आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 06:54 बजे
विशेष श्री चंद्रनवमी।
भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष नवमी तिथि सोमवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 03रवि उल अव्वल08 सूर्य दक्षिणायन,शरद ऋतु। नवमी तिथि संपूर्ण दिन। ज्येष्ठा नक्षत्र शाम 07:55 बजे तक तत्पश्चात मूल नक्षत्र। विषकुंभयोग शाम 04:31 बजे तक तत्पश्चात प्रीति योग। बालवकरण दोपहर 01:55 बजे तक तत्पश्चात कौलवकरण। चंद्रमा धनुराशि में शाम 07:15 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल प्रात:07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:21 बजे। सूर्यास्त शाम 06:54 बजे। 01सितम्बर ईस्वी संवत 2025। विशेष श्री चंद्रनवमी।
मेष :
आय के स्त्रोत बढेंगे। संतान को परेशानी। संतान पक्ष पर खर्च होगा। व्यापार में हानि की संभावना। नया काम प्रारंभ ना करें, या सावधानी बरतें। अधीनस्थों पर ज्यादा भरोसा ना करें। साझेदारी में हानि, लेनदेन में सावधानी बरतें। छोटी मोटी व्यापारिक यात्राएं हो सकती है।
वृष :
समय शुभ है। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम। घरेलू कलह से निजात मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापारी वर्ग की चिंताएं समाप्त होंगी। व्यवसाय विस्तार होगा। धन प्राप्ति के नए मार्ग बनेंगे।
मिथुन :
छोटे भाइयोंसे लाभ होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना। राज्य पक्ष के कार्य बनेंगे। पुराने शत्रु हावी हो सकते हैं, सावधानी बरतें। आय के नए स्त्रोत बनेंगे।अधीनस्थों पर अति विश्वास समस्या का कारण बन सकता है। उधार देने से बचें।घर में खुशी का माहौल रहेगा।
कर्क :
माता से लाभ प्राप्त होगा। नए मित्रों से सावधानी बरतें। व्यवसाय में लाभ के अवसर बनेंगे। पुरानी योजनाओं को मूर्त रूप में ढालने का समय है। बुजूर्गों से सलाह मशविरा अवश्य करें। छोटे भाई से लाभ। यात्राओं का योग जो व्यापार व रिश्तों को मजबूत देगा।
सिंह :
नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। मेहमाननवाजी में दिन व्यतीत होगा, लेकिन परिवार से मनमुटाव समाप्त होगा। रिश्तेदारों से घनिष्ठता बढेगी, जो भविष्य में लाभ देगी। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। सुगंधित वस्तुओं की ओर ध्यानाकर्षण रहेगा।
कन्या :
समय उतार चढाव भरा रहेगा। अधिक परिश्रम से बचें, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। महिलाओं का मन व्यथित रहेगा। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी। परिवार से किया वायदा पुरा नहीं होने का पश्चाताप रहेगा। आय से अधिक खर्च होगा।
तुला :
परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। रोजगार प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। व्यापार में भागीदारी समस्या बन सकती है, सावधान रहें। आय के नए क्षेत्रों में निवेश का मन बनेगा, भाग्य का साथ रहेगा।
वृश्चिक :
निर्णय लेने में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव अपनी सुझबुझ से दूर कर देंगें। घर में शांति का माहौल रहेगा। अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा। विपरित चल रहे लोग प्रशंसा करेंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे।
धनु :
धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च अधिक करेंगे। जिस कार्य की योजना बनाएंगे वह प्रारंभिक बाधा के बाद पूर्ण होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है। आय के स्त्रोत बढेंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलेगा।
मकर :
दिन मिलाजुला रहेगा। स्वयं व पिता की सेहत बिगड सकती है,सावधानी रखें। खान पान पर नियंत्रण रखें। गुप्त शत्रु नष्ट होंगे, तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सावधानी बरतें, लेनदेन के मामलों में ढिलाई ना बरतें। किसी पर अत्यधिक विश्वास धोखा दिला सकता है।
कुंभ :
परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। धन संबंधी संव्यवहार को टालना श्रेयकर रहेगा। किसी भी प्रकार से निवेश से बचें, अन्यथा भविष्य में समस्या का सामना करना पड सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी। आर्थिक तंगी दूर होगी। काम का दबाव बना रहेगा।
मीन :
मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के प्रति प्रेम बढेगा। माता पिता से विशेष स्नेह मिलेगा। परिजनों के साथ भ्रमण के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। मित्र व परिवारजन का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामले सुधरेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना संभव है।

Comment List