साहीत महसूस करेंगे। काम को लेकर बनी चिंता दूर होगी। आय की स्थिति अब सुधरेगी। धैर्य बनाए रखें, विवेकी बनें, वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा में आ रही परेशानी दूर होगी।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। किसी पुरानी बात के कारण मन खिन्न रहेगा, जिससे घर में कलह का वातावरण बन सकता है। संयम व धैर्य से वाणी नियंत्रित रखें।  निजी कार्य व प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए दिन उत्तम है। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे।

कर्क :

जमीन जायदाद संबंधी मामलों को पक्ष में हल करने में आप सफल रहेंगे। परिवार को बांध कर रखने तथा उनकी समस्याओं को दूर करने के कारण उनका विश्वास आप पर प्रगाढ होगा। व्यापार में लाभ होगा। आय की स्थिति अच्छी रहेगी। मित्रों से लाभ मिलेगा। निवेश के लिए उत्तम समय है।

सिंह :

परिश्रम का फल मिलने लगेगा। व्यापार में तरक्की होगी। पुराने ग्राहक वापस लौटेंगे साथ ही नए ग्राहकों से भी व्यापार फलने लगेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आय अधिक होगी। विद्यार्थी वर्ग चिंतित रहेगा। धर्म कर्म में रूचि बढेगी। परिवार के किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

कन्या :

करियर को लेकर चिंता बनेगी, भविष्य की रणनीति बनाएंगे। माता पिता का सहयोग मिलेगा, उनके द्वारा कोई सरप्राइज भी मिल सकता है। नया कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिसमें सफलता प्राप्त होगी। काम पूरे होंगे, मित्रों व अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा जो आपको जोश से भर देगा।

तुला :

भविष्य को लेकर योजनाएं बनानी पडेंगी। हर कार्य में अपनी क्षमता का शतप्रतिशत उपयोग करेंगे। नौकरी पेशा आफिस राजनीति से दूर रहें, अन्यथा छवि धुमिल हो सकती है। व्यापारी वर्ग को अधीनस्थों व कर्मचारियों से लाभ मिलेगा। निवेश में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक :

सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं।पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापारी वर्ग को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे, लेकिन साथ ही शत्रु परेशान कर सकता है, सावधानी रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन की आवक बनी रहेगी।

धनु :

आपके गुप्त शत्रु आपकी छवि खराब करने के लिए राजनीति कर रहे हैं, जो भविष्य में आपको नुकसान पहुंचा सकती है। जीवनसाथी व परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिन शुभ संकेत लायेगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे।

मकर :

आज का दिन उदासी भरा रहेगा। मन किसी बात पर उदास रहेगा, मानसिक तनाव के कारण परिवार से अनबन हो सकती है। व्यापार में नई चुनौतियां मिलेंगी। परिवार का साथ रहेगा, जिससे आप चुनौतियों का सामना कर सकेंगे। पुराना रूका धन प्राप्त होगा। मित्रों का सकारात्मक व्यवहार रहेगा।

कुंभ :

भ्रम की स्थिति रहेगी। मन परेशान रहेगा। प्रेम संबंधों मे निराशा रहेगी। पार्टनर के साथ मनमुटाव संभव है। नए संबंध बनेंगे, लेकिन पुराने संबंधों को भी संजोकर रखें, भविष्य में पुराने संबंध ही काम आऐंगे। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है, आशा के विपरित लाभ होगा।

मीन :

विद्यार्थी वर्ग पढाई व्यस्त रहेगा। भ्रम की स्थिति बनेगी, जिससे निकलने में परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार में कलह हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी व माता से सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। नौकरीपेशा व निजी कार्य करने वालों के लिए दिन उत्तम है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प