आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 06:52 बजे
विशेष जलझूलनी एकादशी, फूलडोल मेला चारभुजा जी मेवाड।
भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि बुधवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 3रवि उल अव्वल10 सूर्य दक्षिणायन,शरद ऋतु। एकादशी तिथि संपूर्ण दिन। पूवार्षाढा नक्षत्र रात्रि 11:08 बजे तक तत्पश्चात उत्तराषाढा नक्षत्र। आयुष्मानयोग शाम 04:17 बजे तक तत्पश्चात सौभाग्य योग। वणिजकरण दोपहर 04:13 बजे तक तत्पश्चात विष्ठीकरण। चंद्रमा धनु राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:22 बजे। सूर्यास्त शाम 06:52 बजे। 03 सितम्बर ईस्वी संवत 2025। विशेष जलझूलनी एकादशी, फूलडोल मेला चारभुजा जी मेवाड।
मेष :
परिश्रम का फल मिलने लगेगा। व्यापार में तरक्की होगी। पुराने ग्राहक वापस लौटेंगे साथ ही नए ग्राहकों से भी व्यापार फलने लगेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आय अधिक होगी। विद्यार्थी वर्ग चिंतित रहेगा। धर्म कर्म में रूचि बढेगी। परिवार के किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
वृष :
आपके गुप्त शत्रु आपकी छवि खराब करने के लिए राजनीति कर रहे हैं, जो भविष्य में आपको नुकसान पहुंचा सकती है। जीवनसाथी व परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिन शुभ संकेत लायेगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे।
मिथुन :
मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। किसी पुरानी बात के कारण मन खिन्न रहेगा, जिससे घर में कलह का वातावरण बन सकता है। संयम व धैर्य से वाणी नियंत्रित रखें। निजी कार्य व प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए दिन उत्तम है। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे।
कर्क :
भविष्य को लेकर योजनाएं बनानी पडेंगी। हर कार्य में अपनी क्षमता का शतप्रतिशत उपयोग करेंगे। नौकरी पेशा आफिस राजनीति से दूर रहें, अन्यथा छवि धुमिल हो सकती है। व्यापारी वर्ग को अधीनस्थों व कर्मचारियों से लाभ मिलेगा। निवेश में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।
सिंह :
विद्यार्थी वर्ग पढाई व्यस्त रहेगा। भ्रम की स्थिति बनेगी, जिससे निकलने में परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार में कलह हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी व माता से सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। नौकरीपेशा व निजी कार्य करने वालों के लिए दिन उत्तम है।
कन्या :
भ्रम की स्थिति रहेगी। मन परेशान रहेगा। प्रेम संबंधों मे निराशा रहेगी। पार्टनर के साथ मनमुटाव संभव है। नए संबंध बनेंगे, लेकिन पुराने संबंधों को भी संजोकर रखें, भविष्य में पुराने संबंध ही काम आऐंगे। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है, आशा के विपरित लाभ होगा।
तुला :
करियर को लेकर चिंता बनेगी, भविष्य की रणनीति बनाएंगे। माता पिता का सहयोग मिलेगा, उनके द्वारा कोई सरप्राइज भी मिल सकता है। नया कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिसमें सफलता प्राप्त होगी। काम पूरे होंगे, मित्रों व अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा जो आपको जोश से भर देगा।
वृश्चिक :
आज का दिन उदासी भरा रहेगा। मन किसी बात पर उदास रहेगा, मानसिक तनाव के कारण परिवार से अनबन हो सकती है। व्यापार में नई चुनौतियां मिलेंगी। परिवार का साथ रहेगा, जिससे आप चुनौतियों का सामना कर सकेंगे। पुराना रूका धन प्राप्त होगा। मित्रों का सकारात्मक व्यवहार रहेगा।
धनु :
सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं।पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापारी वर्ग को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे, लेकिन साथ ही शत्रु परेशान कर सकता है, सावधानी रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन की आवक बनी रहेगी।
मकर :
दिन दोस्तों के साथ व्यतीत होगा, जिससे माता को परेशानी हो सकती हैै। समय उतार चढाव भरा रहेगा। अधिक परिश्रम से बचें, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी। परिवार को समय दें। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। बिगडे काम अपनी प्रखर बुद्धि से बना लेंगे।
कुंभ :
जमीन जायदाद संबंधी मामलों को पक्ष में हल करने में आप सफल रहेंगे। परिवार को बांध कर रखने तथा उनकी समस्याओं को दूर करने के कारण उनका विश्वास आप पर प्रगाढ होगा। व्यापार में लाभ होगा। आय की स्थिति अच्छी रहेगी। मित्रों से लाभ मिलेगा। निवेश के लिए उत्तम समय है।
मीन :
घर के नवीनीकरण को लेकर योजना बन सकती है, जिसके खर्च के लिए ऋण लेना पड सकता है। घर में विचार विमर्श के बाद ही ऋण के लिए आगे बढें, अन्यथा समस्या हो सकती है। मानसिक रूप अशांत रहेंगे। धन की कमी रहेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खान पान पर नियंत्रण रखें।

Comment List