आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:44 बजे

आज का भविष्यफल     
विशेष तृतीया व चतुर्थी का श्राद्ध, चतुर्थी व्रत।

अश्विनी मास कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि बुधवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 03रवि उल अव्वल17 सूर्य दक्षिणायन,शरद ऋतु। तृतीया तिथि दोपहर 03:38 बजे तक तत्पश्चात चतुर्थी। रेवती नक्षत्र शाम 04:03 बजे तक तत्पश्चात अष्वनी नक्षत्र। वृद्धियोग रात्रि 08:31 बजे तक तत्पश्चात ध्रुव योग। विष्ठीकरण दोपहर 03:38 बजे तक तत्पष्चात बवकरण। चंद्रमा मेषराशि में शाम 04:03 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल दोपहर12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:25 बजे। सूर्यास्त शाम 06:44 बजे। 10 सितम्बर ईस्वी संवत 2025। विशेष तृतीया व चतुर्थी का श्राद्ध, चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय रात्रि 08:26 बजे।

मेष :

विद्यार्थी वर्ग का ध्यान शिक्षा के प्रति अधिक रहेगा। शिक्षा में रूचि बढेगी तथा भविष्य को लेकर विद्यार्थी वर्ग सजग होगा। दोस्तों का सहयोग मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। काम बनेंगे। नए तथा लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट पूर्ण होंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

वृष :

सुस्ती के कारण काम में मन नहीं लगेगा। विद्यार्थी वर्ग मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। अध्ययन में मन नहीं लगेगा। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का समय है, रूका धन प्राप्त होगा। नए काम प्रारंभ करेंगें। अधीनस्थों के प्रति नरम व्यवहार आपको लाभ दिलाएगा। नौकरी पेशा वर्ग को अधिकारियों से परेशानी उठानी पडेगी।

मिथुन :

नौकरी पेशा वर्ग के लिए कठिन समय है। अधिकारी नाराज रहेंगे। सहकर्मी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आफिस राजनीति से दूर रहें, अन्यथा छवि को नुकसान पहुंच सकता है। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, किन्तु प्रतिद्वंद्वी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अकारण विवाद होने से मानसिक परेशानी रहेगी।

कर्क :

प्रेम संबंधों के प्रति सतर्क रहें, धोखा व विवाद होने की संभावना है। अकारण कहासूनी के कारण संबंध बिगड सकतें हैं। वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखें। धैर्य बनाये रखें, भविष्य में स्थितियां पुन: अनुकूल होंगी। जीवनसाथी की खोज रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनाने से बचें।

सिंह :

मानसिक रूप से परेशानी बनेगी। परिवार के किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। खानपान पर नियंत्रण रखें। स्वयं भी थकान अनुभव करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा, किन्तु मानसिक अवसाद के कारण खुशी महसूस नहीं होगी। आय से अधिक व्यय बनेगा।

कन्या :

विद्यार्थी वर्ग जिस समस्या से परेशान था, उसका समाधान प्राप्त होगा। अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। भविष्य को लेकर विद्यार्थी वर्ग स्वयं को चिंतित महसूस करेगा। काम के प्रति सजग रहेंगे, काम में जोखिम भी उठाएंगे। व्यापारी वर्ग नए कार्य प्रारंभ करने के प्रयास में हैं तो उसके लिए सही समय है।

तुला :

आर्थिक रूप से आज का दिन उंच नीच वाला है। आय से अधिक व्यय व अपेक्षा से अधिक आय से स्वयं को अचंभित महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, परस्पर प्रेम बढने से एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक :

विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति सावधानी बरतें, शिक्षक नाराज हो सकते हैं। धैर्य से कार्य करें। स्वयं की क्षमता से अधिक कार्य करना परेशानी भरा हो सकता है। व्यवहार को संयमित रखें। अकारण चिंता के कारण मन अशांत रहेगा। बिना बात के ही स्वयं को अवसादग्रस्त महसूस करेंगे। मन को स्थिर रखें।

धनु :

बच्चों को लेकर खुशी बनेगी। बच्चों के भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाऐंगे। जीवनसाथी व परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिन शुभ संकेत लायेगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ के सौदे प्राप्त होंगे।

मकर :

मित्रों के व्यवहार के कारण उनसे कहासुनी हो सकती है, जो भविष्य के लिए उलझन बन सकती है, ऐसे मित्रों से सावधान रहें। पडोसी से मतभेद हो सकता है जो कानूनी उलझन बन सकता है, धैर्य से काम करें, वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढेगा। रूका पैसा प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

कुंभ :

आशा के विपरित दिन रहेगा। आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें, अनुभवी लोगों के सहयोग से व्यापार में हो रहा उतार चढाव नियंत्रित कर लेंगे। आय के स्त्रौत बनेंगे लेकिन लाभ प्राप्त होने में समय लगेगा। आय व्यय बराबर रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। भागीदारी से बचें।

मीन :

विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में लापरवाही ना बरते अन्यथा गंभीर परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार से कहासुनी होने से मन अशांत रहेगा। का सहयोग मिलेगा, किन्तु शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे, वाणी व स्वभाव पर नियंत्रण रखें। उच्च अधिकारियों से लाभ मिलेगा। निवेश का मानस हो तो टाल दें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

110 किलोवाट का सोलर, फिर भी बिजली बिल का करंट झेल रहा अस्पताल 110 किलोवाट का सोलर, फिर भी बिजली बिल का करंट झेल रहा अस्पताल
चिकित्सा प्रभारी बोले-उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर अस्पताल में सोलर क्षमता बढ़ाने का करेंगे प्रयास।
ना वादे पूरे हुए और ना कोशिशें कामयाब,कोरोना में अनाथ हुए बच्चों की सुध लेने वाला कोई नहीं
‘शिमर’ एग्जीबिशन का आगाज, दिवाली और करवाचौथ की खरीदारी के लिए सजे स्टॉल
गांवों की सरकार चुनने उमड़े मतदाता, 160 बूथों पर मतदान
बंगाल में शुद्धिकरण के नाम पर शर्मनाक हरकत? वेणुगोपाल ने उठाए गंभीर सवाल
असर खबर का : अब मिलेगी एमबीएस में एमआरआई जांच की सुविधा
Voice Of Youth: आस्था के आगे छोटा-बड़ा कौन!युवाओं ने उठाई मंदिरों में VIP दर्शन बंद करने की मांग